Diwali 2024 Holiday Date: मंगलवार से दीपोत्सव की शुरुआत हो रही है। मंगलवार 29 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार है। इसके बाद 30 अक्टूबर को छोटी दीपावली है और फिर उसके अगले दिन 31 अक्टूबर को दीपावली है। इस बार दीपावली और गोवर्धन में एक दिन का गैप है। गोवर्धन का त्योहार 3 नवंबर और फिर उसके अगले दिन 3 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। जनसत्ता डॉट कॉम के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको बताएंगे देश के विभिन्न राज्यों में दीपावली और उसके आसपास पड़ रहे गोवर्धन और भाई दूज के त्योहार कब मनाए जाएंगे। इन त्योहारों को लेकर विभिन्न राज्यों की राज्य सरकारों ने क्या तैयारियां की हैं और कहां-कहां इन त्योहारों पर छुट्टी दी जा रही है।
Diwali 2024: यहां पढ़िए दीपावली से जुड़े लाइव अपडेट्स
Diwali 2024 Holiday Dates LIVE Updates: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा में तीस अक्टूबर से छुट्टियों की शुरुआत होगी। इसके पाद तीन नवंबर तक छुट्टियां जारी रहेंगी।
Diwali 2024 Holiday Dates LIVE Updates: दिल्ली में दिपावली के मौके पर दमकल विभाग ने दीपावली के मद्देनजर 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। दमकल विभाग की प्लानिंग के तहत दीपावली के मौके पर शहर में 39 स्थानों पर अग्निशमन उपकरण तैनात किए जाएंगे।
Diwali 2024 Holiday Dates LIVE: कर्नाटक में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को छुट्टी रहेगी। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, 31 अक्टूबर को दीपावली और 1 नवंबर को क्रमश: दीपावली और कर्नाटक राज्योत्सव की छुट्टी रहेगी।
Diwali 2024 Holiday Dates LIVE: बिहार सरकार ने छठ पूजा के मौके पर भी छुट्टी का ऐलान किया है। छठ पूजा पांच नवंबर को मनाई जाएगी। इसे देखते हुए छह से नौ नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।
Diwali 2024 Holiday Dates LIVE: यूपी में 31 अक्टूबर को दिपावली की छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके बाद गोवर्धन वाले दिन छुट्टी है। तीन नवंबर को भाई दूज की छुट्टी है। स्कूलों में भी ये छुट्टियां रहेंगी। यूपी के ज्यादातर स्कूलों ने 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक छुट्टी घोषित की गई है।
Diwali 2024 Holiday Dates LIVE: यूपी में 31 अक्टूबर को दिपावली की छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके बाद गोवर्धन वाले दिन छुट्टी है। तीन नवंबर को भाई दूज की छुट्टी है।
Diwali 2024 Holiday Dates LIVE: दीपावली, कुट महोत्सव और कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
Diwali 2024 Holiday Dates LIVE: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, तेलंगाना, और तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बैंक 31 अक्टूबर को बंद रहेंगे।
Diwali 2024 News LIVE: दीपावली के मौके पर पुडुचेरी के एलजी की तरफ से 30 अक्टूबर को सभी सरकारी दफ्तर सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहेगा।
Diwali 2024 News LIVE: अयोध्या में दीपोत्सव पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा, "हर साल की तरह ही सजावट की जाएगी...हमारा अनुभव ऐसा है कि लोग हमारे जश्न का आनंद लेते हैं। हम मंदिर को फूलों और बिजली से सजाएंगे...श्रद्धा की कुछ गरिमा होनी चाहिए। हम मोमबत्ती की रोशनी का उपयोग करेंगे जिसे दीयों में रखा जाएगा...सरकार ने दीपोत्सव के लिए 30 अक्टूबर की तारीख घोषित की है, हम उसका पालन करेंगे.."
Diwali 2024 News LIVE: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं और अयोध्या में विशेष सतर्कता बरतने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार अयोध्या में आठवें दीपोत्सव के तहत सरयू नदी के तट पर 28 लाख दीप प्रज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियों के बीच रामलला के मंदिर में इस बार एक विशेष तरह के दीप जलाने की योजना है। इसके साथ ही, कुमार ने सोशल मीडिया के सभी मंचों की सघन निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार के भ्रामक पोस्ट का तत्काल खंडन करते हुये दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Diwali 2024 News LIVE: अयोध्या में आगामी 30 अक्टूबर को होने वाले भव्य दीपोत्सव आयोजन की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सरयू नदी पर राम की पैड़ी की ओर जाने वाले 17 मार्ग बंद कर दिए हैं।
Diwali 2024 News LIVE: मध्य प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले डीए बढ़ाने का ऐलान किया है। मोहन यादव सरकार के इस फैसले से राज्य के कर्मचारियों का फायदा होगा। यहां पढ़िए पूरी खबर
