Delhi Vidhan Sabha Chunav: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तीनों बड़े दल जमकर प्रचार कर रहे हैं। शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने द्वारका में रैली कर बीजेपी के पक्ष में वोट मांगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार दिल्ली के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। दिल्ली को टकराव वाली सरकार की नहीं, बल्कि विकास सुनिश्चित करने के लिए केंद्र के साथ समन्वय करने वाली सरकार की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि हमें एक साथ मिलकर दिल्ली को ‘झूठ’ और ‘लूट’ से मुक्त कराना है। दिल्ली में सभी गरीबों के लिए पक्के मकान बनाने में मदद करेगा, यह मेरी गारंटी है। केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अन्ना आंदोलन के दौरान उन्होंने देश की राजनीति बदलने का वादा किया था; देश देख रहा है कि कैसे उन्होंने अन्ना हजारे और लोगों के साथ विश्वासघात किया।

इससे पहले आज दिन में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को अपने उस आरोप के बारे में जवाब सौंपा जिसमें उन्होंने कहा था कि हरियाणा की बीजेेपी सरकार ने दिल्ली को आपूर्ति किये जाने वाले यमुना के पानी में “जहर” मिला दिया है। केजरीवाल ने अपने जवाब में कहा कि उनकी टिप्पणी “कच्चे पानी में अमोनिया के खतरनाक उच्च स्तर” के संदर्भ में थी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) को संबोधित अपने छह पृष्ठ के लिखित जवाब में केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर राष्ट्रीय राजधानी में अत्यधिक प्रदूषित पानी भेजकर पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को “प्रभावित” करने की “साजिश” रचने का भी आरोप लगाया।

आज की ताजा खबरIMD Weather Forecast

Live Updates
19:44 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: पार्टी अपनी विचारधाराओं से दूर जा रही है- मदन लाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव LIVE: दिल्ली: आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले विधायक मदन लाल ने कहा, "इस पार्टी में काम करने का मन नहीं करता, यही सबसे बड़ा कारण है, हमने इस बारे में कई बार सोचा, भले ही हमें टिकट नहीं मिला, हम डेढ़ महीने से ज्यादा पार्टी में रहे लेकिन जिन लोगों को पार्टी ने टिकट दिया, उनका प्रदर्शन, पार्टी का प्रदर्शन, ऐसा लगता है कि पार्टी ने गलती की... पार्टी अपनी विचारधाराओं से दूर जा रही है..."

19:38 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: दिल्ली में कमल खिलने वाला है- अनुराग ठाकुर

दिल्ली विधानसभा चुनाव LIVE: दिल्ली: 7 आप विधायकों के इस्तीफे पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "पहले उनके दो दलित नेताओं ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि पार्टी दलितों के खिलाफ है... अब उनकी पार्टी में भ्रष्टाचार से तंग आकर आज 7 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया... इससे पता चलता है कि दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है, भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है..."

19:05 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: केजरीवाल को गैरजिम्मेदाराना बयान नहीं देने चाहिए- कैलाश गहलोत

दिल्ली विधानसभा चुनाव LIVE: बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अरविंद केजरीवाल जैसे व्यक्ति ने ऐसा बयान दिया कि हरियाणा ने यमुना नदी को ज़हरीला कर दिया है क्योंकि यह वही पानी है जिसे प्रधानमंत्री और वे खुद पी रहे हैं, आप और हम भी वही पानी पी रहे हैं। इसलिए, इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयानों से पता चलता है कि वह सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं, काम नहीं करना चाहते हैं, वह केंद्र सरकार और एलजी से लड़ते रहना चाहते हैं..."

18:39 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: केजरीवाल में सवालों का जवाब देने की हिम्मत नहीं- संदीप दीक्षित

दिल्ली विधानसभा चुनाव LIVE: कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके साथ खुली बहस की चुनौती स्वीकार नहीं की क्योंकि उनमें दिल्ली से जुड़े सवालों का जवाब देने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने यह दावा भी किया कि नई दिल्ली में केजरीवाल की जमानत आज ही जब्त हो गई। दीक्षित ने केजरीवाल को शुक्रवार दोपहर दो बजे जंतर-मंतर पहुंचकर बहस करने की चुनौती थी। उन्होंने इसके लिए जंतर-मंजर पर मंच भी बनाया था। दीक्षित ने कहा, ‘‘तय समय से 45 मिनट तक इंतजार करने के बावजूद केजरीवाल जी नहीं पहुंचे.... केजरीवाल जी, आपने आज यहां नहीं आकर, सवालों का जवाब का हिम्मत नहीं दिखाकर यह बताया है कि अभी आपकी जमानत जब्त हो गई है, चुनाव में देखते हैं क्या होता है।’’

18:28 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: भाजपा सरकार ने दिल्ली में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को सुदृढ़ किया- धामी

दिल्ली विधानसभा चुनाव LIVE: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यहां 68,000 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, एक्सप्रेसवे और पारगमन गलियारों (ट्रांजिट कॉरिडोर) समेत कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को सुदृढ़ किया गया है। धामी ने मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी उम्मीदवार हरीश खुराना और उनका परिवार दशकों से दिल्ली की सेवा कर रहा है और उनके (हरीश खुराना) पिता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापकों में से एक हैं।

18:02 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: आप के पांच विधायकों ने दिया इस्तीफा

दिल्ली विधानसभा चुनाव LIVE: टिकट कटने से नाराज आम आदमी पार्टी के पांच विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। इन विधायकों में त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित महरौलिया, कस्तूरबा नगर से विधायक मदन लाल, जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि, पालम से विधायक भावना गौड़ शामिल हैं।

17:46 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: ऐसा लगता है कि पुलिस दिल्ली चुनाव लड़ रही है- केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव LIVE: दिल्ली चुनाव 2025: लक्ष्मी नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा- 10 साल पहले, आपने (दिल्ली के लोगों ने) मुझे जिम्मेदारी दी थी और इन 10 सालों में मैंने बहुत काम किया है, जिससे भाजपा परेशान है। अब वे AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि पुलिस दिल्ली चुनाव लड़ रही है।

16:57 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: आप-दा वालों को कोई शर्म नहीं बची- पीएम मोदी

दिल्ली विधानसभा चुनाव LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के द्वारका इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आप-दा के प्रति दिल्ली के लोगों के बढ़ते गुस्से को देखकर पार्टी ने खुलेआम झूठ बोलना शुरू कर दिया है। हरियाणा के प्रति आप-दा की नापसंदगी साफ है और उनके कामों से यह झलकता है। जब भी दिल्ली में प्रदूषण की समस्या आती है, तो वे हरियाणा के किसानों को दोषी ठहराते हैं। अब वे हरियाणा पर यमुना नदी को प्रदूषित करने का आरोप लगा रहे हैं...उनके पास कोई शर्म नहीं बची है...वे अपने झूठ को साबित करने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं..."

16:46 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: विधानसभा के पहले ही सत्र में CAG रिपोर्ट पेश की जाएगी- पीएम मोदी

दिल्ली विधानसभा चुनाव LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने द्वारका में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा - विधानसभा के पहले ही सत्र में CAG रिपोर्ट पेश की जाएगी। यह रिपोर्ट आप-दा के घोटालों को उजागर करेगी, यही वजह है कि वे इसे छिपाने की कोशिश कर रहे हैं...मैंने दिल्ली के लोगों का उत्साह देखा है और हम आप-दा के प्रति उनकी नफरत भी देख सकते हैं...ये लोग सिर्फ झूठी अफवाहें फैलाते हैं...

16:07 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: सीएम धामी का बड़ा आरोप

सीएम धामी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बोला कि दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं की... एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार है जो विकसित भारत के संकल्प के साथ काम कर रही है और दूसरी ओर AAP और कांग्रेस है।

15:40 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: राघव चड्ढा ने क्या बोला?

आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर लोगों का आशीर्वाद लेने का मौका मिला है... यह वहीं सीट है जिसने मुझे बतौर विधायक सेवा करने का मौका दिया था।

15:37 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: केजरीवाल ने ईसी को क्या बोला?

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी एकमात्र चिंता दिल्ली के लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा है और मैं हमारे लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के लिए लड़ूंगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू धर्म में पानी रोकने से बड़ा कोई भी पाप नहीं होता है।

12:50 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: केजरीवाल ने क्यों दी बधाई

दिल्ली को जो जहरीला पानी भेजा जा रहा था, वह अब बंद हो गया है। दिल्ली आने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा 7 पीपीएम से घटकर 2 पीपीएम हो गई है।"

11:56 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: केजरीवाल का बड़ा बयान

चुनाव आयोग के दफ़्तर जाने से पहले केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'दिल्ली की सीएम आतिशी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को फोन किया। उन्होंने अमोनिया के स्तर को कम करने या अमोनिया के स्तर को कम करने के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए कहा। उन्होंने मांगों पर सहमति तो जताई लेकिन कार्रवाई नहीं की। ऐसा तीन बार हुआ और उसके बाद में उन्होंने आतिशी का फोन उठाना ही बंद कर दिया।'

11:30 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: केजरीवाल पहुंचे चुनाव आयोग दफ्तर

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंच गए हैं। यमुना विवाद पर वे अपना स्पष्टीकरण पेश करने वाले हैं। उनके जहर वाले बयान पर चुनाव आयोग ने उनसे सबूत मांगे थे।

10:57 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: संदीप दीक्षित ने क्या बोला?

कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "...उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) कहा कि मैंने इतना काम किया है, मैंने तो सिर्फ इतना कहा है कि जो भी बोलिए, रिकॉर्ड के साथ बोलिए। आज दोपहर 3 बजे साफ हो जाएगा कि या तो कांग्रेस सच बोल रही है या फिर आम आदमी पार्टी

10:51 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: केजरीवाल की कहां-कहां रैली

चुनाव आयोग के जवाब देने के बाद अरविंद केजरीवाल की आज तीन जनसभाएं होने जा रही हैं। पहली जनसभा लक्ष्मी नगर में होगी, दूसरी गांधी नगर में और तीसरी शहादरा में।

10:02 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: अमित शाह का बयान

एक रैली में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 10 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल की खुद की विधानसभा की झुग्गियों में ना साफ पानी आता है, ना अच्छी सड़कें हैं और ना ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था है। चाहे झुग्गी हो, धोबी घाट हो या सोसाइटी-हर व्यक्ति अरविंद केजरीवाल की नाकामी से परेशान है।

09:57 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: यमुना विवाद पर इमरान मसूद

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, "राहुल गांधी ने जो कहा, उसमें गलत क्या है? यमुना के पानी के साथ जो खेल चल रहा है, हरियाणा के मुख्यमंत्री जो आचमन करके दिखा रहे हैं वे हिमाचल बॉर्डर पर खड़े होकर आचमन कर रहे हैं। आप यमुना नगर का पानी दिखा रहे हैं, आप सोनीपत का पानी दिखाइए, तभी पता चलेगा कि आपने कुछ किया है या नहीं।

09:11 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: बीजेपी उम्मीदवार सिरसा का बड़ा दावा

राजौरी गार्डन सीट से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "कपूरथला हाउस भगवंत मान का घर नहीं है। पंजाब के सभी VIP(पंजाब से) वहां ठहरते हैं, जिनमें पंजाब के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के मंत्री और राज्यपाल शामिल हैं।

09:08 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: भगवंत मान का बड़ा आरोप

दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग की एक टीम ने पंजाब सीएम भगवंत मान के घर पर जांच की थी। उस कार्रवाई को लेकर सीएम मान का दावा है कि उनकी महिलाओं के संदूक तक को नहीं बख्शा गया है, उसकी जांच की गई है।

09:08 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: आज द्वारका में पीएम मोदी की रैली

पीएम नरेंद्र मोदी आज फिर दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार करने उतरने जा रहे हैं। उनकी तरफ से दिल्ली के द्वारजा में एक रैली को संबोधित किया जाएगा। उनके अलावा बीजेपी के दूसरे बड़े नेता भी प्रचार करते दिख जाएंगे।

09:07 (IST) 31 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: चुनाव आयोग के दफ्तर जाएंगे केजरीवाल

यमुना विवाद को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल आज चुनाव आयोग के दफ्तर जाने वाले हैं। सुबह 11 बजे उन्हें सवाल-जवाब के लिए बुलाया गया है। आप की तरफ से भी पष्टि कर दी गई है कि केजरीवाल वहां जाकर स्पष्टीकरण देंगे।

20:11 (IST) 30 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: आम आदमी पार्टी को वोट देकर भाजपा को हराएं - अखिलेश यादव

दिल्ली विधानसभा चुनाव LIVE: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को दिल्लीवासियों से आग्रह किया कि वे अपना वोट ‘‘बर्बाद’’ न करें और ‘आप’ को वोट देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराएं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ राष्ट्रीय राजधानी के किराड़ी में एक रोड शो में शामिल होते हुए यादव ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी (आप) की झाड़ू से भाजपा का सफाया होने जा रहा है।’’

19:18 (IST) 30 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: जेपी नड्डा ने 'यमुना में जहर' को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा

दिल्ली विधानसभा चुनाव LIVE: जे पी नड्डा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को दिल्ली में सत्तारूढ़ ‘आप’ पर निशाना साधा और लोगों से आगामी चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी को ‘‘आप-दा’’ मुक्त बनाने का आह्वान किया। नड्डा ने कृष्णा नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल की इस टिप्पणी के लिए भी आलोचना की कि हरियाणा सरकार ‘‘यमुना में जहर घोल रही है।’’ 

19:10 (IST) 30 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: वापस लौटी चुनाव आयोग की टीम

दिल्ली विधानसभा चुनाव LIVE: चुनाव आयोग की टीम ने जानकारी दी कि अंदर कमरों में ताले गले थे, वे सिर्फ बाहर-बाहर परिसर देख पाए। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम वहां से लौट गई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस आवास पर छापेमारी के बारे में निर्वाचन अधिकारी ओपी पांडे ने कहा, "हम वापस जा रहे हैं और कार्यालय लौट रहे हैं।"

https://twitter.com/PTI_News/status/1884956949290045849

18:56 (IST) 30 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: केजरीवाल पर बरसे राजनाथ

दिल्ली विधानसभा चुनाव LIVE: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "...उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) कहा था कि अगर वह सत्ता में आए तो 3 साल के अंदर यमुना नदी को साफ कर देंगे और पानी को पीने लायक बना देंगे। जब वह ऐसा नहीं कर पाए तो उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने इसमें जहर मिला दिया है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या भाजपा ऐसी पार्टी है जिसका मुख्यमंत्री दिल्ली वालों को जहर पिलाएगा?...वह (हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी) खुद यमुना नदी में गए हैं और पानी पीकर दिखाया है...

18:55 (IST) 30 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: प्रवेश वर्मा खुलेआम पैसे बांट रहे हैं- भगवंत मान

दिल्ली विधानसभा चुनाव LIVE: कपूरथला हाउस में दिल्ली चुनाव टीम पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, "... प्रवेश वर्मा खुलेआम पैसे बांट रहे हैं लेकिन वे उन्हें देख नहीं सकते। वह ट्वीट कर बताते हैं कि वह कहां पैसे बांटेंगे। लेकिन भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी होती है..."

18:53 (IST) 30 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रहा- भगवंत मान

दिल्ली विधानसभा चुनाव LIVE: भगवंत मान ने कहा- आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस रेड करने पहुँची है। दिल्ली के अंदर भाजपा वाले खुले आम पैसे बाँट रहे हैं पर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। इस सब पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही। एक तरीके से दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रही है, जो की बहुत ही निंदनीय है।

18:51 (IST) 30 Jan 2025
Delhi Elections LIVE: मुरली मनोहर जोशी ने डाला वोट

दिल्ली विधानसभा चुनाव LIVE: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और पूर्व मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने दिल्ली चुनाव के लिए वोट डाला। मुरली मनोहर जोशी की पत्नी तारा जोशी ने भी किया मतदान। 

https:/x.com/ANI/status/1884952596546547743