तबलीगी जमात प्रमुख मौलाना साद के दो रिश्तेदार उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मौलाना साद के दो रिश्तेदारों के नमूनों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने थाना मण्डी क्षेत्र के मोहल्ला मुफ्ती इलाके को सील कर दिया है और यहां के अन्य आठ लोगों को भी पृथकवास में रख दिया है। यह जानकारी सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने दी।
दो संक्रमित व्यक्ति मौलाना साद के ससुराल के हैं। लॉकडाउन से पहले दोनों मरकज मे रुके थे। दोनों हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे जिस आधार पर इन दोनों सहित चार लोगों को पृथकवास में रखा गया था। जांच में दोनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। अब प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि ये लोग किन किन के सम्पर्क मे रहे। जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि जो लोग भी इनके सम्पर्क में आये थे उन्हें पृथकवास में रखा जा रहा है।
Corona Virus in India Live Update
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जमात के अमीर मौलाना मोहम्मद साद समेत कई लोगों पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले 1900 जमातियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि क्वेरंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद मौलाना साद को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
Corona Virus World Live Updates
बता दें कि बुधवार को देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 11439 और मरने वालों की संख्या 377 हो गयी है। इनमें पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आये 1076 मामले भी शामिल है। अग्रवाल ने बताया कि अब तक 1306 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इनमें मंगलवार से अब तक स्वस्थ होने वाले 270 मरीज भी शामिल हैं।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा | जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए |इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं | क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?