Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने में महज कुछ ही दिन का वक्त बाकी है। इससे पहले सभी सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल तो योजनाओं का ऐलान पर ऐलान कर रहे हैं। इसी बीच, कांग्रेस पार्टी के नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम नहीं बन सकते हैं और किसी और मुख्यमंत्री बनाना उनकी मजबूरी है।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने समाचार न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा, ‘पहली चीज कि वो मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं। माना कि एक बार की आप दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत भी गई तो भी केजरीवाल सीएम नहीं बन सकते। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत देते वक्त क्या कहा कि हम तुम्हें जमानत पर बाहर आने देंगे। लेकिन आप फाइल साइन नहीं कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल जितने दिन जेल में रहे तो उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। उस समय वह साइन कर सकते थे। ठेकेदारों को तय कर सकते थे।’

सुप्रीम कोर्ट की शर्तों का दिया हवाला

संदीप दीक्षित ने आगे कहा, ‘ये यही कर रहे थे कि मैं विकास का काम नहीं कर पा रहा हूं। आप जेल के अंदर से माल बटोरने का काम तो कर सकते थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर आप मुख्यमंत्री रहे तो दस्तख्त नहीं कर सकते। आप अधिकारियों से ना तो मिल सकते हैं और ना ही आदेश दे सकते हैं और ना ही आप दफ्तर जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने तो तय कर दिया कि आप निक्कमे सीएम हो। भले ही आप शपथ के लिए सीएम बने रहो। अरविंद केजरीवाल की मजबूरी थी किसी और को मुख्यमंत्री बनाना। अगर ये कल को मुख्यमंत्री बन जाते हैं और अगर इन्होंने अधिकारियों को बुला लिया या कोई दस्तखत कर लिए तो बेल की कंडीशन टूट जाएगी। बेल की कंडीशन टूटते ही ये जेल जाएंगे।’

2100 रुपये के लिए कब से होगा रजिस्ट्रेशन? अरविंद केजरीवाल ने बता दी तारीख

घोषणाओं को लेकर क्या बोले संदीप दीक्षित

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल के लिए मुख्यमंत्री बनना संभव ही नहीं है।’ जब उनसे सवाल किया गया कि अरविंद केजरीवाल इतनी घोषणाएं कैसे कर रहें हैं तो उन्होंने कहा, ‘वो पार्टी के अध्यक्ष हैं इसी वजह से वह घोषणा कर रहे हैं। उनको ऐलान करने में क्या जाता है। उन्होंने ढाई साल पहले पंजाब में भी तो घोषणा की थी कि महिलाओं को हर महीने पैसे देंगे। इन्होंने घोषणा की थी कि यमुना नदी को साफ कर देंगे। वह अभी तक साफ कहां हुई। इन्होंने कहा था कि दिल्ली में सरपट गाड़ियां दौड़ेगी। यह भी कहां हुआ। दिल्ली में हर आदमी को रोजगार देने का वादा किया था। वो भी कहां हो पाया। ये कह रहे थे कि कॉन्ट्रैक्ट मजदूरों को परमानेंट करूंगा। यह अभी एक को भी नहीं कर पाए। रोज दूसरों पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। इन्होंने कहा था कि हर एक भ्रष्ट अधिकारी को जेल भेज देंगे। जेल तो छोड़ों इन्हें अभी तक कोई सबूत भी नहीं मिले।

पूर्व सीएम के बेटे ने कहा, ‘जिस सरकार ने एक महीने पहले भारत सरकार से दस हजार करोड़ का लोन मांगा। जब दिल्ली का बजट सरप्लस है तो भारत सरकार से आप पैसा क्यों मांग रहे हो। फर्जीवाड़ा बहुत ज्यादा है। ये जो फ्री और देने वाले हैं तो इनका पैसा कहां से आएगा। इसके बारे में मैं जानना चाहता हूं। ये किस अर्थव्यवस्था में हो सकता है। दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की बड़ी घोषणा, दलित छात्रों को दी जाएगी आंबेडकर स्कॉलरशिप पढ़ें पूरी खबर…