रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें एलजी वीके सक्सेना ने शपथ दिलाई। इस दौरान मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं हैं। सीएम के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली सीएम के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com
कौन हैं रेखा गुप्ता? होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता के शपथग्रहण में कौन-कौन हुआ शामिल?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। 50 से ज़्यादा फ़िल्मी सितारे और उद्योगपति भी मौजूद रहे। कई देशों के राजनयिकों को भी आमंत्रित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नयी दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।
कौन हैं रेखा गुप्ता? ABVP से की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत
पहली कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ‘बैठक में, हमने दो एजेंडे पर चर्चा की और इन्हें पास किया। दिल्ली में 5 लाख रुपये के टॉप-अप के साथ आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा और विधानसभा की पहली बैठक में सीएजी की 14 रिपोर्ट को पेश किया जाएगा।’
दिल्ली सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल विकास विभाग मिला है। आशीष सूद गृह, बिजली, शिक्षा और शहरी विकास विभाग जबकि प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज कुमार सिंह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के साथ-साथ परिवहन विभाग भी देखेंगे। कपिल मिश्रा को कानून एवं न्याय मंत्री बनाया गया है, वे श्रम विभाग भी संभालेंगे। मनजिंदर सिंह सिरसा को वन एवं पर्यावरण विभाग के साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग भी सौंपा गया है।
दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक खत्म हो गई है। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सभी 6 मंत्री मौजूद रहे। यह बैठक सचिवालय में हुई और इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की पहली बैठक जारी है। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित तमाम मंत्री मौजूद हैं।
दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक थोड़ी देर में शुरू होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और तमाम मंत्री सचिवालय पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ यमुना की आरती में शामिल हुईं। यह आरती वासुदेव घाट पर हुई। इस दौरान बीजेपी के कई बड़े नेता भी मौके पर मौजूद रहे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यमुना घाट पर पहुंच गई हैं। उनके साथ कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद हैं। थोड़ी देर में दिल्ली के वासुदेव घाट पर आरती होगी और इसके बाद शाम 7 बजे दिल्ली सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक होगी।
बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, ‘पिछले 10 सालों में आम आदमी पार्टी दिल्ली में भ्रम, झूठ और भ्रष्टाचार फैलाने की राजनीति कर रही थी. अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार आ गई है और लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा जताते हुए उन्हें दिल्ली सौंप दी है। आज बनी हमारी कैबिनेट दिल्ली को पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने की राजधानी बनाने की दिशा में काम करेगी।’
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता थोड़ी देर में कैबिनेट मंत्रियों के साथ यमुना घाट पर पहुंचेंगी। इस दौरान यमुना को साफ करने का काम भी जोर-शोर से चल रहा है।
कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विकसित दिल्ली के मिशन को पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा और एक भी दिन व्यर्थ नहीं होगा। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता से हमने जो भी वादे किए हैं उन्हें पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि 5 बजे यमुना घाट पर आरती के लिए जाएंगे और शाम 7 बजे कैबिनेट की मीटिंग होगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह मौजूद रहे।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सचिवालय पहुंचीं हैं। वह थोड़ी देर में कार्यभार संभालेंगी। शाम 7 बजे कैबिनेट की बैठक होनी है। इससे पहले दिल्ली के सभी मंत्री भी वासुदेव घाट जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, "मैं उन्हें(रेखा गुप्ता) बधाई देती हूं और यह आशा करती हूं कि उन्होंने जनता से जो वादें किए हैं, वे उन सभी वादों को निभाएंगी। हमें याद है कि शीला दीक्षित जी के कार्यकाल में दिल्ली में विकास के कई काम हुए थे।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर रेखा गुप्ता को बधाई दी है। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''रेखा गुप्ता जी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हृदयतल से बधाई व शुभकामनाएं!'' उन्होंने कहा, ''पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन व आपके कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के साथ समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करते हुए सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के आदर्श मानक स्थापित करेगी।'' आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट प्रस्तुतीकरण में व्यस्तता के कारण आपके शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित नहीं हो पा रहा हूं। पुनश्च शुभकामनाएं!''
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर रेखा गुप्ता को बधाई दी और विश्वास जताया कि वह पूरी ताकत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वह जमीनी स्तर से उठी हैं, कैंपस राजनीति से लेकर राज्य संगठन और नगरपालिका प्रशासन में सक्रिय रहने के बाद अब विधायक के साथ-साथ मुख्यमंत्री बनी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि वह पूरी ताकत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी। उपयोगी कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।’’
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, "ज़िम्मेदारियां बहुत हैं लेकिन हमें खुशी है कि हम पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे। हम केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को दिल्ली में लाएंगे।"
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "दिल्ली में डबल इंजन की सरकार आने पर प्रधानमंत्री मोदी और रेखा गुप्ता का बहुत-बहुत अभिनंदन। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस बार दिल्ली में बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन का विकास बड़ी मात्रा में होगा।"
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को में बधाई देना चाहती हूं. दिल्ली के लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है। मुझे उम्मीद है कि वह उन उम्मीदों पर खरी उतरेंगी."
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने 'Z' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की 'येलो बुक' में उल्लिखित सुरक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री को यह सुरक्षा दी गई है। येलो बुक में विशिष्ट व्यक्तियों और अति-विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी और वीवीआईपी) के सुरक्षा प्रोटोकॉल का विवरण दिया गया है। 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा के तहत गुप्ता की सुरक्षा में लगभग 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे जिनमें निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), सुरक्षा दस्ते, निगरानी दल के अलावा और लगभग आठ सशस्त्र गार्ड शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई देता हूं। वे एक श्रेष्ठतम कार्यकर्ता हैं, जो दिल्ली की जनता की सभी अपेक्षाओं को निश्चित रूप से पूरा करेंगी। वे प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में विकसित दिल्ली बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। मेरी तरफ से उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।"
भाजपा के रविन्द्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह, प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कहा, "दिल्ली में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा एक महिला मुख्यमंत्री की प्राथमिकता होनी चाहिए... वे(रेखा गु्प्ता) कामयाब होंगी तो दिल्ली कामयाब होगी. उन्हें कैबिनेट, शासन और प्रशासन को मिलाकर लेकर चलना है. उन्हें पूरी दिल्ली और दिल्ली की समस्याओं को जानना होगा। हम उम्मीद करते हैं कि एक महिला मुख्यमंत्री के पास दिल्ली की समस्याओं के हल होने चाहिए."
रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें एलजी वीके सक्सेना ने पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मंच पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।
रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण के लिए पीएम मोदी रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं। उन्होंने मंच पर गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाक़ात की।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मंच पर पहुंचे।
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं रेखा गुप्ता और दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। दिल्ली की जनता ने PM मोदी के नेतृत्व और नीतियों को जनादेश दिया है। लंबे समय से एक सरकार लोगों को लालच देकर और झूठ बोलकर सत्ता में विराजमान थी, लोगों ने उसे सत्ता से बाहर करने का काम किया है।"
दिल्ली के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री- देवेंद्र फडणवीस, नायब सिंह सैनी, मोहन यादव और बीजेपी के तमाम बड़े नेता रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं।
शपथ ग्रहण से पहले रेखा गुप्ता ने पिछली ‘आप’ सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘उन्हें लोगों को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा।’’ रामलीला मैदान में अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले गुप्ता ने कश्मीरी गेट स्थित मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर में दर्शन किए। भाजपा विधायक दल की नेता चुनी गईं रेखा ने इस बात पर जोर दिया कि अपने वादों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।