Delhi Women Scheme News: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections 2025) से ठीक पहले आज दिल्ली की आतिशी सरकार ने कैबिनेट मीटिंग के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का एक वादा पूरा करने की ओर एक कदम आगे बढ़ा दिया है। दिल्ली कैबिनेट (Delhi Government) ने शहर की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने वाली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को मंजूरी दे दी है।
दिल्ली कैबिनेट से इस योजना को मंजूरी मिलने के बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम आतिशी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि आज मैं दिल्ली की जनता के लिए दो बड़ी घोषणाएं करने आया हूं। दोनों घोषणाएं महिलाओं के लिए हैं। मैंने वादा किया था कि हर महिला को 1,000 रुपये दूंगा। आज सुबह आतिशी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। अब यह योजना दिल्ली में लागू हो गई है।
अरविंद केजरीवाल ने किया एक और बड़ा ऐलान
अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना को लेकर कहा कि 10-15 दिन में चुनावों की घोषणा हो जाएगी, इसलिए अभी खाते में पैसे ट्रांसफर करना संभव नहीं है। कुछ महिलाओं ने कहा कि महंगाई के चलते 1000 रुपये काफी नहीं होंगे। इसलिए कल से 2100 रुपये प्रति माह के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
दिल्ली में क्यों लागू नहीं हो पाएगी महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह की स्कीम?
चुनाव के बाद 2100 रुपये देगी दिल्ली सरकार
अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली सरकार महिलाओं को दी जाने वाले 1000 रुपये की रकम को बढ़ाकर 2100 रुपये प्रति महीना कर देगी। बता दें कि दिल्ली सरकार के अप्रूवल के बाद अब योजना को उपराज्यपाल की मंजूरी की आवश्यकता भी है, जिसके बाद ही इसे लागू किया जा सकेगा।
किन महिलाओं को मिलेगा इसका फायदा?
दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 साल से अधिक की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के लिए दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2000 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।
अरविंद केजरीवाल ने खोल दी BJP की पोल
दिल्ली सरकार का मानना है कि इससे किताबों की जरूरत पूरी होगी और अगर वे पढ़ाई के लिए कोचिंग जाना चाहेंगी तो उन्हें उसमें भी राहत मिलेगी।
दिल्ली सरकार की इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा, जो कि सरकारी कर्मचारी या इनकम टैक्स स्लैब में नहीं हैं। इसके अलावा ये पैसा उन्हें मिलेगा जो कि अन्य किसी पेंशन का हिस्सा नहीं हैं। महिलाओं को आधार कार्ड से लेकर बैक अकाउंट की जानकारी देनी होगी। अरविंद केजरीवाल से जुड़ी अन्य सभी खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।