न्यूज 18 चैनल पर एक डिबेट शो के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया से कहा कि इनके पास बहुत ग्रीन कुर्ते हैं, मैं पहले अपने बड़े भाई भदौरिया जी से अपील करूंगा कि एक ग्रीन कुर्ता बहन रिहाना को भी भिजवा दिजियेगा…उनको कुर्ते की आवश्यकता है। बेचारी इतनी गरीब है कि 2 जून कपड़े नहीं हैं उनके पास…आप भिजवा दीजिए पहले उनके पास।
इसके बाद जैसे ही अनुराग भदौरिया ने अपनी बात रखनी चाही भाजपा प्रवक्ता बोले कि प्लीज मेरे भाई कुर्ता भिजवा दीजिए। इसपर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा है कि हां, ठीक है आपको भिजवा देंगे…आपको जरुरत है। इतना सुनने के बाद संबित पात्रा ने कहा कि हां, भिजवा दीजिए। इसपर अनुराग भदौरिया ने फिर कहा कि आप कम से कम किसानों के बारे में हरियाली सोचेंगे। आपको हरा कुर्ता आज मैं भिजवाऊंगा। इसके बाद अनुराग भदौरिया अपना मोबाइल फोन निकाल कहने लगे कि एड्रेस भेजिए, नंबर दीजिए, हरा कुर्ता इसलिए ताकि किसानों की हरियाली के बारे में सोचें।
#आर_पार
संबित पात्रा ने सपा प्रवक्ता से की रिक्वेस्ट – एक ग्रीन कुर्ता ज़रा बहन रिहाना को तो भिजवा दीजिये बेचारी इतनी ग़रीब है कि दो जोड़ी कपडे नहीं है उसके पास #Rihana #Ganesha @AMISHDEVGAN @sambitswaraj pic.twitter.com/9xOOEVguky— News18 India (@News18India) February 16, 2021
इसी शो में संबित पात्रा और कांग्रेस के नेता अभय दुबे के बीच भी जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई। संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता से कहा कि हमने आज रिहाना पर अटैक कर दिया है तो ये काफी द्रवित हो गए हैं। राहुल गांधी की बहन रिहाना और मिया खलीफा पर अटैक किया…दिशा को हमने गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद हाथ जोड़कर संबित पात्रा ने कहा कि अरे भइया राहुल गांधी की बहन हैं मिया खलीफा और रिहाना, नाराज मत होइए, हम उनको बुरा नहीं कह रहे हैं…बिल्कुल ग्रेटा, मिया और रिहाना राहुल की बहन हैं। आप नाराज मत होइए।बता दें कि पॉप सिंगर रिहाना अपने गाने और फैशन सेंस के चलते सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था, जिसकी वजह से वो काफी खबरों में रहीं। अब एक बार फिर रिहाना चर्चा में आ गई हैं।
रिहाना ने लॉन्जरी ब्रांड के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में वो टॉपलेस पोज दे रही हैं। साथ ही उन्होंने कई एक्सेसरीज भी कैरी की हुई हैं। उन्होंने गले में भगवान गणेश का पेंडेंट भी पहना है, जिसकी वजह से वो ट्रोल्स के भी निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैशन सेंस की आलोचना की जा रही है।