मध्य प्रदेश के इंदौर में  पिछले सप्ताह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल भेजे गए चार आरोपिया में से एक आरोपी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। यह मामला सामने आने के बाद जबलपुर से लेकर इंदौर तक हड़कंप मच गया है। हाल ही में शहर के चंदन नगर में पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई थी जिसके बाद आरोपियों को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिले के कलेक्टर मनीष सिंह ने चंदन नगर में हुई घटना के चार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रासुका के तहत मामला दर्ज किया था।

आरोपियों को जबलपुर और सतना जेल भेजने के आदेश दिए गए थे। गौरतलब है कि एनएसए के बंदियों को उनके गृह जनपद में  नहीं रखा जाता है। ऐसे में दो को जबलपुर जेल और दो को सतना जेल ले जाया गया था। हमारे सहयोगी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस को पुलिस अधिकारी ने बताया कि जबलपुर जेल में रखे जाने वाले दो आरोपियों में से एक को रास्ते में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आए थे। इसके बाद दोनों को विक्टोरिया अस्पताल, जबलपुर के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया।

Corona Virus in India Live Updates

जेल के एडीजी गजीराम मीणा के मुताबिक 30 वर्षीय आरोपी शख्स को कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है लेकिन अन्य आरोपियों का टेस्ट नेगेटिव है। हालांकि इसके बाद भी इन लोगों को क्वेरंटाइन किया गया है। वहीं सतना जेल के क्वेरंटाइन किए गए दोनों आरोपियों के कोरोना वायरस के टेस्ट रिजल्ट आने बाकी हैं।

Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा | जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए |इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?