Europe and North America Countries Coronavirus Cases: कोरोनावायरस के कारण सारी दुनिया हलकान है।कोविड 19 नाम की महामारी दुनिया के 247 में से 213 देशों में फैल चुकी है। दुनिया भर में 32.5 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से अब तक 2.33 लाख से ज्यादा लोग अपनी जिंदगी की जंग हार गए हैं। इसका संक्रमण रोकने के लिए दुनिया भर की सरकारें लॉकडाउन का सहारा ले रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग भी इसका प्रसार रोकने का एक उपाय है। हालांकि, इसका असर उन देशों में ज्यादा है, जहां जनसंख्या घनत्व कम है। जी हां, आंकड़े यही कह रहे हैं।
नॉर्थ (उत्तरी) अमेरिका और यूरोप में एक मई तक एक्टिव केस की संख्या 16.5 लाख से ज्यादा थी। नार्थ अमेरिका के 39 देशों में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 924,904 है। इनमें से 16,478 की हालात गंभीर है। वहीं, यूरोप के 48 देशों में एक मई तक 734,561 एक्टिव केस थे। यूरोप में 18,766 कोरोना पॉजिटिव की हालत गंभीर है।
बाकी दुनिया के बात करें तो वहां कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 373,125 है। इनमें से 15,686 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये मामले कुल 126 देशों के हैं। बता दें कि अफ्रीका में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केसों की संख्या 25,069 है। वहीं, ओशिआनिया में यह आंकड़ा 1,165, साउथ अमेरिका में 109,770 और एशिया में 237,121 तक पहुंच गया है।
यदि हम जनसंख्या के हिसाब से बात करें तो नॉर्थ अमेरिका की आबादी 368,869,647 है। वहीं, यूरोप की जनसंख्या 747,636,026 है। इसका मतबल है कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप की कुल आबादी 1,116,505,673 है।
दूसरी ओर साउथ (दक्षिण) अमेरिका की आबादी 653,962,331, एशिया की 4,641,054,775, अफ्रीका की 1,340,598,147 और ओशिआनिया की जनसंख्या 42,677,813 है। यानी इनकी कुल 6,678,293,066 है। इस हिसाब से यूरोप और नॉर्थ अमेरिका की आबादी बाकी दुनिया के जिन देशों में कोरोना फैला है उसकी सिर्फ 17 फीसदी है।
जबकि उसके यहां कोरोना के मामले इन देशों के मुकाबले 350 फीसदी से ज्यादा हैं। बता दें कि अंगुला, ग्रीनलैंड, कैरेबियन आइलैंड, सेंट बार्ट्स एंड सेंट लूसिया और यमन में अब एक भी कोरोना का एक्टिव केस नहीं है। वहीं, ओशिआनिया में 29 देशों और क्षेत्रों में से केवल 8 में संक्रमण के मामले आए हैं।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?