भारत में लॉकडाउन हुए आज यानी 11 मई 2020 को 48वां दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च (24 मार्च की रात 12 बजे के बाद तारीख बदल गई थी) से देश भर में लॉकडाउन लागू किया था। लॉकडाउन के इतने दिन बीतने के बाद स्थिति ठीक नहीं कही जा सकती। 25 मार्च को ही दुनिया के अन्य 6 देशों ने अपने यहां लॉकडाउन किया था। उनमें से किसी भी देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब तक 16 हजार पार नहीं की है। यही नहीं उनके यहां एक्टिव मामलों की संख्या भी 8 हजार से ज्यादा नहीं है।

भारत में 24 मार्च को कोरोना संक्रमितों की संख्या 571 थी। 25 मार्च को यह 657 हो गई थी। 10 मई को देश भर कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 67152 हो गई थी। इसमें से अब तक 2206 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 20916 लोग ठीक हो चुके हैं। इस तरह देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या अब तक 44 हजार से ज्यादा है।

25 मार्च को न्यूजीलैंड में भी पूरी तरह से लॉकडाउन लागू किया गया। वहां तब से अब तक कोरोना के सिर्फ 1497 केस ही सामने आए हैं। इनमें से 1386 लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को लौट चुके हैं। न्यूजीलैंड में कोरोना से 21 मौतें हुईं है। इस तरह वहां एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 90 है।

25 मार्च को जिन 7 देशों में लॉकडाउन लागू किया गया था, उनमें से भारत को छोड़कर सिर्फ रोमानिया ही ऐसा राष्ट्र है, जिसमें कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 हजार के पार पहुंची है। रोमानिया में अब तक कोरोना के 15362 मामले सामने आए हैं। इनमें से 7051 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहां कोरोना के कारण 961 लोगों की जानें गईं हैं।

इस तरह रोमानिया में इस समय एक्टिव केसों की संख्या 7350 है। रोमानिया की सरकार ने कोरोना के संक्रमण की रफ्तार कम करने के लिए 15 मई तक गैर-यूरोपीय संघ के देशों में चीनी समेत दूसरी कमोडिटीज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कोलंबिया में भी 25 मार्च को लॉकडाउन लागू हुआ था। वहां अब तक 11063 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 2705 ठीक हो चुके हैं। कोलंबिया में 463 लोगों की कोरोनावायरस के कारण मौत हुई है। इस समय वहां एक्टिव केस की संख्या 7895 है। इनमें से 130 की हालत गंभीर है।

नाइजीरिया में कोरोना के कारण उनके राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत हो चुकी है। वहां अब तक 4399 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 143 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 778 ठीक हो चुके हैं। वहां एक्टिव केसों की संख्या 3478 है।

पनामा में अब तक 8448 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 244 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4687 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहां एक्टिव केसों की संख्या 3517 है। इनमें से 87 की हालत गंभीर है। पनामा सरकार ने भी अपने यहां 25 मार्च को लॉकडाउन लागू किया था। उसने इसमें कुछ शर्तें भी लगाईं थीं।

पनामा में जरूरी सामान लेने के लिए घर से बाहर निकलने के लिए महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग दिन निकलना था। यानी महिलाएं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को जरूरी सामान लेने के लिए बाहर निकलेंगी, जबकि पुरुष मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को इसी काम के लिए बाहर निकल पाएंगे।

25 मार्च को लॉकडाउन लागू किए गए देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या

देशकुल केसनए केसकुल मौतेंठीक हुएएक्टिव केसगंभीर
कोलंबिया1106346327057895130
साइप्रस8981640148110
न्यूजीलैंड14973211386902
नाइजीरिया439914377834784
पनामा844816624446873,51787
रोमानिया1536296170517,350242
भारत67152221322062091644029

Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?