अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सकुशल संपन्न हो चुका है। श्री राम लला के दर्शन के लिए लाखों भक्त पहुंच रहे हैं। कल अयोध्या राम मंदिर में लगभग 5 लाख लोगों ने दर्शन किया था। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही लोग श्री राम लला के दर्शन के लिए ललाहित हैं।

इसी बीच बीजेपी ने भाजपा शासित प्रदेशों के लिए राम मंदिर दर्शन के लिए योजना बनाई है। जिसके अनुसार, जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वहां के सीएम पूरे कैबिनेट के साथ प्रभु राम लला के दर्शन करेंगे। दरअसल, 22 जनवरी के हुए प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्री राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। इस आर्किटल में हम बताएंगे कि किस राज्य की कैबिनेट कब अयोध्या राम मंदिर में दर्शन करेगी।

देखिए राज्यों का पूरा शेड्यूल

-31 जनवरी को त्रिपुरा सीएम माणिक साहा कैबिनेट के साथ श्री राम लला के दर्शन करेंगे।
-एक फरवरी को सीएम आदित्यनाथ योगी पूरी कैबिनेट सहित दर्शन करेंगे।
-दो फरवरी को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी अपनी कैबिनेट के साथ दर्शन करेंगे।
-पांच फरवरी को महाराष्ट्र कैबिनेट दर्शन करेगी।
-छह फरवरी को अरुणांचल के सीएम अपनी कैबिनेट के साथ दर्शन करने वाले हैं।
-नौ फरवरी को हरियाणा कैबिनेट दर्शन करेगी।
-12 फरवरी को राजस्थान कैबिनेट सीएम के साथ दर्शन करेगी।
-15 फरवरी को गोवा के सीएम अपने कैबिनेट सहित दर्शन करेंगे।
-22 फरवरी को असम के सीएम कैबिनेट सहित दर्शन करेंगे।
-24 फरवरी को गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल कैबिनेट के साथ दर्शन करेंगे।
-चार मार्च को एमपी के सीएम मोहन यादव पूरी कैबिनेट सहित दर्शन करेंगे।

दिल्ली बीजेपी कार्यकर्ताओं को कराएगी श्री रामलला के दर्शन

दिल्ली बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने कार्यकर्ताओं को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भेजने की योजना बनाई है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी की दिल्ली इकाई द्वारा बनाई गई योजना का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली के सात लोकसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक से कार्यकर्ताओं को आने वाले दिनों में अयोध्या भेजा जाएगा और उनमें से प्रत्येक को उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर की तीर्थयात्रा के लिए 789 रुपये देना होगा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अयोध्या की तीर्थयात्राएं गणतंत्र दिवस के बाद 30 जनवरी के आसपास शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, दिल्ली भाजपा आने वाले दिनों में शहर में लोगों की तीर्थयात्राओं का भी ‘‘प्रबंधन’’ करेगी।