भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि अब सर्जिकल स्ट्राइक हो गई, मिशन पूरा हुआ, अब विकास की ओर आगे बढ़ें। सिन्हा ने कहा, ‘मैं सर्जिकल स्ट्राइक की सराहना करता हूं। अब मिशन पूरा हो चुका है। अब अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर फोकस किया जाए। अब सर्जिकल स्ट्राइक और इससे संबंधित सभी विवादों के बारे में भूल जाईए और विकास की ओर आगे बढ़ें।’ बता दें, 29 सितंबर को भारतीय सेना ने दावा किया था कि उसने एलओसी पार कर पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया है। सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी भारतीय सेना के डीजीएमओ ले. जनरल रणबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी।
वीडियो में देखें- रक्षामंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक पर क्या कहा?
भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे के बाद विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर निशाना साधा कि वह इसके जरिए राजनीति कर रही हैं। वहीं कुछ ने तो सर्जिकल स्ट्राइक फर्जी तक बता दिया। दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे। इसके बाद से अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा गया। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वे ‘जवानों के खून की दलाली’ कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस पार्टी भी यह दावा करने लगी कि उनके राज में भी सर्जिकल स्ट्राइक हुए थे। कांग्रेस ने बकायदा आंकड़े जारी किए कि यूपीए के शासन में तीन बार सर्जिकल स्ट्राइक किया गया। इस मुद्दे को लेकर काफी राजनीति हो रही है। कई जगहों पर सर्जिकल स्ट्राइक पर भाजपा नेताओं को बधाई देते हुए पोस्टर भी नजर आए। सभी राजनीतिक दल एक ओर सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति नहीं करने की बात कह रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर वे इस मुद्दे पर राजनीति करते नजर आ रहे हैं।
Read Also: सर्जिकल स्ट्राइक: अमित शाह ने किया ऐलान- जनता के बीच ले जाएंगे सेना का हौसला बढ़ाने का मुद्दा
I do appreciate the surgical strike, now the mission has been accomplished so lets focus on other important issues: Shatrughan Sinha pic.twitter.com/VWa2D3FLFv
— ANI (@ANI) October 7, 2016
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। शाह ने कहा, ‘हमारी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कोई राजनीति नहीं की। भाजपा सरकार के लिए किसी भी मंत्री ने इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया। अगर तहसील स्तर पर कोई कार्यकर्ता कुछ बोल गया है तो वह सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर उत्साह से बयान दे दिया। सवाल यह है कि आप में वह उत्साह क्यों नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को सर्जिकल स्ट्राइक पर गर्व है। अगर आपको नहीं है तो आपके मूल में ही खराबी है। मैं कांग्रेस को बताना चाहता हूं कि वे साल 71 के अखबार उठाकर देख लें। आपको पता लग जाएगा कि आपने उस वक्त क्या क्या किया था।’