नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने इस साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। संजय सरावगी , सुनील कुमार, जिबेश मिश्रा, मोतीलाल प्रसाद और राजू कुमार सिंह समेत सात नए विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले, बिहार के राजस्व मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी की “एक व्यक्ति, एक पद” नीति का हवाला देते हुए अपने मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। जायसवाल ने कहा, “मैं राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। ‘एक व्यक्ति, एक पद’ वह सिद्धांत है जिस पर पार्टी काम करती है। मैं आभारी हूं कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे पार्टी की राज्य इकाई की जिम्मेदारी दी है।” बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारी राज्य इकाई की बैठक 4 मार्च को होगी, जिसमें हमारी पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।’ जो-जो विधायक मंत्री बनेंगे उनमें मोती लाल प्रसाद, राजू कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार, कृष्ण कुमार मंटू, विजय कुमार मंडल, संजय सरावगी और जिबेश कुमार का नाम शामिल है।
बिहार के नवनियुक्त मंत्री राजू सिंह ने कहा, "2025-'फिर से नीतीश'। मैं बिहार के हित में और बिहार के लोगों के अधिकारों के लिए अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा करूंगा।"
बिहार के नए मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि "मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और सभी वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर भरोसा जताया है और मैं ईमानदारी से उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मैं समर्पण के साथ काम करूंगा और बिहार के लोगों की सेवा करूंगा।"
बिहार के मंत्री राजू कुमार सिंह ने कहा, "आज क्षेत्रीय लोग गर्व महसूस कर रहे होंगे कि उनका विधायक मंत्री बन गया है। मैं अंदर से बहुत खुश हूं, लेकिन साथ ही जवाबदेही को लेकर भी चिंतित हूं। विपक्ष का सफाया हो जाएगा। इस बार एनडीए 200 सीटों को पार करेगा और विपक्ष को सिर्फ 40 सीटें मिलेंगी।
बिहार के मंत्री जिबेश कुमार ने कहा, "मुझे यह अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, हमारे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों का आभारी हूं। इस बार काम की गति तेज होगी क्योंकि हमें कम समय में ज्यादा काम करना है।"
राज्य मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभी को बहुत-बहुत बधाई।
बिहार में RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “मंत्रिपरिषद का विस्तार पहले से ही होने की उम्मीद थी। जिस समय पूरा मंत्रिपरिषद बना था, उस समय कुछ स्थान खाली रह गए थे जिसमें बीजेपी कोटा था और उसी आधार पर आज विस्तार हो रहा है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। ऐसा नहीं है कि यह अचानक हुआ, यह पहले से ही होना था. कहीं पर कोई बेचैनी नहीं है, राष्ट्रीय जनता दल के लोग अपनी बेचैनी पर काबू रखें।”
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "इसका चुनाव (बिहार विधानसभा चुनाव) से कोई संबंध नहीं है। यह होना तय था। आज यह हो गया। इसलिए इसे चुनाव से न जोड़ें।"
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। भारतीय जनता पार्टी से सात नए चेहरे शामिल हुए हैं।
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, "मैं सभी सात मंत्रियों को बधाई देता हूं जो सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।"
बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। विजय कुमार मंडल मंत्रिपद की शपथ ले रहे हैं।
बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता राज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय सरावगी ने मैथिली भाषा में शपथ ली है। इसके बाद डॉ. सुनील जो नालंदा के बिहारशरीफ से विधायक हैं शपथ ले रेह हैं। इस मौके पर बीजेपी और जेडीयू के सभी बड़े मंत्री और विधायक मौजूद है।
बिहार में कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। दरभंगा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय सरावगी ने बिहार मंत्री पद की शपथ ली।
बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। इसमें सात मंत्री शामिल हो रहे है। सुनील सिंह ने मंत्रिपद की शपथ ले ली है।
सुमन ने आईएएनएस को बताया, "मुझे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का फोन आया, जिन्होंने मुझे राजभवन आने का निमंत्रण दिया। मुझे कैबिनेट विस्तार के बारे में राजभवन से कोई आधिकारिक फोन या पत्र नहीं मिला है, लेकिन मैं आज शाम 4 बजे वहां जाऊंगा।"
अक्टूबर में चुनाव होने हैं और उससे पहले यह आखिरी कैबिनेट विस्तार है। बिहार में जातिगत बिसात को और मजबूत करने के लिए यह विस्तार किया जा रहा है। इस विस्तार में भाजपा से सात नए चेहरे शपथ ले रहे हैं। वहीं, नीतीश सरकार में राजस्व मंत्री और बिहार भाजपा के अध्यक्ष रहे दिलीप जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इस वक्त नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 29 है। अभी सात पद खाली हैं। इस समय भारतीय जनता पार्टी से 14, जेडीयू से 13, HAM से 1 और एक निर्दलीय कोर्ट से मंत्री है। अब सात नए चेहरे बीजेपी के कोटे से शामिल होने जा रहे हैं। अब बीजेपी कोटे से मंत्रियों की संख्या 21 हो जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक कृष्ण कुमार मंटू, विजय कुमार मंडल, जीवेश मिश्रा और डॉ राजू पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे।
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर बीजेपी विधायक मोतीलाल प्रसाद ने कहा, "अभी मेरे पास कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। जानकारी आने दीजिए, तभी बता पाऊंगा। अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बीजेपी विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा, "मुझे पार्टी की ओर से फोन आया है कि मैं आज यहां पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहूं।"