नागरिकता कानून के खिलाफ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने जारी किया विडियो संदेश। कहा- नागरिकता कानून भेदभाव भरा। असहमति की आवाज को बलपूर्वक दबा रही है मौजूदा बीजेपी सरकार।
जामा मस्जिद में नावाज पढ़ने के बाद नवाजियों ने सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को करना शुरु कर दिया है। साथ इसके विरोध में जबरदस्त तरीके से नारेबाजी हो रही है। इसे देखते हुए डीएमआरसी ने चावड़ी बाजार, लाल किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं. इन तीनों मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुकेगी।
नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध को देखते हुए प्रशासन एक्टिव हो गया है। इसके तहत शुक्रवार (20 दिसंबर) को भी दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद रखे गए हैं। वहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा लखनऊ समेत 15 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। ममता बनर्जी ने CAA-NRC पर जनमत संग्रह की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी में हिम्मत है तो उसे नागरिकता कानून और एनआरसी पर यूएन की निगरानी में जनमत संग्रह करवाना चाहिए। यह बात पश्चिम बंगाल की सीएम ने कोलकाता में एक रैली के दौरान कही।
Hindi News Today, 20 December 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
दिल्ली में लाल किला क्षेत्र के आसपास लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए बृहस्पतिवार को सैकड़ों लोगों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में मार्च निकालने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में ‘स्वराज अभियान’ के प्रमुख योगेंद्र यादव भी शामिल हैं।
Hindi News Today, 19 December 2019 LIVE Updates: देश की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के किसी नागरिक को निकाले जाने का भय मन में नहीं पालना चाहिए। उन्होंने यहां विधानसभा में कहा कि राज्य में शांति कायम रखी जानी चाहिए।
संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ बड़ी संख्या में लोगों ने यहां जुमे की नमाज के बाद थाना कोतवाली के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इलाके में भारी तादाद में पुलिस बल और त्वरित कार्यबल के जवान तैनात थे और पुलिस की मुस्तैदी के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक (नगर) बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि नमाज के बाद लोग यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
नागरिकता कानून के खिलाफ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने जारी किया विडियो संदेश। कहा- नागरिकता कानून भेदभाव भरा। असहमति की आवाज को बलपूर्वक दबा रही है मौजूदा बीजेपी सरकार।
जामिया मिलिया इस्लामिया प्रोटेस्ट पर एसएसपी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की 7 सदस्यीय टीम, जांच मंज़िल सैनी (आईपीएस) ने आज जामिया मिलिया इस्लामिया का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय का निरीक्षण किया और 15 दिसंबर 2019 को हुई घटना के बारे में जानकारी ली।
दिल्ली: सीलमपुर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च डीसीपी पूर्वोत्तर दिल्ली वीपी सूर्या बताया है कि, "आज क्षेत्र में शांति है। अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात हैं और 1500 अन्य सुरक्षाकर्मी भी संवेदनशील इलाकों में मौजूद हैं। स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ जामा मस्जिद में विरोध प्रदर्शन जारी है, भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद भी मौजूद है। दिल्ली पुलिस हालात पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। आजाद को पहले जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक एक विरोध मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई है।
जामा मस्जिद में नावाज पढ़ने के बाद नवाजियों ने सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को करना शुरु कर दिया है। साथ इसके विरोध में जबरदस्त तरीके से नारेबाजी हो रही है। इसे देखते हुए डीएमआरसी ने चावड़ी बाजार, लाल किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं. इन तीनों मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुकेगी।
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। संयुक्त सीपी आलोक कुमार ने कहा कि उत्तर पूर्व जिले में सीआरपीएफ और आरएएफ की 10 कंपनियों सहित पर्याप्त बल तैनात किया गया है। हमने किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय लोगों और दंगों, विरोधी दंगा गियर के साथ बैठक की है।
एमओएस जी किशन रेड्डी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की सीएम की टिप्पणी पर एमओएस होम 'संयुक्त राष्ट्र की तरह निष्पक्ष संगठन CAA पर एक समिति का गठन करना चाहिए'। तृणमूल कांग्रेस का आधार खिसक रहा है, इसीलिए वह तनावग्रस्त है और वह जो कह रही है वह उसे नहीं पता है। यह एक सीएम का गैर जिम्मेदाराना बयान है।
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी 21 दिसंबर को बिहार बंद करेगी। ये विरोध नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ है।
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोई भी असम की धरती के बेटों के अधिकारों को नहीं चुरा सकता है, हमारी भाषा या हमारी पहचान को कोई खतरा नहीं है।
दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ानों के संचालन में दिक्कत आ रही है। एक तो खराब मौसम की वजह से उड़ानें वक्त पर नहीं चल रही हैं। दूसरी तरफ नागरिकता पर मचे बवाल के बीच कुछ फ्लाइट स्टाफ की कमी के चलते समय से उड़ान नहीं भर पा रही हैं। ये जानकारी दिल्ली एयरपोर्ट के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी गई है।
लखनऊ में नागरिकता कानून के खिलाफ बृहस्पतिवार को हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि स्थिति काबू में है और घबराने की कोई बात नहीं है। जिन लोगों ने उपद्रव किया, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। लखनऊ के मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने कहा, ‘‘वीडियोग्राफी के जरिए जो लोग चिन्हित होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों ने नुकसान किया है, उसकी भरपायी उनसे करायी जाएगी।’’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को कॉलेज, मोबाइल और इंटरनेट बंद करने, मेट्रो को रोकने, भारत की आवाज को दबाने, शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए धारा 144 लगाने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसा करना भारत की आत्मा का अपमान है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैंने इस मुद्दे पर बैठक बुलाई है। आप विरोध के नाम पर हिंसा में शामिल नहीं हो सकते। हम ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। दोषी लोगों की संपत्ति जब्त करेंगे और सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई करेंगे।
हुसैनाबाद में एसएसपी लखनऊ: अब स्थिति नियंत्रण में है। भीड़ हिंसक हो गई थी लेकिन सुरक्षा बल ने अपना धैर्य नहीं खोया। भीड़ को ज़बरदस्ती भगाया गया ताकि जान-माल का नुकसान न हो। सुरक्षा बल को अब दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है। 40-50 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच अहमद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह और दीपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास कोर कमेटी की बैठक के लिए पहुंचे।
राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने गुरुवार को यहां ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
इसी तरह के विरोध प्रदर्शन पुणे और नागपुर में किए गए। अगस्त क्रांति मैदान में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ ‘‘तानाशाही नहीं चलेगी’’ जैसी नारेबाजी की।
पश्चिम बंगाल सरकार ने हावड़ा जिले के अलावा दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर और कैंिनग उपसंभाग में बृहस्पतिवार को इंटरनेट सेवा बहाल करने को मंजूरी दी। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन क्षेत्रों की समीक्षा की गई और पाया गया कि अब वहां हालात में सुधार है और इंटरनेट सेवाएं बहाल की जा सकती हैं।
दिल्ली: NH-8 पर ट्रैफिक जाम की वजह से 16 उड़ानों में देरी हुई है। इसके चालक दल के सदस्य शहर में ट्रैफिक जाम और अन्य मुद्दों के कारण फंसने के बाद इंडिगो ने 19 उड़ानों को रद्द कर दिया है।
लेखिका अरुंधति रॉय ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बृहस्पतिवार को देश भर में हो रहे प्रदर्शनों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए कहा कि यह ऐसा दिन है जब ‘‘प्यार और एकजुटता का सामना कट्टरता और फासीवाद’’ से हो रहा है। एक बयान में उन्होंने कहा कि इन प्रदर्शनों ने सरकार को ‘‘बेनकाब’’ कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अब भी आगे बढ़ रहे हैं। भारत खड़ा है। यह सरकार बदनाम हो चुकी है और उसकी मंशा उजागर हो गई है। यह ऐसा दिन है जब प्यार और एकजुटता का सामना कट्टरता और फासीवाद से हो रहा है। हर व्यक्ति असंवैधानिक सीएबी और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा ले रहा है।’’
पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में बृहस्पतिवार को हालात शांतिपूर्ण रहे लेकिन बिहार में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में वामदल से जुड़े छात्र संगठनों द्वारा आहूत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने रेल और सड़क यातायात को बाधित किया।
बंद का समर्थन छोटे दलों ने भी किया।
निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए विपक्षी समाजवादी पार्टी के विधायकों और नेताओं ने संशोधित नागरिकता कानून :सीएए: के खिलाफ गुरूवार को विधान भवन के बाहर प्रदर्शन किया । सपा विधायक विधान भवन के सामने सुबह ही एकत्र हो गये थे। हालांकि वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी । सपा सदस्यों ने सीएए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर समाजवादी पार्टी के आज प्रदेश व्यापी बंद के मद्देनजर विपक्ष के नेता और अन्य विपक्षी सदस्यों को पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था एवं निषेधाज्ञा से जुड़े नोटिस दिये जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को उत्तरप्रदेश विधानपरिषद में जमकर हंगामा हुआ और प्रश्नकाल नहीं चल पाया।
संशोधित नागरिकता कानून और दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में महाराष्ट्र के स्थानीय कांग्रेस नेता बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नया नागरिकता कानून लाकर देश को विभाजित करने का प्रयास कर रही है।
दिल्ली में लाल किला क्षेत्र के आसपास लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए बृहस्पतिवार को सैकड़ों लोगों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में मार्च निकालने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में ‘स्वराज अभियान’ के प्रमुख योगेंद्र यादव भी शामिल हैं।
पटना: जन अधिकार पार्टी नेता पप्पू यादव ने बेड़ियाँ पहनकर नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि बिहार में बंद बुलाया गया है कि।
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के विरोध में वामदलों के बृहस्पतिवार को देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी और भाकपा के महासचिव डी राजा सहित अन्य वामदलों के नेताओं को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया है।
सरकारी आदेश की वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में कॉल, एसएमएस और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। आदेश वापस होने पर ये सभी सेवाएं जल्द बहाल कर दी जाएंगी। एयरटेल ने यह जानकारी दी है।
अमृतसर जा रही शहीद एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में जालंधर जिले के करतारपुर के निकट अचानक आग लग गई। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात आग लगने से शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे पूरी तरह जल कर खाक हो गए वहीं तीसरे डिब्बे को मामूली नुकसान पहुंचा है।
कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) तथा अन्य पार्टियों ने एक मोर्चा बनाया है जो संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ गुरुवार (19 दिसंबर) को प्रदर्शन करेगा। मोर्चे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टियों ने मिल कर ‘हम भारत के लोग’ नाम का एक मोर्चा गठित किया है जो यहां अगस्त क्रांति मैदान में विरोध प्रदर्शन करेगा। मोर्चे ने संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी को ‘असंवैधानिक और भेदभावपूर्ण’ करार दिया। कांग्रेस और राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के अलावा सपा, भाकपा, माकपा, जद(एस), पीजेट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया, मुस्लिम लीग तथा विभिन्न नागरिक संगठन भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
CAA के विरोध में प्रदर्शनों के मद्देनजर गुरुवार (19 दिसंबर) को दिल्ली के 14 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इससे पहले डीएमआरसी ने सात मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहने की जानकारी दी थी। ये मेट्रो स्टेशन लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनीरका हैं। इसके बाद डीएमआरसी के नए ट्वीट में कहा है, ‘‘ पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे।’ केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के दरवाजे भी बंद हैं लेकिन यात्रियों के लिए ट्रेन बदलने की सुविधा उपलब्ध है।
संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए दक्षिण कन्नड़ जिले में 21 दिसंबर की मध्यरात्रि तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त सिमंधू बी रूपेश ने कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पूरे जिले में ही निषेधाज्ञा लागू कर दी। मंगलुरु शहर के पुलिस उपायुक्त पी एस हर्ष ने बुधवार को कमिश्नरी क्षेत्र में ही 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू की थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ संगठनों ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन का आ’’ान किया है।
दिल्ली में लाल किला क्षेत्र के आसपास लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए गुरुवार (19 दिसंबर) को सैकड़ों लोगों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में मार्च शुरू किया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दो विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। एक विरोध प्रदर्शन छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित किया गया है जबकि दूसरा प्रदर्शन वामपंथी पार्टियों ने आहूत किया है। दोनों ही मार्च आईटीओ के निकट शाहीन पार्क में मिलेंगे। स्वराज्य अभियान के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि हमारे कई साथियों को हिरासत में लिया जा रहा है, इसके बावजूद कई लोग यहां एकत्र हुए।’’
दिल्ली पुलिस: कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के खिलाफ आज दोपहर 12 बजे मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक किए जाने वाले विरोध मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई है।
संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनों के मद्देनजर गुरुवार (19 दिसंबर) को दिल्ली के सात मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्वविद्यालय के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए गए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रूकेगी।’ इसमें बताया गया है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनीरका स्टेशनों के द्वार भी बंद किए गए हैं। इन स्टेशनों पर भी ट्रेन नहीं रूकेगी।