महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की नागपुर, 21 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शविवार को विधानसभा में राज्य के किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का एलान किया।
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध के दौरान हिंसा के संबंध में उत्तर प्रदेश में 10,000 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन हो रहा है। यूपी के बुलंदशहर और गोरखपुर समेत कई जिलों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान वाहन को आग लगा दी गई। कानपुर में CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन में बवाल के दौरान 8 लोगों को गोली लगने की खबर है।
उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में भूकंप के झटकों से धरती दहल उठी।
उन्नाव कांड में भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldip Sengar ) को दिल्ली की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही उसपर 25 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।