अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे। करीब 7 हजार विशिष्ट अतिथियों को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया है। प्रायश्चित पूजन और कर्मकुटी पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा का सात दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो गया। रामलला की मूर्ति को बुधवार रात मंदिर के गर्भगृह में लाया गया। श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने यह जानकारी दी। मूर्ति को अंदर लाने से पहले गर्भगृह में एक विशेष पूजा आयोजित की गई। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि बृहस्पतिवार को गर्भगृह में मूर्ति स्थापित किए जाने की संभावना है। मूर्ति को एक क्रेन की मदद से राम मंदिर के अंदर लाया गया।
राम मंदिर से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com
भारतीय रेलवे देशभर में नौ हजार स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दिखाएगा।
Railways will facilitate its passengers with live streaming of Pranpratishtha ceremony of Lord Ram in Ayodhya across the country. At least 9000 screens are available at railway stations across the country: Railway Sources
— ANI (@ANI) January 18, 2024
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने नवसारी में राम मंदिर की नींव रखी।
#WATCH | Gujarat CM Bhupendra Patel lays the foundation stone of Ram temple in Unai Mata temple premises in Navsari pic.twitter.com/KddJUAu2y3
— ANI (@ANI) January 18, 2024
२२ जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। देखिए तैयारियों का नया वीडियो।
#WATCH | With four days to Ram temple 'Pran Pratishtha', preparations are in full swing in UP's Ayodhya pic.twitter.com/uCDcTHjNFq
— ANI (@ANI) January 18, 2024
बीजेपी नेता अपर्णा यादव को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण मिला है। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि इससे बड़ी और खुशी की बात नहीं हो सकती।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | BJP leader Aparna Yadav says, "There can be nothing more joyous for me than having received an invitation to the event (pranpratishtha of Ram Temple)…Any kind of controversy that is happening over this – to all of them I would like to say that… pic.twitter.com/DJbGQKmr2y
— ANI (@ANI) January 18, 2024
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद वह भगवान राम के दर्शन के लिए वहां जाएंगे। राज्यसभा सदस्य ने दिग्विजय सिंह कहा, “हमें भगवान राम में आस्था है…हमें भगवान राम के दर्शन की कोई जल्दी नहीं है। एक बार (अयोध्या मंदिर का) निर्माण पूरा हो जाए तो फिर हम वहां जाएंगे।” उन्होंने कहा, “सबसे पहले, हमें भगवान राम के दर्शन के लिए निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है। दूसरा, हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, किसी निर्माणाधीन मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह नहीं हो सकता।’’
पुजारी स्वामी सुनील दास ने राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी, आचार्य सत्येन्द्र दास का ‘आचार्यवर्णम’ अनुष्ठान किया।
#WATCH | Priest Swami Sunil Das performs the 'Acharyavarnam' ritual of Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra Chief Priest, Acharya Satyendra Das, ahead of Ram Temple 'Pran Pratishtha' ceremony
— ANI (@ANI) January 18, 2024
'Acharyavarnam' is an important ritual before Pran Pratishtha, where the chief priest is… pic.twitter.com/SJJu9OqeOW
नेपाल में हिंदू समुदाय अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्साहपूर्वक इंतजार कर रहा है। नेपाल के हिंदू विशेष तौर पर मधेश प्रांतवासी इस अवसर को बड़ी धूमधाम से मनाने की योजना बना रहे हैं। जनकपुर स्थित जानकी मंदिर कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है। जनकपुर को भगवान राम की पत्नी जानकी (सीता) जी का जन्मस्थान माना जाता है। भगवान राम की पत्नी सीता का दूसरा नाम जानकी है जो जनकपुर के राजा जनक की पुत्री थी। जनकपुर नेपाल की राजधानी से 220 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में है।
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दुनिया में कोई भी धर्मस्थल इतने ज्यादा लोगों लोगों के सहयोग से नहीं बना। राम मंदिर राष्ट्रीय मंदिर है। राष्ट्रीय एकता का मंदिर है। राम हिंदुओं के भगवान हैं और मुसलमानों के पूर्वज हैं।
VIDEO | “It’s not only Ram Temple but also a national temple signifying national unity. No such religious place has been built earlier by people of any other religion,” says Uttar Pradesh Deputy CM @kpmaurya1 on Ram Mandir 'Pran Pratishtha' ceremony. pic.twitter.com/s3lBIgKQg4
— Press Trust of India (@PTI_News) January 18, 2024
किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी साक्षी ने कहा कि यह प्राण प्रतिष्ठा नहीं पुन: प्राण प्रतिष्ठा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला किया।
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh | On Ram Temple pranpratishtha ceremony, Kinner Mahamandaleshwar Hemangi Sakhi says, "Not pranpratishtha but 'punah pranpratishtha' is taking place on 22nd. It is a matter of fortune for us that we are all witnesses to Lord Ram being seated in his… pic.twitter.com/rkxCEKFIR5
— ANI (@ANI) January 18, 2024
केंद्र सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक अवकाश घोषित किया है।
अयोध्या राम जन्मभूमि के मुख्य पूजारी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा क्या होती है। आप भी जानिए।
#WATCH | Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra chief priest, Acharya Satyendra Das explains the Ram Temple 'Pran Pratishtha' rituals pic.twitter.com/j2XDdo3Fmz
— ANI (@ANI) January 18, 2024
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मध्य प्रदेश के उज्जैन से 250 क्विंटल वजन के पांच लाख लड्डू शुक्रवार को वहां भेजे जायेंगे। उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में चार लाख लड्डुओं को पहले ही पैक किया जा चुका है तथा एक लाख लड्डुओं को पैकेट में रखा जा रहा है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रत्येक लड्डू का वजन लगभग 50 ग्राम है और पूरी खेप 250 क्विंटल की होगी।
अयोध्या में नए राम मंदिर को देखने के लिए हर दिन देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
ओडिशा के गंजाम जिले में एक कलाकार ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर लकड़ी के तख्त पर ‘हनुमान चालीसा’ उकेरा है। वह इसे नवनिर्मित राम मंदिर में लगाये जाने के लिए प्रस्तुत करना चाहते हैं। जिले के हिंजिली शहर के पास कंचुरू गांव के अरुण साहू (35) ने भगवान हनुमान की छवि की नक्काशी करने के साथ 5.6 फुट ऊंची और 30 इंच के लकड़ी के फ्रेम में हुनमान चालीसा उकेरा है। हिंदी भाषा में अक्षरों को ‘गमबरी’ लकड़ी पर उकेरा गया है और दो इंच मोटी लकड़ी के फ्रेम पर चिपकाया गया है। उन्होंने इसका इस तरह से रंगरोगन भी किया है कि यह लंबे समय तक टिक सके।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘गुरुवयूर में, मुझे जसना सलीम जी से भगवान श्री कृष्ण की एक पेंटिंग मिली। कृष्ण भक्ति में उनकी यात्रा भक्ति की परिवर्तनकारी शक्ति का एक प्रमाण है। वह वर्षों से प्रमुख त्योहारों सहित गुरुवायुर में भगवान श्री कृष्ण की पेंटिंग पेश करती रही हैं।’
At Guruvayur, I received a Bhagwan Shri Krishna painting from Jasna Salim Ji. Her journey in Krishna Bhakti is a testament to the transformative power of devotion. She has been offering paintings of Bhagwan Shri Krishna at Guruvayur for years, including on key festivals. pic.twitter.com/pfrFcXEShX
— Narendra Modi (@narendramodi) January 18, 2024
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए जारी अनुष्ठान के क्रम में गुरुवार को ‘गणेश पूजन’ और ‘वरुण पूजन’ किया जाएगा। एक पुजारी ने बताया कि राम लल्ला की मूर्ति को बुधवार रात को गर्भगृह के अंदर लाया गया और तड़़के ‘कलश पूजन’ किया गया। पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया,”राम लल्ला की मूर्ति गर्भगृह में प्रवेश कर गई है। यह ‘विराजमान’ (स्थापित) नहीं हैं। ’’ उन्होंने कहा,‘‘ आज ‘गणेश पूजन’ और ‘वरुण पूजन’ होगा। उन्होंने कहा कि 121 पुजारियों को उनके पूजा कार्य सौंपे जाएंगे और मंदिर परिसर में गर्भगृह के बाहर वास्तु पूजा होगी।
तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने कहा है कि उनके नेता का कहना है कि धर्म और सियासत को मिलाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा हम किसी भी मंदिर के निर्माण के खिलाफ नहीं हैं लेकिन हम उस जगह पर मंदिर निर्माण का समर्थन नहीं करते, जहां मस्जिद तोड़ी गई थी।
Chennai | Tamil Nadu Minister Udhayanidhi Stalin says "As our leader said not to mix religion and politics. We are not against any temple construction but we don't support building a temple at the place where a mosque was demolished…" pic.twitter.com/1YhYnuoX6u
— ANI (@ANI) January 18, 2024
गोवा सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर उत्तरी गोवा के एक मंदिर में साफ-सफाई अभियान में हिस्सा लिया
#WATCH | Goa CM Dr Pramod Sawant joins 'Swachhata Abhiyan' at a temple premises in Sakhali constituency in north Goa pic.twitter.com/ndJKQxRUPp
— ANI (@ANI) January 18, 2024
योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रस्ट को फिरोजाबाद से आए १० हजार कड़े सौंपे
#WATCH | Ayodhya: Uttar Pradesh Minister Jaiveer Singh hands over 10,000 famous Glass 'Kada' (bangle) of Firozabad with 'Jai Shree Ram' written on it to Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust General Secretary Champat Rai pic.twitter.com/msMy9AkPCA
— ANI (@ANI) January 18, 2024
हैदराबाद में राम भक्तों ने हवन किया।
#WATCH | Ram devotees organised Maha Yagna for lok shanti at Kalbairav Hanuman Mandir Old city Hussaini Alam area in Hyderabad. pic.twitter.com/UgyDX7n94q
— ANI (@ANI) January 18, 2024
राम मंदिर पर पोस्टल स्टैंप जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पोस्टल स्टैंप का कार्य हम सभी जानते हैं लेकिन पोस्टल स्टैंप एक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पोस्टल स्टैंप इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी होते हैं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की। डिजाइन के घटकों में राम मंदिर, चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’, सूर्य, सरयू नदी और मंदिर के आसपास की मूर्तियां शामिल हैं।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2024
डिजाइन के घटकों में राम मंदिर, चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी', सूर्य, सरयू नदी और मंदिर के आसपास की मूर्तियां शामिल हैं। pic.twitter.com/h2FhCUefst
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “1949 से लेकर 1990 तक हिंदू महासभा, RSS और जनसंघ क्या कर रहा था? अगर मंडल कमीशन नहीं आता तो राम मंदिर नहीं बनता। असली सच्चाई ये है कि पिछड़ों के आरक्षण के विरोध में जो ज्वाला पैदा हुई थी उसके लिए आडवाणी जी ने दिशा दी थी। हजारों वर्ष से दलितों को गांव के किनारे बसाया जाता था और परछाई से भी सवर्ण अपवित्र हो जाते थे। भगवान राम-कृष्ण हजारों वर्ष से थे, क्या दुर्गति थी हमारी? हमारा कलयुग 22 जनवरी के बाद शुरू होगा।”
22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। भगवान राम की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में रख दिया गया है।
22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। भगवान राम की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में रख दिया गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2024
(तस्वीर सोर्स: VHP) pic.twitter.com/cVWOxG8x48
बेंगलुरु का एक ग्रुप बेंगलुरु से अयोध्या तक की यात्रा के दौरान भजन गाते हुए निकला। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल बेंगलुरु, कोलकाता और अयोध्या के बीच पहली एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान को हरी झंडी दिखाई थी।
#WATCH | Karnataka: A group from Bengaluru chants bhajan during their journey from Bengaluru to Ayodhya.
— ANI (@ANI) January 18, 2024
Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia and Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath flagged off the first Air India Express flight between Bengaluru, Kolkata and… pic.twitter.com/APTqFejkVK
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शहर के लोगों ने अपने घरों से ‘कलश यात्रा’ निकाली।
#WATCH अयोध्या (यूपी): राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शहर के लोगों ने अपने घरों से 'कलश यात्रा' निकाली। pic.twitter.com/GkBO1SZeGR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2024
आप गुजरात प्रमुख ने बताया, “आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई ने तीन दिवसीय राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। शनिवार 20 जनवरी को हम प्रदेश के सभी जिलों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन करेंगे. 21 जनवरी रविवार को सभी जगह राम धुन बजेगी। सोमवार, 22 जनवरी को हम सभी जिलों में महाआरती का आयोजन करेंगे। ”
यूपी के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “हम हरियाणा के फरीदाबाद से राम मंदिर ट्रस्ट को 10,000 चूड़ियां दान कर रहे हैं। ट्रस्ट इन चूड़ियों को उन लोगों को उपहार के रूप में देगा जिन्हें 22 जनवरी को ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए अयोध्या में आमंत्रित किया गया है।”
VIDEO | "We are donating 10,000 bangles (from Haryana's Faridabad) to the (Ram Mandir) trust. The trust will give these bangles as a present to those who have been invited to Ayodhya for the 'Pran Pratishtha' ceremony on January 22," says UP Minister @jaiveersingh099. pic.twitter.com/WzUH0KyaJu
— Press Trust of India (@PTI_News) January 18, 2024
अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बरेली के इत्र व्यवसायियों ने विशेष इत्र और केसर की धूप तैयार की।
#WATCH | Bareilly, Uttar Pradesh; Bareilly's perfume businessmen prepare special perfume and Kesar 'dhoop' dedicated to the Shri Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony in Ayodhya pic.twitter.com/KnuOvjKBVu
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 18, 2024
IMD ने अयोध्या के मौसम पूर्वानुमान के लिए एक अलग पेज लॉन्च किया।
PHOTO | IMD launches a dedicated page for Ayodhya weather forecast. pic.twitter.com/UtOVmWTPnD
— Press Trust of India (@PTI_News) January 18, 2024
राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इससे पहले बुधवार को कलश पूजन का आयोजन किया गया। राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे और प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए आवश्यक हर अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। 121 ‘आचार्य’ अनुष्ठान का संचालन कर रहे हैं। राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होने की उम्मीद है।