अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे। करीब 7 हजार विशिष्ट अतिथियों को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया है। प्रायश्चित पूजन और कर्मकुटी पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा का सात दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो गया। रामलला की मूर्ति को बुधवार रात मंदिर के गर्भगृह में लाया गया। श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने यह जानकारी दी। मूर्ति को अंदर लाने से पहले गर्भगृह में एक विशेष पूजा आयोजित की गई। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि बृहस्पतिवार को गर्भगृह में मूर्ति स्थापित किए जाने की संभावना है। मूर्ति को एक क्रेन की मदद से राम मंदिर के अंदर लाया गया।

Live Updates

राम मंदिर से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com

18:19 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: 9000 स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दिखाएगा रेलवे

भारतीय रेलवे देशभर में नौ हजार स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दिखाएगा।

https://twitter.com/ANI/status/1747960827616104540

17:56 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir: गुजरात के नवसारी में भी बनेगा राम मंदिर

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने नवसारी में राम मंदिर की नींव रखी।

https://twitter.com/ANI/status/1747948301461406133

17:54 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जारी

२२ जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। देखिए तैयारियों का नया वीडियो।

https://twitter.com/ANI/status/1747954961676484873

17:31 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: अपर्णा यादव बोलीं- इससे ज्यादा आनंद का पल नहीं

बीजेपी नेता अपर्णा यादव को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण मिला है। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि इससे बड़ी और खुशी की बात नहीं हो सकती।

https://twitter.com/ANI/status/1747951359100387359

17:03 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करुंगा- दिग्विजय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद वह भगवान राम के दर्शन के लिए वहां जाएंगे। राज्यसभा सदस्य ने दिग्विजय सिंह कहा, "हमें भगवान राम में आस्था है...हमें भगवान राम के दर्शन की कोई जल्दी नहीं है। एक बार (अयोध्या मंदिर का) निर्माण पूरा हो जाए तो फिर हम वहां जाएंगे।" उन्होंने कहा, “सबसे पहले, हमें भगवान राम के दर्शन के लिए निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है। दूसरा, हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, किसी निर्माणाधीन मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह नहीं हो सकता।’’

16:51 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: आचार्यवर्णम् क्या है?

पुजारी स्वामी सुनील दास ने राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी, आचार्य सत्येन्द्र दास का 'आचार्यवर्णम' अनुष्ठान किया।

https://twitter.com/ANI/status/1747940838859293124

16:49 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: नेपाल में हिंदू समुदाय कर रहा समारोह का बेसब्री से इंतजार

नेपाल में हिंदू समुदाय अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्साहपूर्वक इंतजार कर रहा है। नेपाल के हिंदू विशेष तौर पर मधेश प्रांतवासी इस अवसर को बड़ी धूमधाम से मनाने की योजना बना रहे हैं। जनकपुर स्थित जानकी मंदिर कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है। जनकपुर को भगवान राम की पत्नी जानकी (सीता) जी का जन्मस्थान माना जाता है। भगवान राम की पत्नी सीता का दूसरा नाम जानकी है जो जनकपुर के राजा जनक की पुत्री थी। जनकपुर नेपाल की राजधानी से 220 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में है।

16:13 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: राम मुसलमानों के पूर्वज- केशव प्रसाद मौर्य

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दुनिया में कोई भी धर्मस्थल इतने ज्यादा लोगों लोगों के सहयोग से नहीं बना। राम मंदिर राष्ट्रीय मंदिर है। राष्ट्रीय एकता का मंदिर है। राम हिंदुओं के भगवान हैं और मुसलमानों के पूर्वज हैं।

https://twitter.com/PTI_News/status/1747917765418094837

15:37 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: Ram Mandir LIVE: 22 को पुन: प्राण प्रतिष्ठा, यह दुर्लभ पल- हिमांगी साक्षी

किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी साक्षी ने कहा कि यह प्राण प्रतिष्ठा नहीं पुन: प्राण प्रतिष्ठा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला किया।

https://twitter.com/ANI/status/1747920005835161930

15:23 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: केंद्रीय कर्मचारियों की २२ जनवरी को ढाई बजे तक छुट्टी

केंद्र सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक अवकाश घोषित किया है।

15:16 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: प्राण प्रतिष्ठा क्या होती है? आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया

अयोध्या राम जन्मभूमि के मुख्य पूजारी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा क्या होती है। आप भी जानिए।

https://twitter.com/ANI/status/1747908029373407284

14:59 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: ढाई सौ क्विंटल वजन के पांच लाख लड्डू शुक्रवार को उज्जैन से अयोध्या भेजे जायेंगे

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मध्य प्रदेश के उज्जैन से 250 क्विंटल वजन के पांच लाख लड्डू शुक्रवार को वहां भेजे जायेंगे। उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में चार लाख लड्डुओं को पहले ही पैक किया जा चुका है तथा एक लाख लड्डुओं को पैकेट में रखा जा रहा है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रत्येक लड्डू का वजन लगभग 50 ग्राम है और पूरी खेप 250 क्विंटल की होगी।

14:57 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: अयोध्या में हर दिन आ रहे हजारों श्रद्धालु

अयोध्या में नए राम मंदिर को देखने के लिए हर दिन देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

14:34 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: ओडिशा के कलाकार ने लकड़ी के तख्त पर उकेरा हनुमान चालीसा

ओडिशा के गंजाम जिले में एक कलाकार ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर लकड़ी के तख्त पर ‘हनुमान चालीसा’ उकेरा है। वह इसे नवनिर्मित राम मंदिर में लगाये जाने के लिए प्रस्तुत करना चाहते हैं। जिले के हिंजिली शहर के पास कंचुरू गांव के अरुण साहू (35) ने भगवान हनुमान की छवि की नक्काशी करने के साथ 5.6 फुट ऊंची और 30 इंच के लकड़ी के फ्रेम में हुनमान चालीसा उकेरा है। हिंदी भाषा में अक्षरों को ‘गमबरी’ लकड़ी पर उकेरा गया है और दो इंच मोटी लकड़ी के फ्रेम पर चिपकाया गया है। उन्होंने इसका इस तरह से रंगरोगन भी किया है कि यह लंबे समय तक टिक सके।

14:31 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: मुस्लिम कलाकार जसना सलीम ने पीएम को भेंट की 'माखनचोर' की तस्वीर

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'गुरुवयूर में, मुझे जसना सलीम जी से भगवान श्री कृष्ण की एक पेंटिंग मिली। कृष्ण भक्ति में उनकी यात्रा भक्ति की परिवर्तनकारी शक्ति का एक प्रमाण है। वह वर्षों से प्रमुख त्योहारों सहित गुरुवायुर में भगवान श्री कृष्ण की पेंटिंग पेश करती रही हैं।'

https://twitter.com/narendramodi/status/1747905293844095338

14:19 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: Ram Mandir LIVE: आज गणेश पूजन और वरुण पूजन किया जाएगा।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए जारी अनुष्ठान के क्रम में गुरुवार को ‘गणेश पूजन’ और ‘वरुण पूजन’ किया जाएगा। एक पुजारी ने बताया कि राम लल्ला की मूर्ति को बुधवार रात को गर्भगृह के अंदर लाया गया और तड़़के 'कलश पूजन' किया गया। पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया,"राम लल्ला की मूर्ति गर्भगृह में प्रवेश कर गई है। यह 'विराजमान' (स्थापित) नहीं हैं। ’’ उन्होंने कहा,‘‘ आज ‘गणेश पूजन’ और ‘वरुण पूजन’ होगा। उन्होंने कहा कि 121 पुजारियों को उनके पूजा कार्य सौंपे जाएंगे और मंदिर परिसर में गर्भगृह के बाहर वास्तु पूजा होगी।

13:33 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: जहां मस्जिद गिराई गई, वहां हम मंदिर निर्माण का समर्थन नहीं करते - डीएमके

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने कहा है कि उनके नेता का कहना है कि धर्म और सियासत को मिलाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा हम किसी भी मंदिर के निर्माण के खिलाफ नहीं हैं लेकिन हम उस जगह पर मंदिर निर्माण का समर्थन नहीं करते, जहां मस्जिद तोड़ी गई थी।

https://twitter.com/ANI/status/1747888388483727652

13:09 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: गोवा सीएम ने मंदिर में की साफ सफाई

गोवा सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर उत्तरी गोवा के एक मंदिर में साफ-सफाई अभियान में हिस्सा लिया

https://twitter.com/ANI/status/1747883292702261460

12:58 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: फिरोजाबाद से अयोध्या पहुंचे १० हजार कड़े

योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रस्ट को फिरोजाबाद से आए १० हजार कड़े सौंपे

https://twitter.com/ANI/status/1747876535334478159

12:56 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir LIVE: हैदराबाद में राम भक्तों ने किया हवन

हैदराबाद में राम भक्तों ने हवन किया।

https://twitter.com/ANI/status/1747881768676720733

12:33 (IST) 18 Jan 2024
Ayodhya Ram Mandir Live: पोस्टल स्टैंप इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम- पीएम मोदी

राम मंदिर पर पोस्टल स्टैंप जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पोस्टल स्टैंप का कार्य हम सभी जानते हैं लेकिन पोस्टल स्टैंप एक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पोस्टल स्टैंप इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी होते हैं।"

12:17 (IST) 18 Jan 2024
Ayodhya Ram Mandir Live: पीएम मोदी ने राम मंदिर पर जारी किया डाक टिकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की। डिजाइन के घटकों में राम मंदिर, चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी', सूर्य, सरयू नदी और मंदिर के आसपास की मूर्तियां शामिल हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1747869821889589296

12:05 (IST) 18 Jan 2024
Ayodhya Ram Mandir Live: हमारा कलयुग 22 जनवरी के बाद शुरू होगा

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "1949 से लेकर 1990 तक हिंदू महासभा, RSS और जनसंघ क्या कर रहा था? अगर मंडल कमीशन नहीं आता तो राम मंदिर नहीं बनता। असली सच्चाई ये है कि पिछड़ों के आरक्षण के विरोध में जो ज्वाला पैदा हुई थी उसके लिए आडवाणी जी ने दिशा दी थी। हजारों वर्ष से दलितों को गांव के किनारे बसाया जाता था और परछाई से भी सवर्ण अपवित्र हो जाते थे। भगवान राम-कृष्ण हजारों वर्ष से थे, क्या दुर्गति थी हमारी? हमारा कलयुग 22 जनवरी के बाद शुरू होगा।"

12:03 (IST) 18 Jan 2024
Ayodhya Ram Mandir Live: राम मंदिर की नई तस्वीरें जारी

22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। भगवान राम की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में रख दिया गया है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1747864165216342406

11:28 (IST) 18 Jan 2024
Ayodhya Ram Mandir Live: बेंगलुरु से अयोध्या तक की यात्रा के दौरान भजन

बेंगलुरु का एक ग्रुप बेंगलुरु से अयोध्या तक की यात्रा के दौरान भजन गाते हुए निकला। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल बेंगलुरु, कोलकाता और अयोध्या के बीच पहली एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान को हरी झंडी दिखाई थी।

https://twitter.com/ANI/status/1747855114424160526

11:10 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir Live: अयोध्या में 'कलश यात्रा'

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शहर के लोगों ने अपने घरों से 'कलश यात्रा' निकाली।

https://twitter.com/AHindinews/status/1747783612840522200

11:08 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir Live: आप की गुजरात इकाई में तीन दिवसीय राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

आप गुजरात प्रमुख ने बताया, "आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई ने तीन दिवसीय राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। शनिवार 20 जनवरी को हम प्रदेश के सभी जिलों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन करेंगे. 21 जनवरी रविवार को सभी जगह राम धुन बजेगी। सोमवार, 22 जनवरी को हम सभी जिलों में महाआरती का आयोजन करेंगे। ''

11:06 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir Live: राम मंदिर ट्रस्ट को 10,000 चूड़ियों का दान

यूपी के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "हम हरियाणा के फरीदाबाद से राम मंदिर ट्रस्ट को 10,000 चूड़ियां दान कर रहे हैं। ट्रस्ट इन चूड़ियों को उन लोगों को उपहार के रूप में देगा जिन्हें 22 जनवरी को 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए अयोध्या में आमंत्रित किया गया है।"

https://twitter.com/PTI_News/status/1747851709127204903

10:38 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir Live: बरेली के इत्र व्यवसायियों ने तैयार की विशेष इत्र और केसर धूप

अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बरेली के इत्र व्यवसायियों ने विशेष इत्र और केसर की धूप तैयार की।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1747836253473775883

10:13 (IST) 18 Jan 2024
Ram Mandir Live: अयोध्या के मौसम पूर्वानुमान के लिए आईएमडी का पेज

IMD ने अयोध्या के मौसम पूर्वानुमान के लिए एक अलग पेज लॉन्च किया।

https://twitter.com/PTI_News/status/1747840076602810474

राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इससे पहले बुधवार को कलश पूजन का आयोजन किया गया। राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे और प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए आवश्यक हर अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। 121 ‘आचार्य’ अनुष्ठान का संचालन कर रहे हैं। राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होने की उम्मीद है।