Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha News: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। कल से रामभक्त अयोध्या में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे भारत में जश्न का माहौल है। अयोध्या में सरयू घाट पर हजारों दिए जलाए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी नई दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास पर दीप प्रज्जवलित किए हैं। रामभक्तों ने भी अपने-अपने घरों पर ‘राम ज्योति’ प्रज्जवलित की है। इससे पहले अयोध्या में हुए राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, आरएसएस चीफ मोहन भागवत, सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। पीएम नरेंद्र मोदी राम लला के लिए छत्र लेकर पहुंचे थे। उन्होंने अनुष्ठान के बाद राम लला को छत्र अर्पित किया और दंडवत प्रणाम किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘सियावर रामचंद्र की जय’ के साथ की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राम लला टेंट में नहीं, अब भव्य मंदिर में रहेंगे। आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है, आज हमें राम का मंदिर मिला है। PM मोदी ने कहा, “हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे, वे अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। यह क्षण अलौकिक है।” रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी पूरी कवरेज यहां पढ़ें
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com का ब्लॉग।
राम मंदिर के गर्भगृह में RSS प्रमुख भी पीएम मोदी के साथ मौजूद हैं।
अयोध्या में सोमवार को होने जा रहे प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सियाराम उस पावन हृदय में बसते हैं, जो रीति-नीति-मर्यादा का मान करता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवनिर्मित नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सोमवार को अयोध्या पहुंच गए। प्रधानमंत्री मोदी महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। इसके बाद मोदी राम मंदिर जाएंगे जहां वह ‘‘प्राण प्रतिष्ठा’’ समारोह में हिस्सा लेंगे। समारोह के बाद वह एक सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का कुबेर टीला जाने का भी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मंदिर निर्माण से जुड़े ‘श्रमजीवियों’ (श्रमिकों) से भी बातचीत करेंगे।
शंकर महादेवन ने राम जन्मभूमि परिसर में जोरदार प्रस्तुति दी।
#WATCH | Singer-composer Shankar Mahadevan sings Ram Bhajan at Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha ceremony. pic.twitter.com/n5ObAHJiBR
— ANI (@ANI) January 22, 2024
रामजन्मभूमि परिसर में सोनू निगम की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया
#WATCH | Singer Sonu Nigam sings 'Ram Siya Ram' at Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha ceremony. pic.twitter.com/LAYHhu2AvX
— ANI (@ANI) January 22, 2024
रामदास अठावले ने कहा कि आज का दिन बहुत आनंदमय दिन है। वह अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Union Minister Ramdas Athawale says, "This is a joyous day. People from across the world are participating in the pranpratishtha ceremony…"
— ANI (@ANI) January 22, 2024
On political controversy over the ceremony, he says, "Had this been a BJP agenda, the Opposition would… pic.twitter.com/nMyoZlueJJ
रामलला की प्रतिमा बनाने वाले अरुण योगीराज ने कहा कि मैं खुद को दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति महसूस कर रहा हूं।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Ram Lalla idol sculptor, Arun Yogiraj says "I feel I am the luckiest person on the earth now. The blessing of my ancestors, family members and Lord Ram Lalla has always been with me. Sometimes I feel like I am in a dream world…" pic.twitter.com/Eyzljgb7zN
— ANI (@ANI) January 22, 2024
नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि अयोध्या का संदेश है हिंसा समाप्त हो।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Nobel Peace Laureate & activist Kailash Satyarthi says, "…that the world becomes free of violence and war – that is our responsibility…This is the message of Ayodhya…This is definitely a historic day…" pic.twitter.com/zYPMfoaIKM
— ANI (@ANI) January 22, 2024
अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को काशी के लगभग सभी छोटे बड़े मंदिरों में पूजा पाठ सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी पीयूष तिवारी ने बताया कि अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह से ही वेद शास्त्रियों द्वारा वेद पाठ किया जा रहा है। मंदिर परिसर में दो एलसीडी स्क्रीन लगाई गयी है, जिस पर अयोध्या में जारी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। साथ ही मंदिर में डमरू और शंख भी बजाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय संगीत कला केंद्र द्वारा मंदिर परिसर में कथक सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश पत्नी संग अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि ये दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा।
#WATCH | Akash Ambani, Chairman of Reliance Jio Infocomm Ltd along with his wife Shloka Mehta, arrives at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Pran Pratishtha ceremony
— ANI (@ANI) January 22, 2024
He says, “This day will be written in the pages of history, we are happy to be here.” pic.twitter.com/4sbBA41CFz
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठा समारोह की सराहना करते हुए कहा कि आस्था और सांस्कृतिक विरासत का संगम क्षेत्रीय सीमाओं से परे है। उन्होंने यह भी कहा कि सिक्किम को साझा राष्ट्रीय खुशी का हिस्सा होने पर बहुत गर्व है और राज्य के लोग ऐतिहासिक अवसर के जश्न में राष्ट्र के साथ एकजुट होकर रोमांचित हैं।
सोमवार को भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में राम लला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है और संपूर्ण देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर ‘राममय’ हो गया है।
जैकी श्रॉफ अयोध्या पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि यहां पहुंचकर बहुत अच्छा लग रहा है।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Actor Jackie Shroff says, "Received a lot of love…How does it feel when you come to Lord's temple? He called us here, it is big for us…" pic.twitter.com/aaDfklqsG7
— ANI (@ANI) January 22, 2024
अभिनेता माधुरी दीक्षित नेने, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंच गए हैं।
#WATCH | Actors Madhuri Dixit Nene, Vicky Kaushal, Katrina Kaif, Ayushmann Khurrana, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt and filmmaker Rohit Shetty arrive at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/UNLxN1ULLg
— ANI (@ANI) January 22, 2024
योग गुरु रामदेव भी राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या में हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि जब राम लला टेंट में थे, तब उन्होंने भगवान राम के दर्शन किए थे।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Yog Guru Ramdev says, "We came here when Ram Lalla was in a tent. Today, a grand temple is coming up. A new history of Sanatana is being created today. With the pranpratishtha at Ram Temple, a new beginning of 'Ram Rajya' is taking place…" pic.twitter.com/XwpKg8p5nn
— ANI (@ANI) January 22, 2024
बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रति सम्मान जताने के लिए सोमवार दोपहर को मध्य कोलकाता में स्थित राम मंदिर में पूजा करने के बाद एक ‘रामायण यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्यपाल सेंट्रल एवेन्यू में राम मंदिर में पूजा करेंगे और फिर ‘रामायण यात्रा/सर्किट को हरी झंडी दिखाएंगे। यह आज दोपहर करीब सवा 12 बजे होगी।’’
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए देशभर से दिग्गज अयोध्या पहुंच चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी भी अयोध्या में हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh: Guests invited by the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust arrive at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/ibkStbEmoW
— ANI (@ANI) January 22, 2024
पंडित धीरेंद्र शास्त्री अयोध्या में हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज नया आयाम लिख रहा है।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Bageshwar Dham's Dhirendra Shastri says, "This is a proud day for India…This is the beginning of 'Ram Rajya'. My heart is full…We too are very happy…" pic.twitter.com/ypJZV2CkEr
— ANI (@ANI) January 22, 2024
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य राम जन्मभूमि पहुंच गए हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh Deputy CM Keshav Prasad Maurya arrives at Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Ram Temple Pran Pratishtha ceremony
— ANI (@ANI) January 22, 2024
#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/8nsutZMpWf
कुमार विश्वास अयोध्या में हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि ये ऐतिहासिक क्षण है।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Poet Kumar Vishwas says, "It is a moment of great fortune. People waited for 550 years for this moment…This is a festival of joy…"
— ANI (@ANI) January 22, 2024
Actor Manoj Joshi breaks down as he gets emotional while listening to him speak about pranpratishtha and Ram… pic.twitter.com/2HmkCqL8Ag
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या में लगातार वीवीआईपी पहुंच रहे हैं। यहां सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
Tight security cover in Ayodhya for consecration; check-posts on roads, vehicles being searched
— PTI News Alerts (@PTI_NewsAlerts) January 22, 2024
Edited video is available on PTI Videos (https://t.co/L2D7HH309u) #PTINewsAlerts #PTIVideos @PTI_News pic.twitter.com/0WEFLlNXok
मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा से और निकास दक्षिण दिशा से होगा। मंदिर तीन मंजिला होगा। मुख्य मंदिर तक पहुँचने के लिए श्रद्धालु पूर्वी दिशा से 32 सीढ़ियाँ चढ़ेंगे। पारंपरिक नागर शैली में निर्मित मंदिर परिसर 380 फीट लंबा (पूर्व-पश्चिम दिशा), 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा होगा। मंदिर की प्रत्येक मंजिल 20 फीट ऊंची होगी और इसमें 392 खंभे और 44 द्वार होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी कुबेर टीला भी जाएंगे, जहां एक प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। वह वहां पूजा करेंगे।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री एक सभा को संबोधित करेंगे। राम मंदिर का निर्माण और प्रबंधन कर रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री मंदिर निर्माण से जुड़े ‘श्रमजीवियों’ के साथ भी बातचीत करेंगे।’’
अयोध्या नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है और इस बहु-प्रतीक्षित समारोह के धार्मिक अनुष्ठानों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। भगवान राम के बाल रूप रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ में देश के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों के प्रतिनिधियों, विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों सहित सभी क्षेत्रों के प्रमुख लोग शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अनुसार इसके दोपहर एक बजे तक सम्पन्न होने की उम्मीद है।
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वीआईपी अयोध्या पहुंचने लगे हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचीं हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बड़ा मौका है।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | NCW Chairperson Rekha Sharma says, "We are getting the opportunity to come here on this occasion. I think there is no one more fortunate than us…" pic.twitter.com/gfidkfACcp
— ANI (@ANI) January 22, 2024
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। 96 साल के आडवाणी ने खराब सेहत और सर्दी अधिक होने के कारण अपना दौरा रद्द कर दिया है।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड स्टार भी पहुंचे रहे हैं। विकी कौशल और कटरीना कैफ भी अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं।
#WATCH | Vicky Kaushal-Katrina Kaif leave from Mumbai for Ayodhya in Uttar Pradesh ahead of the pranpratishtha ceremony at the Ram Temple. pic.twitter.com/bu8myp5EL6
— ANI (@ANI) January 22, 2024
श्री राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के मद्देनजर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी की गई।
#WATCH अयोध्या: श्री राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के मद्देनजर महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी की गई। pic.twitter.com/9zzOBzllD3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
अयोध्या में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल बना हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों में रविवार यानी 21 जनवरी की रात से ही सुंदर कांड और श्रीराम चरित मानस का पाठ के आयोजन किए जा रहे हैं।
