दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ इसलिए कार्रवाई नहीं कर रहे, क्योंकि वे पीएम मोदी के सारे राज जानते हैं। इससे पहले केजरीवाल ने अगुस्ता वेस्टलैंड डील और मोदी की डिग्री मामले को लेकर दोनों के बीच कथित समझौता होने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को सोनिया गांधी को गिरफ्तार करने की चुनौती भी दी थी।

पिछले महीने अगुस्ता वेस्टलैंड डील के मामले में इटली की एक कोर्ट के फैसले में सोनिया गांधी का नाम आया था। उसके बाद सोनिया गांधी पर निशाना साधा जा रहा था। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को सोनिया गांधी की गिरफ्तार की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया था। अरविंद केजरीवाल के पीएम मोदी पर निशाना साधे जाने के बाद टि्वटर पर #KejriwalkeSecrets ट्रेंड करने लगा। लोग #KejriwalkeSecrets हैशटैग के साथ दिल्ली के सीएम पर निशाना साधते हुए उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं।

Kejriwal was a sane & honest neta till an electrocution struck his life! Then he became mental #KejriwalkeSecrets pic.twitter.com/xuIjOXrayT