अमित शाह रविवार को दोबारा से बीजेपी अध्यक्ष चुन लिए गए। इस मौके पर पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे। हालांकि, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे सीनियर नेता ने शाह की ताजपोशी के कार्यक्रम से खुद को दूर रखा। शाह के अध्यक्ष चुने जाते ही कार्यकर्ता खुशी मनाने लगे। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कुछ दूसरे बड़े नेताओं ने शाह के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने मंजूरी दे दी। शाह अब 2019 लोकसभा चुनाव तक पार्टी की कमान संभालेंगे। राजनाथ सिंह से जब आडवाणी और जोशी के अनुपस्थित रहने के बारे में सवाल पूछा गया तो वे सवाल टाल गए।
बता दें कि 51 साल के शाह ने जुलाई 2014 में बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। पीएम नरेंद्र मोदी के करीब माने जाने वाले शाह ने राजनाथ सिंह के अध्यक्ष पद बीच में छोड़ने के बाद काम संभाला था। राजनाथ ने गृहमंत्री पद संभालने के लिए पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ा था। माना जा रहा है कि अब आने वाले दिनों में पीएम नरेंद्र मोदी अपने कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं। शाह के नेतृत्व में पार्टी को अब पांच राज्यों में चुनाव का सामना करना है। बता दें कि शाह के अध्यक्ष रहने के दौरान ही पार्टी महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू कश्मीर में सत्ता में आई। हालांकि, बाद में दिल्ली और बिहार में बीजेपी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।
WATCH: Amit Shah re-elected as the National BJP President unopposed. https://t.co/ffyn47aRKU
— ANI (@ANI_news) January 24, 2016
Party today unanimously elected Amit Shah ji for the second term as BJP President: Union Minister Venkaiah Naidu pic.twitter.com/1z4VuvnsIn — ANI (@ANI_news) January 24, 2016
Amit Shah re-elected as BJP President: Celebrations outside BJP headquarters in Delhi pic.twitter.com/DhqTBkCzkW
— ANI (@ANI_news) January 24, 2016