प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस पहुंच गए हैं। मॉस्को एयरपोर्ट पहुंचने पर रूस के प्रथम डिप्टी PM डेनिस मंटुरोव ने उनका स्वागत किया। मॉस्को एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद हैं। रूस और ऑस्ट्रिया के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा करने के साथ ही एक शांतिपूर्ण एवं स्थिर क्षेत्र के लिए सहायक भूमिका निभाने को उत्सुक हैं।

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 9 जुलाई 2024 LIVE: यहां पढ़े आज की बड़ी खबरें

मणिपुर में राहुल गांधी- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मणिपुर दौरे पर हैं। मणिपुर में राहुल गांधी ने राहत शिविरों में पहुंचकर हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात की। मणिपुर के मसले पर कांग्रेस पार्टी लगातार बीजेपी पर हमला कर रही है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बाद पूर्वोत्तर के इस राज्य को लेकर उसका रुख ज्यादा आक्रामक है। बीते दिनों लोकसभा और राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान इसकी एक झलक भी देखने को मिली।

महाराष्ट्र में बारिश- महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। मुंबई में आज एक बार फिर से भारी बारिश के आसार है। मुंबई में IMD के डायरेक्टर सुनील कांबले ने बताया कि रात दो बजे से सुबह छह बजे तक करीब 270mm बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि मुंबई में अगले 24 घंटे के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हेमंत सोरेन ने साबित किया बहुमत- झारखंड में हेमंत सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। राज्य की 81 सदस्यों वाली विधानसभा में 45 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। निर्दलीय सदस्य सरयू राय ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। देश और दुनिया की बड़ी खबरों से जुड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

IMD Weather Today LIVE: यहां जानें कैसे रहेगा आज का मौसम

Live Updates
13:49 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: संदीप राठौड़ की जगह अरुण होंगे चेन्नई के नए पुलिस आयुक्त

Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को ग्रेटर चेन्नई के पुलिस आयुक्त पद से संदीप राय राठौड़ का तबादला करते हुए उनकी जगह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ए अरुण को यह जिम्मेदारी दी है। अरुण इस समय अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी)-कानून व्यवस्था हैं। प्रधान सचिव वी अमुधा द्वारा जारी गृह विभाग के एक आदेश के अनुसार अरुण को संदीप राय राठौड़ के स्थान पर पुलिस आयुक्त, ग्रेटर चेन्नई पुलिस के रूप में तैनात किया जा रहा है।

13:38 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: शाम को मणिपुर के राज्यपाल से मिलेंगे राहुल गांधी

Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: राहुल गांधी इंफाल पहुंच गए हैं। वह यहां भी मणिपुर हिंसा प्रभावितों से मुलाकात करेंगे। शाम को राहुल गांधी मणिपुर के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

13:33 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: मणिपुर में मरहम लगाने की जरूरत, राहुल गांधी कर रहे हैं राजनीति- रवि शंकर प्रसाद

Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: राहुल गांधी की मणिपुर यात्रा पर बीजेपी के रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि जब भी वहां चीजें ठीक होती हैं, क्या राहुल वहां तनाव बढ़ाने की कोशिश करते हैं? उन्होंने कहा कि मणिपुर एक संवेदनशील मुद्दा है। वहां शांति लाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। राहुल गांधी इसका राजनीतिकरण कर रहे हैं… संसद में क्या हंगामा हुआ? प्रधानमंत्री को नई संसद में जवाब नहीं देने दिया गया… राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, उनसे कुछ जिम्मेदारी की उम्मीद की जाती है… यह बहुत दुखद है।

13:30 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: संदेशखालि मामले में बंगाल सरकार की याचिका खारिज

Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया। हाई कोर्ट ने संदेशखालि में महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन हड़पने के आरोपों पर सीबीआई जांच का निर्देश दिया था।

न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की बेंच ने कहा, ‘‘किसी को बचाने में राज्य की रूचि क्यों होनी चाहिए?’’ उसने कहा कि पिछली सुनवाई में जब शीर्ष अदालत ने यह विशेष प्रश्न पूछा था तो राज्य सरकार के वकील ने कहा था कि मामले को स्थगित किया जाए। पीठ ने कहा, ‘‘धन्यवाद। याचिका खारिज की जाती है।’’ 

13:24 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: सौरभ भारद्वाज ने मोदी सरकार की रक्षा नीति पर उठाए सवाल

Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE:  आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारत सरकार ने नहीं, बल्कि अमेरिका की एक सैटेलाइट इमेजिंग कंपनी ने खुलासा किया है कि चीन LAC पार करके हमारे 5 किलोमीटर के इलाके में घुस आया है। वह पैंगोंग झील के पास बंकर बना रहा है और इस इलाके में अपनी सेना तैनात कर दी है। दूसरी तरफ, भारत ने 2019-20 के बाद सेना में भर्ती बंद कर दी है। हर साल 60000 सैनिक रिटायर होते हैं, जिससे पिछले 5 सालों में भारतीय सेना में 3 लाख सैनिकों की कमी हो गई है… केंद्र सरकार ने चीन के सामने घुटने टेक दिए हैं। चीन अपने अधिकांश व्यापार के लिए भारत पर निर्भर है। लेकिन हम चीन के साथ अपने व्यापार को रोकने में असमर्थ हैं…

13:21 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: जयराम रमेश ने किया पीएम मोदी पर हमला

प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा- मैंने नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री से तीन सवाल पूछे हैं। डॉ. मनमोहन सिंह और पुतिन तथा रूसी प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव 10 वर्षों में 16 बार मिले थे। पुतिन और मोदी 11 बार मिले हैं। तो क्या इसका मतलब यह है कि रूस और भारत के बीच संबंधों में कुछ नरमी आ रही है? यह पहला सवाल है। दूसरा, रूस से हमारा आयात लगभग 46 बिलियन डॉलर है। रूस को हमारा निर्यात मुश्किल से 3.5 बिलियन डॉलर है। यह पूरी तरह से अस्थिर व्यापार घाटा है। तो नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री क्या कर रहे हैं? क्या वे इस अस्थिर व्यापार घाटे का मुद्दा उठाएंगे जो हमारे उद्योग को नुकसान पहुंचा रहा है, जो हमारे व्यापार को नुकसान पहुंचा रहा है? और तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि 50 भारतीय युवा रूसी सेना में लड़ रहे हैं। इसका मतलब है कि यहां कोई नौकरी नहीं है। वे हताश हैं, वे नौकरी की तलाश में हैं और उन्हें रूस के लिए अग्निवीर बनना है। और उनमें से दो की मृत्यु हो गई है। तो उन्हें कौन भर्ती कर रहा है? यह ठेकेदार कौन है? इसके राजनीतिक संबंध क्या हैं? हम नहीं कर सकते हमारे युवाओं को नौकरियां दें… तो क्या गैर-जैविक प्रधानमंत्री पुतिन के साथ इस मुद्दे को उठाएंगे?

13:18 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: मणिपुर में हिंसा प्रभावित लोगों से मिले राहुल गांधी

Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर में हैं। उन्होंने जिरिबाम जिले में एक राहत शिविर का दौरा किया। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि राहुल जिरिबाम उच्च माध्यमिक स्कूल में बनाए राहत शिविर में पहुंचे और उसमें रह रहे लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया, ‘‘जिरिबाम राहत शिविर में राहुल ने आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से बातचीत की।’’

13:09 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: बिहार में बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: बिहार में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने की वजह से 12 लोगों की मौत हुई है। बिहार सरकार ने पीड़ित परिवारों को चार लाख रुपये आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

12:28 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: NTA को समाप्त किया जाना चाहिए : मनोज झा

Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: NEET परीक्षा मुद्दे पर राजद नेता मनोज कुमार झा ने NTA को सवालों के घेरे में लिया है। मनोज झा ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि इस पूरी व्यवस्था में घोटाले की जड़ NTA है। NTA को समाप्त किया जाना चाहिए और ऐसे निर्णय लिए जाने चाहिए जो छात्रों के भविष्य के लिए बेहतर हो।

12:23 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: CM हेमंत सोरेन ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव

Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: सीएम सोरेन ने विश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। वहीं फ्लोर टेस्ट के बाद ही सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार भी होगा।

12:18 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: मॉस्को की जिस होटल में ठहरेंगे पीएम मोदी वहां बढ़ाई गई सुरक्षा

https://platform.twitter.com/widgets.js
12:11 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: बिहार के कई जिलों में बाढ़ के हालात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हवाई निरीक्षण किया

https://platform.twitter.com/widgets.js
10:50 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: पीएम मोदी ने रूस यात्रा को लेकर किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी और कहा, “अगले तीन दिनों में मैं रूस और ऑस्ट्रिया में रहूंगा। ये यात्राएं इन देशों के साथ संबंधों को गहरा करने का एक शानदार अवसर होगा, जिनके साथ भारत की पुरानी मित्रता है। मैं इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं।”

10:40 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: कांग्रेस नेता राहुल गांधी राहत शिविर पहुंचे

https://platform.twitter.com/widgets.js
10:11 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: रूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की खुशी में भारतीय प्रवासी इकट्ठा हुए

Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: रूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की खुशी में भारतीय प्रवासी इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने गीत गाकर प्रधानमंत्री मोदी पर अपना प्यार बरसाया।

https://platform.twitter.com/widgets.js
09:40 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार, रामनिवास रावत बने कैबिनेट मंत्री

Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने कैबिनेट का विस्तार किया है। दो महीने पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए विधायक रामनिवास रावत ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल की मौजूदगी में उन्हें शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश के कई अन्य नेता और मंत्री मौजूद रहे।

09:01 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: उत्तर प्रदेश न्यायिक आयोग की टीम ने हाथरस भगदड़ मामले में कई चश्मदीदों के बयान दर्ज किए

उत्तर प्रदेश न्यायिक आयोग की टीम ने हाथरस भगदड़ मामले में कई चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं। मुगलगढ़ी गांव के सुधीर प्रताप सिंह, जो घटना के दिन मौके पर थे कहते हैं कि यह घटना तब घटी जब ‘बाबा’ ने घोषणा की कि भक्तों को उनके पैरों के पास की मिट्टी लेनी चाहिए। भगदड़ के बीच बाबा का काफिला वहां से चला गया। केवल स्थानीय लोगों और प्रशासन ने ही वहां मौजूद भक्तों की मदद की।

08:12 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: पीएम मोदी आज रूस की यात्रा पर

https://platform.twitter.com/widgets.js
08:09 (IST) 8 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: राहुल गांधी मणिपुर के लिए रवाना

https://platform.twitter.com/widgets.js
23:01 (IST) 7 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: पुरी में मची भगदड़

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान एक बुरी खबर आई कि इसमें भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हैं।

22:22 (IST) 7 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: बीजेपी का हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना

झारखंड विधानसभा के नेता विपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा , “सबसे बड़ी भ्रष्ट सरकार वापस आ गई है और वे अपने फायदे के लिए लौट आए हैं। वे अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए लौट आए हैं। उन्हें लोगों के कल्याण में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम उन्हें बहस की चुनौती दे रहे हैं। हम बताएंगे कि वे कितने भ्रष्ट और स्वार्थी हैं।”

20:15 (IST) 7 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति की बैठक पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने। आज एक-एक कार्यकर्ता जिसने पीएम मोदी के लिए अथक मेहनत और परिश्रम किया, उसने यहां से प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है।”

20:12 (IST) 7 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: तेजस्वी ने बीजेपी-जेडीयू पर साधा निशाना

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “ये डबल इंजन सरकार किसलिए है? बिहार के लिए कुछ नहीं हो रहा है और कोई इस पर बात नहीं कर रहा है। बिहार में जो कुछ है वो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। पुल-पुलिया गिर रहे हैं, पेपर लीक हो रहे हैं और अपराध, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। दिन-रात हमें गाली देने से कुछ नहीं होने वाला है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात भी कोई नहीं कर रहा है। ये डबल इंजन सरकार किसलिए है?”

20:02 (IST) 7 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: राहुल गांधी में परिपक्वता नहीं आई- शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “राहुल गांधी में परिपक्वता नहीं आई है। उन्होंने अग्निवीरों और सरकार द्वारा किसानों को एमएसपी नहीं देने के बारे में झूठ बोला। उन्हें झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं आता और भ्रम फैला रहे हैं।”

20:00 (IST) 7 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: कांग्रेस हर विधानसभा में कमजोर- नायब सिंह सैनी

आगामी विधानसभा चुनाव पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, ”कांग्रेस हर विधानसभा में कमजोर है। कांग्रेस के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस विधानसभा में कोई भी सीट जीत पाएगी। सभी 90 विधानसभा सीटों पर बीजेपी बहुत मजबूत है। पीएम मोदी ने तीसरी बार शपथ ली है और हरियाणा की जनता पीएम मोदी को और मजबूत बनाएगी और तीसरी बार बड़ी संख्या के साथ सरकार बनाएगी।”

19:28 (IST) 7 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: संजय राउत ने सीएम शिंदे पर साधा निशाना

वर्ली हिट-एंड-रन मामले पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, “गुंडों का एक गिरोह महाराष्ट्र सरकार चला रहा है। अगर राज्य में कानून-व्यवस्था है तो उन्हें मिहिर शाह को गिरफ्तार करना चाहिए।”

18:57 (IST) 7 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज

TMC लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 के तहत महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

18:02 (IST) 7 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के पुरी पहुंची

दुनिया भर में प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को देखने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के पुरी पहुंची। यहां पर उन्होंने जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री मोहन माझी और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मौजूद रहे।

16:27 (IST) 7 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश

Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: पूर्वी राजस्थान में पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर और पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। जयपुर मौसम केंद्र के प्रवक्ता राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस दौरान चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, दौसा, करोली, जयपुर और डूंगरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी एवं अत्यधिक भारी वर्षा हुई।

16:26 (IST) 7 Jul 2024
आज की ताजा खबर हिंदी न्यूज LIVE: चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से मुलाकात की

Aaj Ki Taaja Khabar Hindi News LIVE: चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री बनने के बाद रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहली बार मुलाकात की। हाजीपुर से सांसद पासवान ने कहा, “इन दिनों बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटनाएं सामने आ रही है इसको लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष चिंताएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इन विषयों को लेकर संबंधित विभागीय कार्यवाई की जाएगी।”