प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के लोग तीन परिवारों से थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह दोबारा वही व्यवस्था नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार और नौकरियों में भेदभाव हो। वहीं हरियाणा में बीजेपी ने अपने चुनाव प्रचार को लेकर कैंपेन तेज कर दिया है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें मुफ्त की चीजें देने को लेकर कई बड़े ऐलान किया है। वहीं आज कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने मन बना लिया है कि वो कांग्रेस को वापस लाएंगे और बीजेपी की हालत ये है कि वो दोहरे अंक तक पहुंच पाएगी। अगले 4-5 दिन में ऐसी स्थिति बन सकती है कि बीजेपी को हरियाणा में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। जिस तरह से बीजेपी सरकार ने जवानों, किसानों और पहलवानों के साथ व्यवहार किया है, उसे हरियाणा की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: MCD स्टैंडिंग कमेटी सदस्य चुनाव पर दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि कल रात को उपराज्यपाल के निर्देश पर कमिश्नर द्वारा एक आदेश जारी किया गया कि ‘आज 1 बजे स्थायी समिति के 6वें सदस्य का चुनाव होगा’… वह आदेश पूरी तरह से अवैध है। DMC एक्ट की धज्जियां उड़ाई गई हैं… उपराज्यपाल के पास किसी भी प्रकार की शक्ति नहीं है कि वे हाउस की मीटिंग में हस्तक्षेप कर पाएं… कल भी भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया में खलल डाली… कल मजबूरन मुझे सदन 5 तारीख तक स्थगित करना पड़ा। अगर हम कानून की बात करें तो वैध चुनाव 5 अक्टूबर को ही होंगे… मेयर होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से हों… भाजपा को समझना होगा कि नगर निगम में इस तरह की तानाशाही नहीं चलेगी। भाजपा की क्या मंशा है कि कल रातों-रात चुनाव करवाने की कोशिश की गई?… “
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: शिमला मे मस्जिद विवाद के बीच शांति और सद्भाव का संदेश फैलाने के लिए नागरिक समाज के सदस्यों ने आज ‘सद्भावना मार्च’ का आह्वान किया है। इस विवाद के कारण शहर और पूरे राज्य में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। शिमला नगर निगम के पूर्व महापौर संजय चौहान ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम लोगों से अपील करते हैं कि वे 27 सितंबर को सुबह 11 बजे शिमला के डीसी कार्यालय के पास पहुंचें और विभिन्न समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने के प्रयासों के विरोध में आम नागरिकों के नेतृत्व में सद्भावना मार्च में शामिल हों।”
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के भारत क्षेत्र जोन-3 के 21वें वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय सीपीए बैठक 27 और 28 सितंबर को यहां विधानसभा भवन में होगी। उन्होंने बताया कि बिरला के अलावा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और नागालैंड विधानसभा के अध्यक्ष शारिंगैन लोंगकुमेर, जो सीपीए इंडिया जोन-3 के अध्यक्ष भी हैं, भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार करेंगे। गांधी सबसे पहले सांबा जिले के रामगढ़ में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और उसके बाद जम्मू के चांब जाएंगे। जहां वह एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का तीसरा और अंतिम चरण 1 अक्टूबर को होगा।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करेंगे। दोपहर में वह रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करेंगे और मुलाना विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करेंगे। वह लाडवा विधानसभा सीट पर एक जनसभा के साथ दिन के अभियान का समापन करेंगे। हरियाणा में सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा, जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
