झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद कहा कि कुछ दिन पहले मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया और मुझे राज्य की जिम्मेदारी मिली। हेमंत सोरेन के वापस आने के बाद हमारे गठबंधन ने यह फैसला लिया और हमने हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना। अब मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
अन्य बड़ी खबरें: हाथरस के सिंकदराराऊ इलाके में चल रहे सत्संग कार्यक्रम में मची भगदड़ के बाद 121 लोगों की मौत हो गई है, यह आंकड़ा बढ़ने की संभावाना है। CM योगी ने हाथरस पहुंच कर घटनास्थल का दौरा किया है और घायलों से मुलाकात की है। सत्संग का आयोजन भोले बाबा बाबा नारायण हरि उर्फ साकार विश्व हरि की ओर से किया जा रहा था। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126 (2), 223 और 238 के तहत ‘मुख्य सेवादार’ कहे जाने वाले देवप्रकाश मधुकर और धार्मिक आयोजन के अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहिए।
IMD Weather Today LIVE: यहां जानें कैसे रहेगा आज का मौसम
राहुल गांधी पर दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा संसद फर्जी सूचनाएं फैलाने या जनता को गुमराह करने की जगह नहीं है। राहुल गांधी ने कल संसद में बहुत सारी फर्जी सूचनाएं रखीं। उस समय संबंधित मंत्रियों ने उनके झूठ को उजागर किया। सदन में बोले गए झूठ को रिकॉर्ड से मिटाना प्रक्रिया का हिस्सा है।
#watch | On Rahul Gandhi, Delhi BJP MP Manoj Tiwari says, "Parliament is not a place to spread fake information or mislead the public. Rahul Gandhi had a lot of fake information in the Parliament yesterday. At the time, concerning ministers exposed his lies. It is a part of the… pic.twitter.com/QPM2y7lbjM
— ANI (@ANI) July 2, 2024
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: लोकसभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि हम जाति जनगणना के पक्ष में हैं। हम अग्निवीर योजना को कभी स्वीकार नहीं कर सकते। जब इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगा, तो अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: लोकसभा में पेपर लीक मुद्दे पर बोलते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? सच तो यह है कि सरकार ऐसा इसलिए कर रही है ताकि उसे युवाओं को नौकरी न देनी पड़े।”
#watch | Speaking on the paper leaks issue in Lok Sabha, Samajwadi Party MP Akhilesh Yadav says," Why are paper leaks happening? The truth is that this is being done by the government so that it doesn’t have to give jobs to youth." pic.twitter.com/9EC1y8kUgi
— ANI (@ANI) July 2, 2024
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: अखिलेश यादव ने कहा कि हमें 80 सीट जीत जाएं तब भी EVM पर भरोसा नहीं और हम सत्ता में आने पर इसे हटा देंगे।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या की जीत भारत के लोकतंत्र की जीत है। यह उसका फैसला है जिसकी लाठी में आवाज नहीं होती है।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में तोड़ने वाली राजनीति की हार हुई है।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: अखिलेश यादव का लोकसभा में भाषण जारी है। सपा प्रमुख ने कहा कि देश के लोगों ने इंडिया गठबंधन को आशीर्वाद दिया है। अब मनमर्जी नहीं, जनमर्जी चलेगी
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: अपने भाषण के हटाए गए अंशों पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “मोदी जी की दुनिया में सत्य को मिटाया जा सकता है। लेकिन वास्तव में सत्य को मिटाया नहीं जा सकता। मुझे जो कहना था, मैंने कह दिया, वही सत्य है। वे जितना चाहें उतना मिटा सकते हैं। सत्य तो सत्य है।”
#watch | On portions of his speech expunged, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "In Modi ji's world, truth can be expunged. But in reality, the truth can't be expunged. I said what I had to say, that is the truth. They can expunge as much as they want. Truth is truth." pic.twitter.com/AcR3xRN6d5
— ANI (@ANI) July 2, 2024
#watch | After NDA Parliamentary party meeting, Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, "…Today, PM gave us a mantra which is very important. He said that every MP has been elected to the House to serve the nation. Irrespective of the party they belong to, service to… pic.twitter.com/JQmnRE316j
— ANI (@ANI) July 2, 2024
यूपी के फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मैं बीजेपी वालों की बुद्धि के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता लेकिन राहुल गांधी ने पूरे हिंदू समुदाय पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की।
#watch | Delhi | Samajwadi Party MP from UP's Faizabad (Ayodhya), Awadhesh Prasad says, "I can't say much on the intelligence of BJP people but Rahul Gandhi did not make any objectionable comments on the entire Hindu community. Arre hum bhi toh Hindu samaj mein aate hain,… pic.twitter.com/ZU8ovAH5uO
— ANI (@ANI) July 2, 2024
VIDEO | NDA leaders meet and greet PM Modi during the parliamentary party's meeting in Parliament complex.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 2, 2024
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/Jdsu8NwO71
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद में ‘हिंदू’ वाली टिप्पणी पर वे भाजपा के लोग नफरत की बात करते हैं, इसलिए वे भगवान शिव के भक्त नहीं हो सकते।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि विपक्षी नेता राहुल गांधी ने हिंदुओं और हिंदू समुदाय के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी हिंदुत्व नहीं हैं और भाजपा संपूर्ण हिंदू समुदाय नहीं है।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और रामदास अठावले एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल होने पहुंचे।
Delhi | BJP National President JP Nadda along with Union Ministers Pralhad Joshi and Ramdas Athawale arrive for the NDA Parliamentary Party meeting pic.twitter.com/JnpTSrrLaJ
— ANI (@ANI) July 2, 2024
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: पुणे में जीका वायरस के मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। यह एक बार फिर चिंता में डालने वाली खबर है। पुणे में संक्रमण के छह मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा है।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: आज एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी, जिसे पीएम मोदी संबोधित करेंगे।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: राहुल गांधी के कल लोकसभा में दिए गए भाषण और उनकी ‘हिंदू’ टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि अग्निवीर योजना, ओपीएस और किसानों के मुद्दे कायम हैं। सरकार नई हो सकती है, लेकिन मुद्दे पुराने हैं। राहुल गांधी की स्पीच पर भाजपा के आरोप को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा की रणनीति है।
