Delhi News: भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता ने गुरुवार दोपहर शहर के रामलीला मैदान में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी की चौथी दिल्ली की मुख्यमंत्री और इस पद पर आसीन होने वाली दूसरी महिला नेता बन गई हैं। वह बीजेपी की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप की आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री भी हैं। रेखा गुप्ता के साथ ही छह सहयोगियों को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। इसमें प्रवेश वर्मा का नाम भी शामिल है। मुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत होने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में रेखा गुप्ता ने कहा कि वह “दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने” के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्होंने दिल्ली के हर एक नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने की शपथ ली।

Delhi CM Rekha Gupta Shapath Grahan Samaroh LIVE Updates: Check Here

पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता को आज रामलीला मैदान में छह अन्य मंत्रियों के साथ पद की शपथ दिलाई गई।। जिन छह मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। उनमें- प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इन्द्राज सिंह,कपिल मिश्रा,पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है।

UP Budget 2025 LIVE: योगी सरकार का 9वां बजट पेश हो चुका है। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 8 लाख करोड़ से ज्यादा का यूपी बजट पेश किया। इस बार 8 लाख करोड़ से ज्‍यादा के इस बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। इसमें राज्य सरकार ने 4 नए एक्सप्रेस वे को लेकर बड़ा ऐलान किया है, जिस पर 1500 करोड़ से ज्‍यादा का खर्च होगा। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के लिए 11.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। किसानों को मुफ्त सिंचाई के लिए 1300 करोड़ रुपये जारी किए किए गए हैं। लखनऊ में AI सिटी बनाने के साथ ही बांके बिहार कॉरिडोर के लिए 150 करोड़ का ऐलान किया गया है।

Live Updates

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अलका लांबा 1995 में DUSU चुनाव जीतकर NSUI से अध्यक्ष बनीं और उसी साल ABVP से रेखा गुप्ता महासचिव चुनी गईं।

13:29 (IST) 20 Feb 2025
UP Budget 2025-26 LIVE Updates: मथुरा-वृंदावन बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए 100 करोड़

मत्स्य संपदा योजना के लिए 195 करोड़

22 नए प्राथमिक स्कूलों के लिए 25करोड़

पीएम श्री योजना के लिए 300 करोड़

मथुरा-वृंदावन बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए 100 करोड़

13:28 (IST) 20 Feb 2025
UP Budget 2025-26 LIVE Updates: NCR की तर्ज पर SCR का गठन

स्टेट कैपिटल रीजन में 6 जिले

लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी

13:28 (IST) 20 Feb 2025
UP Budget 2025-26 LIVE Updates: बजट की बड़ी बातें

IT सिस्टम के लिए व्यवस्था प्रस्तावित

चिकित्सा स्वास्थ्य के लिए 6 प्रतिशत बजट

AI सिटी की स्थापना की योजना

ICT लैब और स्मार्ट सिटी की योजना

सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की योजना

हर नगर निकाय के लिए 2.5 करोड़

जल विद्युत परियोजना के लिए 3953 करोड़

कोल इंडिया के साथ करार-जालौन में 500 मेगावाट की सौर परियोजना

58 नगर निकायों को विकसित किया जाएगा

12:45 (IST) 20 Feb 2025
UP budget 2025 LIVE: यूपी बजट में तोहफे ही तोहफे, 4 एक्सप्रेसवे, स्कूटी, 2 फ्री सिलेंडर और ये ऐलान भी

योगी सरकार का 9वां बजट हो रहा है। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए बजट पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 8 लाख करोड़ से ज्यादा का यूपी बजट पेश किया। इस बार 8 लाख करोड़ से ज्‍यादा के इस बजट में कई बड़े ऐलान हो रहे हैं। इसमें राज्य सरकार ने 4 नए एक्सप्रेस वे को लेकर बड़ा ऐलान किया है, जिस पर 1500 करोड़ से ज्‍यादा का खर्च होगा। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के लिए 11.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। किसानों को मुफ्त सिंचाई के लिए 1300 करोड़ रुपये जारी किए किए गए हैं। लखनऊ में AI सिटी बनाने के साथ ही बांके बिहार कॉरिडोर के लिए 150 करोड़ का ऐलान किया गया है।

12:31 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: रेखा गुप्ता ने दिल्ली सीएम पद की शपथ ली

Delhi CM Oath Ceremony LIVE: रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। गुप्ता को एलजी वीके सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

12:12 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: अमित शाह पहुंचे रामलीला मैदान

Delhi CM Oath Ceremony LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचे। दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया। दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ देर में अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी।

11:18 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: मैं दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता- प्रवेश वर्मा

दिल्ली भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा ने कहा, “दिल्ली की जनता ने हमें इतना प्यार और आशीर्वाद दिया। आज 27 साल के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है… दिल्ली के लोगों को विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाने में सफल होंगे… मैं दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं, उनकी मेहनत रंग लाई है। दिल्ली की जनता का धन्यवाद कि आपने 48 सीटें जिताकर दिल्ली में हमारी सरकार बनाई है। हम विकसित दिल्ली के वादे को पूरा करेंगे। हमारे घोषणा पत्र में हमने जो-जो बोला है हम उसे पूरा करेंगे।”

10:44 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: जिन लोगों ने दिल्ली को लूटा उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी

भाजपा के निर्वाचित विधायक आशीष सूद मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचने पर उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली को ‘विकसित दिल्ली’ बनाने का संकल्प लिया है। जिन लोगों ने दिल्ली को लूटा है, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।”

10:23 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली पहुंचे

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंचे।

10:22 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आज यहां मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

10:22 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: स्वागत योग्य कदम- तरुण चुघ

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, “स्वागत योग्य कदम है। ऐतिहासिक फैसला है। नारी शक्ति के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मोदी हमेशा ही काम करते रहे हैं।”

09:50 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर

दिल्ली में नई सरकार पर बड़ी खबर सामने आई है। विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे। मोहन सिंह बिष्ट डिप्टी स्पीकर बनाए जाएंगे।

09:04 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM swearing-in ceremony LIVE: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कौन हैं?

पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ की उपस्थिति में एक बैठक में रेखा गुप्ता को भाजपा विधायक दल का नेता घोषित किया गया।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की पूर्व अध्यक्ष और महासचिव गुप्ता दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य रह चुकी हैं।

09:01 (IST) 20 Feb 2025
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: एकनाथ शिंदे ने रेखा गुप्ता को दिल्ली सीएम चुनने के लिए मोदी को धन्यवाद दिया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “यह खुशी की बात है कि हमारी ‘लाडली बहन’ दिल्ली में शपथ लेंगी। हम इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं।”

09:01 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM swearing-in ceremony LIVE: शाइना एनसी ने रेखा गुप्ता को बधाई दी

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने बुधवार को रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। शाइना एनसी ने एएनआई से कहा, “यह बहुत अच्छा लगता है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है… मैं रेखा गुप्ता को बधाई देना चाहती हूं और मेरा मानना ​​है कि अगर किसी भी पार्टी की महिला आगे बढ़ती है, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है।”

09:00 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM swearing-in ceremony LIVE: कौन हैं नए मंत्री?

भाजपा विधायक प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविराज इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे।

08:59 (IST) 20 Feb 2025
Delhi CM swearing-in ceremony LIVE:दिल्ली सीएम पद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने पार्टी को दिया धन्यवाद

दिल्ली की भावी सीएम रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने कहा, “हम हैरान और खुश हैं। पार्टी में कई वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए हमें यकीन नहीं था कि पार्टी इस बार उन्हें मौका देगी या नहीं। हम खुश हैं।”

08:58 (IST) 20 Feb 2025
UP Budget 2025-26 LIVE Updates: सपा के पंकज मलिक ने उठाया गन्ना मूल्य वृद्धि का मुद्दा

विधानसभा में बुध‌वार को समाजवादी पार्टी के पंकज मलिक ने गन्ना मूल्य वृद्धि का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रश्न प्रहर में गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण से जानना चाहा कि क्या राज्य सरकार गन्ना मूल्य बढ़ाएगी। उन्होंने सरकार द्वारा सिर्फ 370 रुपये ही तय करने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है। उत्पादन लागत लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खाद महंगी, बिजली महंगी भाड़ा महंगा है। किसानों की लगभग 450 रुपये प्रति कुंतल लागत है। उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि सरकार ने तो लागत का डेढ़ गुणा दाम देने की बात कही थी। गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि सरकार ने सभी चीनी मिलों से गन्ना किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान कराने का प्रयास किया है। लगातार भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने गन्ना मूल्य बढ़ाने को लेकर कोई सीधा जवाब नहीं दिया।

08:57 (IST) 20 Feb 2025
UP Budget 2025-26 LIVE Updates: आलम नगर के प्राचीन बुद्धेश्वर महादेव मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

लखनऊ के आलमनगर में स्थित प्राचीन बुद्धेश्वर महादेव मंदिर स्थित सीताकुंड का पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पर्यटन विभाग ने इसके लिए लगभग 2.32 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है, जिसमें एक करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

08:57 (IST) 20 Feb 2025
UP Budget 2025-26 LIVE Updates: बेरोजगार हो रही बिजली सखियों का विधान परिषद में उठा मामला: गरीबों और किसानों का बजट होगा- केशव

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज पेश होने वाले यूपी बजट को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा है कि गरीबों और किसानों का यूपी बजट होगा।

08:57 (IST) 20 Feb 2025
UP Budget 2025-26 LIVE Updates: बेरोजगार हो रही बिजली सखियों का विधान परिषद में उठा मामला

विभागीय लापरवाही के चलते संस्था का नवीनीकरण नहीं होने से बिजली सखी के रूप में काम करने वाली महिलाएं बड़ी संख्या में बेरोजगार हो गई हैं। नियम-110 के तहत इस मामले को भाजपा सदस्य विजय बहादुर पाठक एवं दिनेश कुमार गोयल ने विधान परिषद में उठाया और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। कहा कि मई, 2020 में शुरू हुई ‘‘बिजली सखी’’ योजना महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई थी। इससे जुड़ी महिलाएं दूर-दराज गांवों में घर-घर जाकर बिजली बिल जमा कराने का काम करती थी। जिस संस्था के माध्यम से महिलाओं को रोजगार की प्राप्ति हुई थी उस संस्था का नवीनीकरण विभागीय लापरवाही के चलते न होने के कारण आज बिजली सखी से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं बेरोजगार हो गई हैं, उनकी आय का माध्यम बन्द हो जाने के कारण पारिवारिक आर्थिक स्थिती चरमरा गई हैं। पीठ ने इस मामले को सरकार को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

08:56 (IST) 20 Feb 2025
UP budget 2025 LIVE: सपा के अरमान ने उठाया व्यापारियों पर लाइसेंस शुल्क लगाने का मुद्दा

लखनऊ पश्चिम से सपा विधायक अरमान खान ने सवाल किया कि क्या सरकार लखनऊ के लघु व मध्यम वर्ग के व्यापारियों और आम जनता पर लखनऊ नगर निगम द्वारा नया लाइसेंस शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है। इस पर सरकार की ओर से नगर विकास मंत्री आरके शर्मा ने साफ किया कि व्यापारियों व जनता पर सरकार कोई नया लाइसेंस शुल्क नहीं लगाने जा रही है। इस पर अरमान खान ने सरकार से अनुरोध किया कि महंगाई को देखते हुए अब व्यापारियों पर आने वाले समय में कोई नया कर न लगाया जाए। साथ ही गृहकर की दरों में भी कमी लाने पर विचार किया जाए।

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कांग्रेस नेता अलका लांबा ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें रेखा और लांबा दोनों नेता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के पदाधिकारियों के रूप में एक साथ शपथ लेते हुए दिखाई दे रही हैं। लांबा ने रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए उनकी फोटो के साथ लिखा, “यह 1995 की यादगार फोटो है – जब रेखा गुप्ता और मैंने एक साथ शपथ ली थी। मैंने एनएसयूआई से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) अध्यक्ष पद जीता और रेखा ने एबीवीपी से महासचिव पद जीता। बधाई हो।”