महिला हो या पुरुष पीठ की चर्बी से हर कोई परेशान है। वैसे पेट की चर्बी हो या फिर अन्य जगहों पर जमा चर्बी, इसको आसानी से कम किया जा सकते है। हालांकि, पीठ की चर्बी को आसानी से कम करना काफी मुश्किल होता है। पीठ की चर्बी को अगर आप कम करना चाहते हैं तो इसके लिए हम कुछ योगा एक्सरसाइज बताने वाले हैं। इसकी मदद से आप कुछ ही दिनों में आसानी से अपने पीठ की चर्बी को कम कर सकते हैं।
भुजंगासन- Cobra Pose
पीठ की चर्बी को कम करने के लिए भुजंगासन सबसे बेस्ट योगा एक्सरसाइज है। यह आसान पीठ की चर्बी को कम करने के साथ-साथ आपकी रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत करता है और लचीलापन बनाता है।
भुजंगासन कैसे करें?
इसको करने के लिए आप सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और अपने हाथों को कंधे के पास रखें। अब सांस भरते हुए ऊपर की ओर अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं और अपनी गर्दन को पीछे की ओर झुकाएं। आप करीब 20 सेकंड के लिए इस पोजिशन को ऐसे ही होल्ड करें। कुछ समय के बाद आप नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। इस आसन को आप 4-5 बार लगातार दोहरा सकते हैं।
धनुरासन- Dhanurasana
धनुरासन योगा एक्सरसाइज करने से पीठ की चर्बी काफी तेजी से कम होता है। यह आसन पूरे शरीर को मजबूत बनाता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप पेट के बल लेट जाएं। अब अपने पैरों को मोड़ें और हाथों से अपने टखने को पकड़ें। अब धीरे-धीरे सांस को भरें और अपने शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। इस तरह आपका शरीर धनुष के आकार का हो जाएगा। इस पोज को आप 20 सेकंड के लिए होल्ड करें और फिर वापस सामान्य मुद्रा में आ जाएं। इस तरह आप इस आसन को चार से पांच बार दोहरा सकते हैं। आगे पढ़िए- Braj Holi 2025: ब्रज में कब से शुरू हो रहा है होली का जश्न?