दुनियाभर में मोटापा एक आम समस्या बन गई है। यह बढ़ा हुआ वजन ना सिर्फ आपकी बाहरी सुंदरता को प्रभावित करता है बल्कि कई बार यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन जाता है। आज के समय में हर कोई सुंदर और आकर्षक दिखन पसंद करता है। अच्छे व्यक्तित्व (personality) और उसके भाव की तरफ ही लोग आकर्षित होते हैं। ऐसे में व्यक्ति के लिए शरीर के बढ़ते वजन को नियंत्रित करना आवश्यक हो जाता है।

खराब खानपान, जंक फूड का अधिक सेवन, आलस्य, अव्यवस्थित जीवनशैली और कोई फिजिकल एक्टिविटी ना करने के कारण लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। मोटापे के कारण ना केवल आपकी बाहरी सुंदरता प्रभावित होती है बल्कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ जाता है।

यदि आप उन लोगों में से हैं जो अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वास्तव में वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी जीवनशैली में कुछ आदतों को बदलना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे विकल्प बताएंगे जो वजन घटाने के मामले में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

दही: पोषक तत्वों से भरपूर दही में प्रोटीन की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है, साथ ही इसमें कम कैलोरी होती हैं। रात में एक कटोरी ताजा दही का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं, जिससे आपको वजन को घटाने में मदद मिलती है।

बाबा रामदेव के टिप्स: बाबा रामदेव मुताबिक नियमित तौर पर 2-2 गोली मेदोहर वटी और 1-1 गोली त्रिफला गुग्गुल की लेने से भी मोटापे को कम किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आपके शरीर में पानी जमा हो गया है और इस कारण आप मोटापे से परेशान हैं तो आप पुननर्वादि मंडूर का सेवन कर सकते हैं। बाबा रामदेव बताते हैं कि अश्वगंधा के पत्तों को सुबह, दोपहर और शाम चबाने से भी बढ़े हुए मोटापे से आपको निजात मिल सकता है।

जीरा, धनिया और मेथी का पानी: ये ड्रिंक डिटॉक्स ड्रिंक के नाम से जाने जाते हैं। इसके सेवन से शरीर की टॉक्सिन को बहार निकलने में फायदा मिल सकता है। एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा, मेथी और आधा चम्मच धनिया रात भर भिगोकर रख दें। अगली सुबह इसे हल्का गुनगुना करके गुड़ के साथ लेने से बढ़ते वजन पर कंट्रोल मिलने के साथ ही वजन भी कम हो सकता है।