Weight Loss Tips: आजकल लोग काफी फिटनेस फ्रीक हो गए हैं। जरा सा भी बढ़ता वजन उन्हें परेशान कर देता है। ऐसे में वह एक्सरसाइज और डाइटिंग तो करते ही हैं, साथ ही कई कैलोरी कट डाउन करने के लिए ब्रेकफास्ट भी स्किप कर देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण खाना होता है। अगर आप उसे स्किप करते हैं तो शरीर कई स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकता है। हालांकि इस बात की जानकारी कई लोगों को नहीं होती है। वजन कम करने के चक्कर में वह कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो जाती है। आइए जानते हैं ब्रेकफास्ट स्किप करना किन स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है-

डायबिटीज: ब्रेकफास्ट स्किप करने से आपको दिन के खाने के दौरान अधिक भूख लग सकती है। लंबे समय तक फास्टिंग करना और फिर अधिक खाने से ब्लड शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव होने लगता है। ये अनियमित स्पाइक्स इंसुलिन इन्टॉलेरेंस का कारण बन सकता है जो बाद में डायबिटीज का कारण बन सकता है।

वजन बढ़ता है: नाश्ता स्किप करने से आपको अधिक शुगरी या फिर फैट फूड्स खाने क्रेविंग होगी, जिसके कारण अनियमित रूप से आपका वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा नाश्ता स्किप करने से भूख भी ज्यादा लगती है, जिससे आप अनहेल्दी खाना खाने लगते हैं और आपके शरीर में फैट बढ़ने लगता है।

हृदय के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है: शोध के अनुसार, जो लोग नाश्ता छोड़ते हैं उन्हें दिल की बीमारी होने का खतरा अधिक होता है। लंबे समय तक फास्टिंग में रहना शरीर के लिए अधिक तनावपूर्ण होता है। ज्यादा देर तक भूखा रहना मेटाबॉलिक रेट में उतार-चढ़ाव की ओर जाता है, जिससे हृदय की समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है।

माइग्रेन: हाइपोग्लाइसीमिया मेडिकल टर्म है जिसका उपयोग ब्लड शुगर के निम्न स्तर को इंगित करने के लिए किया जाता है। ब्रेकफास्ट स्किप करना शुगर के स्तर में भारी गिरावट को बढ़ाता है, बदले में, हार्मोन के रीलिज को भी बढ़ाता है जो कम ग्लूकोज स्तर की भरपाई कर सकता है। इस वजह से यह ब्लड प्रेशर, माइग्रेन और सिरदर्द को बढ़ाता है।