आज के समय में हर कोई सुंदर और आकर्षक दिखना पसंद करता है। अच्छे व्यक्तित्व (personality) की तरफ ही लोग आकर्षित होते हैं। ऐसे में व्यक्ति के लिए शरीर के बढ़ते वजन को नियंत्रित करना आवश्यक हो जाता है। खराब खानपान, जंक फूड का अधिक सेवन, आलस्य, अव्यवस्थित जीवनशैली और कोई फिजिकल एक्टिविटी ना करने के कारण लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं।
मोटापे के कारण ना केवल आपकी बाहरी सुंदरता प्रभावित होती है बल्कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ जाता है। लोग अपना वजन कम करने के लिए क्या कुछ नहीं करते जितना ज्यादा वजन होता है उतनी ही ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ती है। यदि आप उन लोगों में से हैं जो अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वास्तव में वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी जीवनशैली में कुछ आदतों को बदलना चाहिए।
जिससे आपको अपने वजन कम करने में आसानी हो सके। लेकिन ये समझना जरूरी है कि सिर्फ ज्यादा वर्कआउट और डाइट से ही वजन कम नहीं किया जा सकता बल्कि कुछ सामान्य और सरल जीवन शैली भी अहम भूमिका निभाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे विकल्प बताएंगे जो वजन घटाने के मामले में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
वज़न घटने के लिए चिया सीड्स सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। यह बीज फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स से भरपूर होता है। चिया सीड्स को हम अपनी डाइट में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। रात भर पानी में भिगोकर रखने बाद इसे सुबह खाली पेट पी सकते हैं। इसके अलावा भी इसे कभी भी खाया जा सकता है। सुबह खाली पेट खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। साथ ही यह बीज महिलाओं में खून की कमी को भी पूरा करता है। हड्डियों को मजबूती देता है और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होने के कारण त्वचा की चमक बनाये रखता है।
बनाने की विधि: 1 गिलास पानी में एक चम्मच चिया सीड्स डालकर रातभर भिगोकर रख दें। सुबह पीने से पहले एक नींबू इसमें निचोड़े और फिर पी लें। इसके साथ ही इसे सलाद या कुकीज के ऊपर छिड़ककर भी प्रयोग में लाया जा सकता है।