क्या तेजी से बढ़ते वजन ने आपकी चिंता भी अधिक बढ़ा दी है? अगर हां, तो बता दें कि मोटापे से छुटकारा पाने के दो सीधे और जरूरी उपाय हैं। पहला हेल्दी लाइफस्टाइल और दूसरा हेल्दी डाइट। अच्छी जीवनशैली इसमें भी नियमित एक्सरसाइज और अच्छा खानपान मोटापे से निपटने के लिए जरूरी है। यही वजह है कि आज अधिकतर लोग शरीर पर लटकती चर्बी से छुटकारा पाने के लिए डाइटिंग और जिम का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, अगर आप जिम के खर्चे से बचते हुए बढ़ते वजन पर काबू पाना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।

दरअसल, आप घर पर भी कुछ खास एक्सरसाइज को नियमित तौर पर कर, मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। वहीं, हाल ही में पोषण विशेषज्ञ रश्मि मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए ऐसी ही कुछ वेट लॉस एक्सरसाइज के बारे में बताया है। न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, हेल्दी डाइट के साथ ये कुछ चुनिंदा एक्सरसाइज शरीर पर बढ़ती चर्बी को कम करने में चेजी से असर दिखा सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

मोटापे से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 10 एक्सरसाइज

  • रश्मि मिश्रा के मुताबिक, सबसे पहले आपको जॉगिंग से शुरुआत करनी है। इसके लिए आप 1 मिनट तक एक जगह पर खड़े होकर ही जॉगिंग करें।
  • इसके बाद 15 सिट-अप करें।
  • अब 10 पुशअप करें।
  • पुशअप के बाद 20 रशियन ट्विस्ट करें।
  • अब, 12 लेग रेसेस एक्सरसाइज करें।
  • 10 बार वी-अप्स करें।
  • 10 बार इन आउट एक्सरसाइज करें।
  • 40 माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज करें।
  • और आखिर में आपको कुल 1 मिनट तक प्लैंक करना है।

10 एक्सरसाइज पूरी हो जाने के बाद 2 से 3 मिनट का रेस्ट लें और फिर इन्हें 2 बार और दोहराएं। कुल मिलाकर आपको ये 10 एक्सरसाइज 3 सेट में करनी हैं। हालांकि, खुद को अधिक थकाए नहीं। आप अपनी क्षमता के अनुसार एक एक्सरसाइज के बाद बीच-बीच में कुछ रेस्ट ले सकते हैं।

ये डाइट प्लान करें फॉलो

  • एक्सरसाइज से अलग न्यूट्रिशनिस्ट ने एक सरल डाइट प्लान भी शेयर किया है। इसके मुताबिक, वेट लॉस करने के लिए आपको अपने दिन की शुरुआत एक गिलास नींबू पानी या जीरे के पानी से करनी है।
  • चीनी और बाहर के जंक फूड से पूरी तरह दूरी बना लेनी है।
  • मोटापे से छुटकारा पाने के लिए रोज 8 गिलास पानी पिएं।
  • रोज दिन में एक फ्रश फ्रूट खाएं।
  • खाने का समय फिक्स कर लें और रोज केवल उसी समय भोजन करें।
  • केवल घर का बना हेल्दी खाना ही खाएं और रात को 7 बजे के बाद कुछ भी खाने से बचें।
  • इन सब से अलग न्यूट्रिशनिस्ट ने रोज 7 से 8 घंटे की नींद को जरूरी बताया है।

इन बातों को ध्यान में रख और नियमित एक्सरसाइज कर आप जल्द फैट से फिट होने के अपने सपने को पूरा कर पाएंगे।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।