दुनियाभर में जहां एक तरफ बढ़ते वजन को लेकर लोग परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ दुबलेपन को लेकर लोग परेशान हैं। कम वजन को लेकर कई लोगों को समाज में किसी न किसी प्रकार से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। अक्सर भीड़ या दोस्तों में पतले लोगों को कुपोषित कहकर उनका मजाक उड़ाया जाता है। ऐसे तमाम कारणों की वजह से कुछ लोग अवसाद से ग्रसित हो जाते हैं। हालांकि, आयुर्वेदिक उपायों के जरिए आप अपने वजन को आसानी से बढ़ा सकते हैं।

बाबा रामदेव के पास हर समस्या का समाधान है। उनके अनुसार वजन बढ़ाने के लिए रोजाना योग करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कुछ घरेलू आयुर्वेदिक उपायों के बारे में भी बताया है जिसकी मदद से भी आप अपने वजन को बढ़ा सकते हैं। स्वामी रामदेव के अनुसार रोजाना सुबह खाली पेट दूध और केले का सेवन करना चाहिए। इससे तेजी से वजन बढ़ सकता है।

शीर्षासन: यह योगासन लंबाई बढ़ाने के साथ यह वजन को बढ़ाने में भी मदद करता है। शीर्षासन के अलावा आप शवासन, मर्कटासन भी कर सकते हैं। शवासन करने से ना सिर्फ दिमाग को शांति मिलती है। बल्कि यह तनाव से भी निजात दिलाता है। रोजाना भुजंगासन करने से आपका शरीर सुडौल और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।

सूर्य नमस्कार: सूर्य नमस्कार करने से आपका वजन बढ़ सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह 25 से 30 सेट सूर्यनमस्कार के करने चाहिए। इससे करीब 10 से 12 किलो आपका वजन बढ़ सकता है।

केला, दही और खजूर: कुछ लोगों को सुबह के समय केले और दूध हजम नहीं होते। ऐसे में वह लोग दही के साथ केले का उपयोग कर सकते हैं। जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें रोजाना खाने में 5 खजूर लेने चाहिए।

दूध और शतावर: शतावर चूर्ण आयुर्वेदिक औषधि है। इसका दूध के साथ शतावर चूर्ण का सेवन करने से आप अपने वजन को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आपके खाने में हाई प्रोटीन डाइट लेनी चाहिए। जैसे दूध, दही, पनीर, छाछ और सोयाबीन जैसे हाई प्रोटीन डाइट चीजें वजन को बढ़ाने में कारगर हैं।

अश्वागंधा और दूध: अश्वागंधा चूर्ण का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है और दूध में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। वहीं, रोजाना दूध के साथ अश्वागंधा चूर्ण लेने से आपका वजन बढ़ सकता है।