सफेद बालों की समस्या बेहद आम हो गई है। कम उम्र में लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं। इस समस्या को छिपाने के लिए लोग हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसका प्रभाव कुछही दिनों में खत्म हो जाता है। ऐसे में सबसे पहले इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आखिर सफेद बालों के पीछे कारण क्या है। शरीर में विटामिन्स की कमी के कारण सफेद बालों की समस्या होती है। अगर आप विटामिन-बी 12 वाले फूड्स का सेवन नहीं कर रहे हैं तो सफेद बालों की समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं किन फूड्स में विटामिन-बी 12 पाए जाते हैं-

अंडा: अंडे में विटामिन-बी 12 के अलावा प्रोटीन भी उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो सफेद बालों की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा यह बालों को जड़ से भी मजबूत करता है जिससे बालों का टूटना कम हो जाता है। अंडे के सफेद हिस्से में 0.09 माइक्रोग्राम विटामिन बी-12 पाया जाता है।

दूध: दूध में विटामिन-बी 12 उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो सफेद बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह बालों को और भी कई जरूरी पोषण प्रदान करता है जिससे बालों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसके अलावा दूध स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और स्कैल्प से जुड़ी समस्या को भी दूर करता है।

अनाज: रेडी-टू-इट यानी पैकेटबंद सिरियल में विटामिन बी-12 शामिल होता है जो ना सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि सफेद बालों की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। साथ ही बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी कम करता है। रेडी-टू-इट सिरियल में 4.69 माइक्रोग्राम विटामिन बी-12 पाया जाता है।

ब्रोकली: ब्रोकली में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बालों के विकास को बेहतर करने में मदद करते हैं। विटामिन-बी 12 उनमें से एक है। यह सफेद बालों की समस्या को दूर करते हैं और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते हैं।

साल्मन: साल्मन में विटामिन-बी 12 के अलावा प्रोटीन भी मौजूद होता है जो बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह सफेद बालों की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। 4.15 माइक्रोग्राम व स्मोक्ड साल्मन में 3.26 माइक्रोग्राम विटामिन बी-12 पाया जाता है।