Lemon Drink in Pregnancy: गर्भवती महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे ध्यान से देखें कि वे क्या खा रही हैं क्योंकि उनका आहार सीधे बच्चे के साथ-साथ उसके बच्चे के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। ऐसी कई चीजें हैं जो एक गर्भवती महिला के लिए सख्त वर्जित हैं। आइए जानते हैं कि गर्भवती महिलायें नींबू पानी (Lemon good for pregnancy?) का सेवन कर सकती हैं या नहीं?

नींबू का रस पीने से न केवल आप तरोताजा महसूस करते हैं, बल्कि शरीर को एक एनर्जी ड्रिंक भी मिलती है। नींबू का शरबत पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में मतली, उल्टी और मॉर्निंग सिकनेस की समस्या परेशान करती हैं। लेकिन नींबू के शरबत (Drinking Lemon Water during Pregnancy) के सेवन से इन समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है। हेल्थ लाइन के मुताबिक नींबू कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी 6, नियासिन, फोलेट, विटामिन सी और राइबोफ्लेविन जैसे खनिजों और विटामिनों से भरपूर होता है।

गर्भावस्था के दौरान नींबू पानी का सेवन करना चाहिए?

होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर सुरभि सोलंकी ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नींबू पानी पीना सेहतमंद होता है। इसलिए आप दिन में कई बार नींबू पानी पी सकते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीने से सख्ती से बचना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान नींबू पानी में मौजूद पोषक तत्व बहुत जरूरी होते हैं। नींबू के रस में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, थायमिन, फॉस्फोरस, राइबोफ्लेविन, पैंटोथेनिक एसिड जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान सीमित मात्रा में नींबू पानी का सेवन करना सुरक्षित है।

Relationship During pregnancy : गर्भावस्था के दौरान संबंध बनाया जा सकता है? जानें डॉक्टर की सलाह

क्या गर्भावस्था के दौरान नींबू का पानी पीना सुरक्षित है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अगर गर्भवती महिलाओं को नींबू से एलर्जी नहीं है तो नींबू का रस पीना बिल्कुल सुरक्षित है। लेकिन आपको इसे सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए। अधिक मात्रा में नींबू के रस का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए प्रतिदिन 1-2 नींबू का रस पीना सुरक्षित है। इसे अपने डेली डाइट में शामिल करने का निर्णय लेने से पहले अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।

गर्भावस्था के दौरान नींबू के रस के फायदे | Lemon Juice During Pregnancy Benefits

डॉक्टर सुरभि सोलंकी के अनुसार अगर आप गर्भावस्था के दौरान सीमित मात्रा में नींबू के रस का सेवन करती हैं, तो इससे शरीर और सेहत को कई फायदे हो सकते हैं।

मॉर्निंग सिकनेस से राहत

गर्भावस्था की पहली तिमाही के दौरान ज्यादातर महिलाओं को जी मिचलाने और मॉर्निंग सिकनेस का अनुभव होता है। नींबू के रस का सेवन करने से इन समस्याओं से निजात मिल सकती है। नींबू पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

नींबू के रस में ढेर सारे विटामिन होते हैं। जो शरीर में रक्त प्रवाह को सुचारू बनाने में मदद करता है। नींबू के रस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

कब्ज से राहत

गर्भावस्था के दौरान कब्ज होना एक आम समस्या है। इसलिए रोज सुबह नींबू के रस का सेवन कब्ज की समस्या से बचाता है।
बदहजमी से राहत- नींबू पानी पीने से भी बदहजमी को दूर किया जा सकता है। नींबू विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत है। नींबू का रस पीने से बुखार और सर्दी जैसे संक्रमण से बचा जा सकता है। यह वायरस और बैक्टीरिया को भी दूर रखता है।