फिटनेस फ्रीक्स लोग बॉडी को हेल्दी रखने के लिए और बॉडी वेट को कंट्रोल करने के लिए ओट्स का सेवन करते हैं। ओट्स का सेवन ज्यादातर नाश्ते में किया जाता है। ओट्स जिसे कच्चे जई के रूप में भी जाना जाता है। ओट्स एक ऐसा अनाज है जो बॉडी को बेहद फायदा पहुंचाता है। इसका सेवन करने से दिल से लेकर ब्लड शुगर के मरीजों तक को फायदा पहुंचता है। वजन कम करने के लिए और बॉडी को एनर्जी देने के लिए ये अनाज बेहतरीन फूड हैं। ओट्स में मौजूद पोषक तत्व पाचन को दुरुस्त करते हैं। इसका सेवन रोजाना किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है।
उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में जनरल फिजिशियन और संस्थापक-निदेशक डॉ. शुचिन बजाज ने ओट्स की पोषण तत्वों के बारे में बताया है। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर नाश्ते में ओट्स का सेवन किया जाए तो दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। इसका सेवन बॉडी को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।
ओट्स में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें कैलोरी- 389 kcal, कार्बोहाइड्रेट-66.27 ग्राम,डाइटरी फाइबर-10.6 ग्राम, शुगर- 0.99 ग्राम,प्रोटीन- 16.89 ग्राम,वसा- 6.9 ग्राम,विटामिन और खनिज मौजूद होते हैं। ओट्स में मौजूद विभिन्न विटामिन और खनिज की बात करें तो इसमें बी-विटामिन (बी 1, बी 2, बी 3, बी 5, बी 6),आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक,कॉपर,मैंगनीज और सेलेनियम शामिल हैं। ये सभी पोषक तत्व बॉडी को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं कि 100 ग्राम ओट्स का सेवन सेहत पर कैसा असर करता है।
दिल की हेल्थ रहती है दुरुस्त
100 ग्राम ओट्स का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। बीटा-ग्लूकेन से भरपूर ओट्स में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। ये फूड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है तो दिल की सेहत भी दुरुस्त रहती है। ओट्स का सेवन दिल की हेल्थ को दुरुस्त रखने में असरदार है।
ब्लड शुगर रहता है नॉर्मल
ओट्स में मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड में शुगर का स्तर भी नॉर्मल करता है। डायबिटीज मरीज ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए नाश्ते में ओट्स का सेवन करें। इसका सेवन करने से ये धीरे-धीरे पचता है और ब्लड शुगर स्पाइक का खतरा कम होता है।
पाचन दुरुस्त रहता है
ओट्स में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त करता है। इसका सेवन करने से कब्ज से निजात मिलती है। इसे खाने के बाद पेट लम्बे समय तक भरा रहता है। ये भूख को शांत करता है और पाचन को दुरुस्त करता है।
वजन कंट्रोल रहता है
ओट्स खाने के बाद भूख लम्बे समय तक नहीं लगती और वजन भी कंट्रोल रहता है। ओट्स अपनी हाई फाइबर सामग्री के कारण वजन घटाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से भूख को लम्बे समय तक नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
पोषक तत्वों का अवशोषण करता है
ओट्स में विभिन्न विटामिन और खनिज होते हैं जो संपूर्ण सेहत के लिए उपयोगी है। इसका सेवन करने से एनर्जी मेटाबॉलाइज करने के लिए आवश्यक बी-विटामिन मिलता है।
एंटीऑक्सीडेंट भी हैं उपयोगी
ओट्स में एवेनथ्रामाइड्स सहित एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिनमें सूजन-रोधी और एंटी एलर्जी गुण मौजूद होते हैं।