मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की खूबसूरती और फिटनेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। अपने अलग अंदाज और लैविश लाइफस्टाइल के लिए मशहूर नीता अंबानी यूं ही इतनी फिट नहीं दिखती बल्कि इसके पीछे कठिन परिश्रम और स्ट्रिक्ट रूटीन है। एक वक्त था जब उनका वजन काफी बढ़ा गया था, लेकिन जिस तरीके से उन्होंने अपना वजन कम किया, वो सबके लिए इंस्पायरिंग है।

जब नीता अंबानी की शादी हुई तब उनका वजन 47 किलो था लेकिन जब उनके बच्चे हुए तब उनका वजन बढ़ना शुरू हो गया। तीनों बच्चों (ईशा, अनंत, आकाश) के होने के बाद उनका वजन करीब 40 किलो तक बढ़ गया था। वजन बढ़ने के साथ- साथ कई परेशानियां होने लगी जिसके बाद नीता अंबानी ने वजन कम करने की सोची। अपने बिजी शेड्यूल से नीता ने वक्त निकाला और बिना किसी शॉर्टकट के अपना वजन कम करके दिखाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी हर रोज 40 मिनट एक्सरसाइज करतीं हैं। एक्सरसाइज के अलावा वो योगा पर भी विशेष ध्यान देती हैं और स्विमिंग भी करती हैं। नीता अंबानी एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं और इसकी मदद से वो फिट भी रहती हैं।

नीता अंबानी अपने खानपान में भी एक विशेष रूटीन का पालन करती हैं। उनके रूटीन में सबसे जरूरी चीज है चुकंदर का जूस, जिसे वो कभी मिस नहीं करती। चुकंदर के जूस में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। इससे स्किन में टाइट रहती है। वेट लॉस करने की चाह रखने वालों के लिए चुकंदर एक बेस्ट ऑप्शन है।

नीता अंबानी अपने दिन की शुरुआत ड्राई फ्रूट्स से करती हैं और ब्रेकफास्ट में वो अंडे के सफ़ेद हिस्से का ऑमलेट खाती हैं। दोपहर में वो हरी सब्जियां और सूप लेती हैं। स्नैक्स में वो फल और सब्ज़ियों का सेवन करती हैं। रात के खाने में नीता अंबानी हरी सब्जियों, सूप और अंकुरित अनाज खाना पसंद करती हैं। नीता अंबानी फास्ट फूड्स से दूरी बनाकर रखती हैं।

नीता अंबानी का डाइट चार्ट देखकर यह साफ हो जाता है कि वो खाने में हरी सब्ज़ियों, चुकंदर का जूस और फलों को तरजीह देती हैं, जो उनके फिटनेस का सीक्रेट भी है। अगर आपको अपना वजन कम करना है और फिट रहना है तो डाइट के साथ- साथ एक्सरसाइज पर भी पूरा ध्यान दें और फास्ट फूड्स का कम से कम सेवन करें।