कई बार जाने-अनजाने रिश्ते बनने के कारण भी से भी गर्भ ठहर जाता है। जबकि ऐसी किसी भी स्थिति के लिए लड़कियां कई बार तैयार तक नहीं होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अनचाही प्रेग्नेंसी के मामले में भारत के हालात भी अच्छे नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 1000 में से 62 महिलाएं और लड़कियां अनचाहे गर्भ के कारण मां बन जाती हैं। वहीं अगर 15 से 19 साल की उम्र की लड़कियों की बात करें तो 1000 में से 12 लड़कियां मां बनती हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स ने यह भी जानकारी दी कि भारत में कोविड 19 की वजह से पिछले दो सालों में बाल विवाह के मामले भी बढ़े हैं, जो अनचाहे गर्भ का एक कारण हो सकता है।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र यौन और प्रजनन स्वास्थ्य एजेंसी (यूएनएफपीए) द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में हर साल लगभग 121 मिलियन महिलाओं और लड़कियों को अनचाहे गर्भधारण का सामना करना पड़ता है, जिसका अर्थ है कि वे उनकी सहमति के बिना गर्भवती हो जाती हैं। कई बार लड़कियां अपने करियर, हेल्थ और दूसरी चीजों का सोचकर इसे टाल नहीं पाती है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनसे आप अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पा सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के अनुसार, 60 प्रतिशत महिलाएं सहमति के बिना गर्भवती हो जाती हैं, और बाद में उनका गर्भपात करा दिया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अनचाहे गर्भ का महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि जो महिलाएं अपनी मर्जी के बिना गर्भवती हो जाती हैं, वे शर्म और पारिवारिक दबाव के कारण अवसाद का शिकार हो जाती हैं। वहीं गर्भपात कराने वाली महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी कई जटिलताएं पैदा हो जाती हैं।

स्टेट ऑफ द वर्ल्ड 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, 60 प्रतिशत महिलाएं और लड़कियां जो उनकी सहमति के बिना अनजाने में गर्भवती हो जाती हैं, गर्भावस्था के बाद ऐसी लड़कियां गर्भपात करा लेती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक करीब 45 फीसदी गर्भपात असुरक्षित तरीके से किए जाते हैं। ऐसे में कई बार गर्भावस्था के दौरान 5 से 13 फीसदी महिलाओं की मौत असुरक्षित गर्भपात के कारण हो जाती है।

अनवांटेड प्रेग्नेंसी महिलाओं के लिए खतरे की घंटी है, जो न सिर्फ उनके शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है। भारत में ज्यादातर अनचाहे गर्भ आमतौर पर परिवार और समाज के दबाव के कारण होते हैं, जिससे महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य काफी प्रभावित होता है। वहीं दूसरी ओर, जिन महिलाओं का अनचाहे गर्भ से गर्भपात हो जाता है, उन्हें भी भविष्य में दोबारा गर्भधारण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

अगर किसी वजह से आप भी आपकी मर्जी के बिना प्रेग्नेंट हो गई हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आपको मानसिक रूप से स्थिर होना होगा और किसी अच्छे स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी होगी। बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भपात के लिए कोई घरेलू उपाय न करें या कोई दवा न लें।

गर्भपात के लिए कुछ दवाएं आपके स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं और भविष्य में आपके लिए गर्भधारण करना भी मुश्किल बना सकती हैं। वहीं, कुछ गंभीर स्थितियों में डॉक्टर की सलाह के बिना गर्भपात की दवाएं लेने से महिला की मौत भी हो सकती है। इसलिए डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है।