गर्भावस्था का समय हर महिला के जीवन में बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। जो महिलाएं पहली बार मां बनती हैं उनके लिए तो यह पल सबसे खास होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की मानसिक स्थिति के साथ-साथ शारिरिक स्थिति में भी बदलाव आता है। गर्भावस्था के दौरान यूं तो वजन बढ़ना बेहद ही आम है। लेकिन कुछ महिलाएं अपने बढ़ते वजन को लेकर चिंतित हो जाती हैं। हालांकि, प्रसव के बाद (Weight Loss Post Pregnancy) मां की जिम्मेदारियां कहीं हद तक बढ़ जाती हैं, ऐसे में वह खुद पर ध्यान नहीं दे पातीं।
कुछ महिलाएं डिलीवरी के बाद भी अपना वजन नियंत्रित नहीं कर पातीं। जिम और एक्सरसाइज (Exercise for Weight Loss) करने के बाद भी अगर आप अपना वजन कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies for Weight Loss)बताएंगे, जो वजन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
अजवाइन का पानी: अजवाइन में मौजूद पोषक तत्व बढ़ते हुए वजन से छुटकारा दिलाने में कारगर है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें। फिर जब यह पानी ठंडा हो जाए तो इसका सेवन करें। अजवाइन के पानी का सुबह खाली पेट और रात को भोजन करने के बाद सेवन करें। इससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।
दूध और जायफल: दूध में मौजूद कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूत करता है। वहीं, जायफल वजन घटाने में कारगर है। इसके लिए रात में सोने से पहले दूध और जायफल का सेवन करने से आपको फायदा मिल सकता है। दूध को गुनगुना करके एक चौथाई जायफल पाउडर उसमें मिला लें। फिर इसका सेवन करें।
दालचीनी और लौंग: दालचीनी और लौंग पेट की चर्बी को कम करने में कारगर हैंं। इसके लिए एक गिलास पानी में 2-3लौंग और दालचीनी का एक टुकड़ा डाल लें। फिर इस पानी को उबाल लें। इस गुनगुने पानी का सेवन करें। इससे आपको फायदा मिल सकता है।
ग्रीन टी: एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी वजन कम करने में मददगार साबित हो सकती है। चाय की जगह आप ग्रीन टी का सेवन कर सकती हैं। इससे आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। बता दें आप ग्रीन टी में चीनी की जगह शहद भी मिला सकती हैं।