Morning Mantra: भारत में पान का उपयोग कई तरह से किया जाता है। कुछ लोग इसको पूजा में प्रयोग करते हैं तो कई लोग माउथ फ्रेशनर के तौर पर इसका उपयोग करते हैं। कुछ लोग इसको खाना खाने के बाद खा लेते हैं। वहीं, कई लोग इसका सेवन खाली पेट करते हैं। हालांकि, कई बार लोग यात्रा करने से पहले पान खा लेते हैं। वहीं, पत्ते का स्वाद बढ़ाने के लिए कई लोग इसमें चूना, कत्था, सुपारी, गुलकंद और कई तरह की चीजों को मिलाते हैं।
पान के पत्ते में पाए जाते हैं कई पोषक तत्व
दरअसल, पान की पत्तियों में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रोटीन, फैट, फाइबर, पोटैशियम और कैल्शियम सहित कई तरह के मिनरल्स भी पाए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पान के पत्ते को खाली पेट भी खाया जाता है। जी हां, पाने के पत्ते को खाली पेट खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। इस लेख में जानेंगे कि पान के पत्ते को खाली पेट खाने से क्या लाभ होता है।
खाली पेट पान का पत्ता खाने के हैं कई लाभ
खाली पेट पान का पत्ता चबाने के कई फायदे हैं। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। पान का पत्ता चबाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। अगर आप प्रतिदिन सुबह-सुबह खाली पेट इसको चबाते हैं तो आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरा हो जाएगी। अगर आपके पेट में किसी भी तरह का इंफेक्शन हुआ होगा तो यह उसमें भी कारगर होगा। पान के पत्ते में एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह के इंफेक्शन को दूर करते हैं।
दांतों के लिए होता है लाभदायक
सुबह-सुबह पान का पत्ता चबाना माउथवॉश का काम करता है। इसको ओरल हेल्थ के तौर पर भी जाना जाता है। एंटीसेप्टिक और जीवाणुरोधी गुणों से भरपूर होने के कारण यह मुंह की बैक्टीरिया को मारने में कारगर होता है। पान के पत्ते को चबाने से दांत के पीलापन भी दूर होता है और दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ करने में मदद करता है। हर रोज इसको चबाने से कैविटी और दांतों सड़ने जैसी कई समस्याओं से आराम मिल सकता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।