मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) का त्योहार आने में अब बस 2 दिन बाकी हैं। बता दें कि साल का पहला त्योहार लोहड़ी होता है, जिसके ठीक अगले दिन फिर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। वहीं, इस साल ये खास पर्व 14 जनवरी (Makar Sankranti 2025 Date) को मनाया जाएगा। ऐसे में लोग अभी से त्योहार की तैयारियों में जुट गए हैं।
मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा अर्चना की जाती है, लोग इस दिन पतंग उड़ते हैं और कई तरह के पकवान बनाते हैं। इनमें भी खासकर मकर संक्रांति के दिन तिल खाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू और चक्की बनाकर खाते हैं। हालांकि, आप चाहें तो इस मकर संक्रांति तिल से एक अलग डिश बनाकर भी खा सकते हैं।
मकर संक्रांति 2025 पर आप तिल का हलवा बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए शेफ संजीव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेहद आसान रेसिपी शेयर की है। आइए जानते हैं इस हलवे को बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी, साथ ही जानेंगे तिल का हलवा बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस-
चाहिए होंगी ये चीजें-
- तिल का हलवा बनाने के लिए आपको 3/4 कप सफेद तिल (6 से 7 घंटे के लिए 1.5 कप पानी में भिगोकर रखे हुए)
- 1 कप रवा
- 1 कप घी
- 1.5 कप पिसी हुई चीनी
- 1/4 कप बारीक कटे बादाम
- काजू
- पिस्ता और
- 1/2 कप इलायची पाउडर की जरूरत होगी।
कैसे बनाएं तिल का हलवा?
- इसके लिए सबसे पहले भिगोकर रखे हुए तिल से पानी अलग कर लें।
- अब, तिल को एक मिक्सर जार में डालें और इसमें 1/2 कप पानी डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें।
- इसके बाद एक कड़ाही में रवा डालकर खुशबू आने तक ड्राई रोस्ट कर लें।
- कड़ाही से रवा निकाल लें और फिर इसमें 1 कप घी डालकर गर्म कर लें।
- घी गर्म होने पर कड़ाही में वापस रवा डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- इसके बाद कड़ाही में तैयार तिल का पेस्ट डालकर चला लें।
- जब तिल और रवा घी को सोख लें, तब इसमें 3-4 कप गर्म पानी डालकर चला लें और 8-10 मिनट के लिए ढककर पकने के लिए छोड़ दें।
- तय समय बाद कड़ाही में 1.5 कप पिसी हुई चीनी डालकर चला लें और 1-2 मिनट तक पकाएं।
- आखिर में कड़ाही में 1/4 कप बारीक कटे बादाम, काजू, पिस्ता और 1/2 कप इलायची पाउडर डालकर चला लें।
- इतना करते ही आपको तिल का हलवा बनकर तैयार हो जाएगा।
उम्मीद है ये रेसिपी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Makar Sankranti 2025 Khichdi Recipe: मकर संक्रांति की खिचड़ी कैसे बनाई जाती है? यहां से नोट कर लें सबसे आसान रेसिपी