Garlic Leaves Benefits:लहसुन एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल हम खाना पकाने में करते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन के अनगिनत फायदे हैं। आप जानते हैं कि लहसुन की तरह ही उसके पत्ते भी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। लहसुन के पत्ते के बारे में शायद आप लोग कम जानते होंगे लेकिन ये सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। लहसुन के पत्ते जिसे स्प्रिंग गार्लिक भी कहा जाता है। इसका सेवन सूप से लेकर, चीज़ डिप्स, स्टिर फ्राइज़, सलाद और मीट रोस्ट करने में किया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर लहसुन के पत्ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं और दिल की सेहत को दुरुस्त करते हैं।

रिचर्ड एस रिवलिन (Richard S. Rivlin)ने जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन (Journal of Nutrition)में लिखा है कि प्राचीन यूनानी चिकित्सक हिप्पोक्रेट्स ने लहसुन को कई तरह की स्थितियों और बीमारियों के लिए उपयोगी माना है।

हिप्पोक्रेट्स ने सांस की बीमारियों (treating respiratory problems),परजीवियों (parasites),खराब पाचन (poor digestion)और थकान (fatigue)के इलाज के लिए लहसुन और उसके पत्तों के सेवन को उपयोगी माना है। लहसुन के पत्तों का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है। आइए जानते हैं कि लहसुन के पत्तों का सेवन सेहत को कौन कौन से फायदे पहुंचाता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं लहसुन के पत्ते: (Garlic leaves improve blood circulation)

मेडीकल न्यूज टूडे के मुताबिक लहसुन के पत्ते या ग्रीन लहसुन का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। विटामिन सी से भरपूर ये पत्ते इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करते हैं और ऑयरन को एब्जार्ब करने में मदद करते हैं। इसके पत्तों का सेवन करने से बॉडी में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा में भी बढ़ोतरी होती है।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है: (Controls Cholesterol)

लहसुन के पत्तों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant)गुणों से भरपूर लहसुन के पत्ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल (reducing cholesterol)करते हैं और सूजन को कम करते हैं। लहसुन के पत्तों का इस्तेमाल रोजाना करके आसानी से दिल के रोगों (heart diseases)से बचा जा सकता है।

सर्दी-खांसी और फ्लू का इलाज करते हैं: (prevents cold, cough and flu)

सर्दी में खांसी जुकाम और फ्लू की परेशानी बढ़ने लगती है। इस मौसम में इन मौसमी बीमारियों से बचने के लिए लहसुन के पत्तों का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। इसमें मौजूद पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट सर्दी,खांसी और फ्लू से निजात दिलाते हैं।

इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं लहसुन के पत्ते: (boosting immunity)

लहसुन के पत्तों का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और बॉडी को बीमारियों का खतरा कम होता है। इसका सेवन करने से ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण होने वाले सेल्स को रिजनरेट करने में मदद मिलती है।

कैंसर जैसी बीमारी का उपचार करते हैं लहसुन के पत्ते: (Garlic leaves treat diseases like cancer)

लहसुन में मौजूद एलिसिन कैंसर जैसी क्रॉनिक बीमारी का उपचार करने में मदद करते हैं। लहसून के पत्तों का उपयोग आज कुछ लोग फेफड़ों के कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, स्तन कैंसर, पेट के कैंसर, मलाशय के कैंसर और पेट के कैंसर की रोकथाम में भी करते हैं।