हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी बीमारी है जो तनाव, बिगड़ते लाइफस्टाइल और खराब डाइट की वजह से पनपती है। सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg तक होता है। 140/90 से अधिक ब्लड प्रेशर को हाई ब्लड प्रेशर के रूप में माना जाता है। ब्लड प्रेशर का कम और ज्यादा होना दोनों सेहत के लिए खतरनाक होता है। ब्लड प्रेशर हाई होने पर बॉडी में उसके लक्षण दिखना शुरू हो जाते हैं। बदन दर्द, सिर में दर्द, नजर धुंधली होना और चक्कर आना हाई ब्लड प्रेशर के समान्य लक्षणों में शामिल है।

हाई ब्लड प्रेशर के लिए लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, थकान और खराब डाइट को प्रमुख कारण माना जाता है। खाने में नमक का अधिक सेवन भी हाई ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण माना जाता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल नहीं किया जाए तो इससे दिल, मस्तिष्क, किडनी, आंखों को नुकसान पहुंचा सकता हैं।

देश और दुनियां में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की तादाद में इज़ाफ़ा हो रहा है। आंकड़ों के मुताबिक हर 4 पुरुषों में से 1 पुरुष हाई ब्लड प्रेशर का शिकार है। कुल मिलाकर एक अरब से ज्यादा लोगों को हाइपरटेंशन की समस्या है। इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए बीपी की लगातार जांच करना जरूरी है साथ ही डाइट में कुछ बदलाव करना भी जरूरी हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए मरीजों को हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना चाहिए। डाइट में कुछ चीजों का सेवन बीपी के मरीजों की परेशानी को बढ़ा सकता है इसलिए उनसे परहेज करें।

नमक:

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नमक का सेवन कम से कम करना चाहिए क्योंकि लंबे समय तक खाने को रखने के लिए खाने की चीजों में नमक अधिक मिलाया जाता है। इससे खाने कि लाइफ तो बढ़ जाती है लेकिन ज्यादा समय तक खाना रखने से सोडियम की मात्रा भी बढ़ जाती है और जिस कारण मरीजों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ने लगती है।

ब्रेड से करें परहेज :

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार जिन लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती हैं उन्हें ब्रेड के अधिक सेवन से परहेज करना चाहिए क्योंकि ब्रेड मैदा से बनती है। जैसा की आप सभी जानते हैं कि मैदा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। बता दें कि मैदा वजन और शुगर को बढ़ाता है, जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगता है।

कॉफी बढ़ा सकती है परेशानी :

अगर आपको भी हाई ब्लड प्रेशर कि समस्या है तो आप कॉफी का सेवन कम से कम करें। बता दें कि कॉफी कैफीन से भरपूर होती है दरअसल कैफीन और चीनी ब्लड प्रेशर को बढ़ाती है इसलिए हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित मरीजों को कॉफी न पीने की सलाह दी जाती है।