Weight loss with curd: बढ़ता वजन आजकल लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। कमर के किनारे लटकती चर्बी और शर्ट से बाहर झांकता पेट अक्सर शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। ऐसे में लोग अपने-अपने तरीके से वेट लॉस करने के लिए तमाम तरीके अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आप दही खाकर भी वजन घटा सकते हैं। दही पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। दही में एक खास चीज मिलाकर खाने से गर्मियों में पेट खराब नहीं होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।

वजन घटाने के लिए दही में क्या मिलाकर खाएं ?

दही में काली मिर्च डालकर खाने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। क्योंकि काली मिर्च में पाइपेरिन होता है। ये हमारी आंतों के लिए बेहद अच्छा होता है। इसके साथ ही काली मिर्च खाने से शरीर में जमी चर्बी को घटाने में सहायता मिलती है। क्योंकि ये फैट सेल्स को तोड़ता है। इसके साथ ही दही खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इससे ओवरईटिंग करने से बचा जा सकता है। दही और काली मिर्च को मिक्स करके खाने से ये दोनों लाभ शरीर को मिलते हैं।

दही-काली मिर्च पेट के लिए फायदेमंद

गर्मियों में पेट का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। बाहर को अनहेल्दी फूड खाने से बहुत जल्दी पेट खराब हो जाता है। ऐसे में आपको पेट को दुरुस्त रखने के लिए दही में काली मिर्च मिलाकर खाना चाहिए। इससे गैस और कब्ज की दिक्कत नहीं होती है। इतना ही नहीं शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ती है।

वेट लॉस के लिए दही और काली कैसे खाएं ?

इसके लिए आपको एक कटोरी दही लेना है। इसमें करीब एक चुटकी पिसी काली मिर्च मिलाएं। आप चाहें तो इसमें सेंधा नमक भी मिला सकते हैं। दोपहर में खाने के साथ इसे खाने से ज्यादा फायदा मिलता है।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: करेले की सब्जी के साथ ‘जहर’ बन जाती हैं ये चीजें, गर्मियों में भूलकर न करें सेवन