Coriander Water For Weight Loss: धनिया खाना हेल्थ के लिए काफी बेहतर होता है। इसको खाने में डालने पर भोजन का स्वाद काफी बढ़ जाता है। कई पकवानों में धनिया के पत्ते का उपयोग किया जाता है। वहीं, धनिया के बीज को वैसे तो मसाले में बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता ही है, लेकिन अगर इसका सही से उपयोग किया जाए तो यह बॉडी को काफी फायदा पहुंचाता है। आज हम इस लेख में सुबह-सुबह धनिया का पानी पीने के फायदे के बारे में बताएंगे।
बॉडी को डिटॉक्स करता है धनिया का पानी
धनिया का पानी बॉडी को डिटॉक्स करता है। यह नेचुरल तरीके से शरीर से खराब टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और किडनी को भी बेहतर बनाता है। धनिया में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करते हैं। सुबह-सुबह धनिया के पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र काफी बेहतर रहता है। इसको पीने से शरीर तरोताजा रहता है और शरीर में दिनभर ऊर्जा महसूस होता है।
वजन को कम करता है धनिया
धनिया के पानी का सेवन करने से वजन नियंत्रण में रहता है। दरअसल, धनिया मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। मालूम हो कि धनिया में फाइबर बड़े पैमाने पर पाया जाता है, जो भूख को नियंत्रित करता है। धनिया का पानी पीने से शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी आसानी से बाहर आ जाता है। मालूम हो कि धनिया का पानी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा पर भी निखार लाता है और मुंहासे को कम करता है।
कैसे बनाएं धनिया का पानी?
धनिया का पानी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में दो कप पानी लें और इसमें एक चम्मच धनिया के बीज को डालें। अब आप धीमी आंच पर पांच से सात मिनट के लिए उबालें और इसको छानकर अलग कर लें। कुछ समय तक इसको ठंडा होने दें। अब आप इसको पी लें। आप इसको सुबह खाली पेट पीने से काफी लाभ होता है। आगे पढ़िए- मां सरस्वती को पसंद है ये 5 चीज