Mukesh Ambani Mother-in-law: मुकेश अंबानी का परिवार किसी परिचय का मोहताज नहीं है, अपनी विलासितापूर्ण जिंदगी, महंगे शौक और अपने व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, उनकी पत्नी नीता अंबानी एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता रविंद्रभाई दलाल बिड़ला समूह में वरिष्ठ अधिकारी थे। उन्हें ज्यादा लाइमलाइट में रहना बिल्कुल नापसंद था। बता दें कि एक कार्यक्रम में मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी ने नीता को देखा और बहू बनाने का फैसला किया था।

नीता अंबानी के बारे में कहा जाता है कि वो अपनी मां पूर्णिमा दलाल की ही परछाई हैं। आपको बता दें कि देश में अधिकांश लोग मुकेश अंबानी की सास को ‘प्रेयर आंटी’ के नाम से जानते हैं। बस इतना ही नहीं, इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए लकी चार्म भी मानते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से –

साल 2017 में मुंबई इंडियंस और पुणे सुपरजाइंट्स के बीच खेले गए फाइनल मैच में पूर्णिमा दलाल पहली बार नजर आई थीं। आईपीएल के दसवें संस्करण के रोमांचक फिनाले में मुंबई इंडियंस ने पुणे को महज एक रन से पटखनी दी थी। इस मैच का मुख्य आकर्षण मुकेश अंबानी की सास थीं, जिन्हें कई बार टीम के लिए प्रार्थना करते देखा गया। उस वक्त ट्विटर पर कई लोगों ने इन्हें ‘प्रेयर आंटी’ करके संबोधित किया था।

इस फेमस एक्टर ने करायी पहचान: सोशल मीडिया पर इनकी फोटोज और वीडियोज वायरल होने के बाद बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने उनकी पहचान बताते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि ‘ये मिसेज अंबानी की मां है जिन्हें सभी नानी कहते हैं, ये सचमुच टीम की लकी चार्म हैं।’ इसके बाद कई ट्विटर यूजर ने पूर्णिमा दलाल को असली मैच विनर बताया था।

कई बार स्टेडियम में आ चुकी हैं नजर: उस वाकये के बाद कई मैच में पूर्णिमा दलाल नजर आ चुकी हैं। पिछले साल के मुंबई के अधिकांश मैचों में नीता अंबानी की मां को हाथ जोड़कर और आंखें बंद किया प्रार्थना करते देखा गया था। बता दें कि शुरुआती समय में नीता अंबानी को क्रिकेट के बारे में न तो कोई दिलचस्पी थी और न ही कोई जानकारी। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था।

हालांकि, टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने सीरियसली अपना पूरा समय क्रिकेट को दिया। मुकेश अंबानी की पत्नी बताती हैं कि करीब एक साल तक उन्होंने काउंटी, क्लब और टीवी पर आने वाले सभी मैच देख डाले ताकि वो क्रिकेट के बारे में सीख सकें।