अनाज हमारी डाइट का अहम हिस्सा है जिसका सेवन हम दिन में तीन बार का खाना खाने में करते हैं। अनाज में आटा,दालें और चावल शामिल है। गेहूं का इस्तेमाल हम रोटी बनाने में करते हैं। रोटी बनाने के लिए हम कई तरह के मिलेट्स का सेवन करते हैं। कुछ दालों को पीसकर भी उसका आटा बनाते हैं। चने का आटा जिसे बेसन के रूप में ज्यादातर लोग जानते हैं। बेसन सूखे, पिसे हुए चने से बनाया जाता है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
बेसन में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इस आटे में बाकी आटे से ज्यादा फाइबर मौजूद होता है। इसके साथ ही इसमें ग्लूटेन नहीं होता है। इसका उपयोग कई तरह के व्यंजन बनाने में किया जाता है। बेसन का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका सेवन करने से मोटापा कंट्रोल रहता है, साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉल भी गल कर बॉडी से बाहर निकलता है। आइए जानते हैं कि बेसन का सेवन कैसे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और इसके बॉडी को कौन-कौन से फायदे हैं।
गंदा कोलेस्ट्रॉल को कम करता है:
यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के शोधकर्ताओं ने बेसन पर अध्ययन कर पाया है कि बेसन में लो डेंसिटी कोलेस्ट्रॉल यानी गंदा कोलेस्ट्रॉल को कम करने की अद्भुत क्षमता है। बेसन में मौजूद डाइट्री फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत सहायक है। वहीं एक ऑस्ट्रेलियन स्टडी में भी पाया गया था कि बेसन के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता।
शुगर पर लगाता है लगाम
रेडक्लिफलैब के मुताबिक बेसन ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता है। इसका कारण है कि बेसन में बहुत अधिक डाइट्री फाइबर और प्रचूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को बहुत धीमा कर देता है। यानी जब हम मीठी चीजें खाते हैं तो उससे कार्बोहाइड्रेट निकालने की प्रक्रिया को धीम कर देता है जिसके कारण शरीर में ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है। एक अध्ययन के मुताबिक खाने के बाद यदि बेसन या काले चना का सेवन किया जाए तो ब्लड शुगर लेवल 36 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
वजन कंट्रोल करता है बेसन:
चूंकि बेसन में बहुत अधिक डाइट्री फाइबर पाया जाता है इसलिए यह वजन पर लगाम लगाने में सहायक है। 2010 में हुए एक अध्ययन के मुताबिक बेसन का सेवन करने के बाद पूरा दिन पेट भरा-भरा महसूस होता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इस अध्ययन में कुछ लोगों पर 12 सप्ताह तक अध्ययन किया गया। अध्ययन में पाया गया कि बेसन से बनी चीजों का सेवन करने के बाद भूख का अहसास बहुत कम हो गया।
हार्ट को हेल्दी रखता है बेसन:
बेसन में मैग्नीशियम, पोटैशियम आदि कई तरह मिनिरल्स पाए जाते हैं जो हेल्दी हार्ट के लिए बहुत जरूरी है। एक अध्ययन के मुताबिक तीन चम्मच बेसन में एक केले जितना पोटैशियम पाया जाता है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कम करने वाला माना जाता है।
स्किन में लाता है निखार:
बेसन का इस्तेमाल स्किन पर करने से स्किन में जबरदस्त निखार आता है। इससे चेहरे पर कील-मुंहासे भी दूर हो सकते हैं। बेसन का अकेला इस्तेमाल चेहरे पर फेसपैक के लिए बेहतरीन औषधि है। अगर आप चेहरे को चमकाना चाहते हैं तो बेसन में गुलाबजल मिलाकर इसका फेसपैक बना लें और इसे चेहरे पर लगा लें। इसके बाद चेहरा साफ कर लें।कुछ ही दिनों में कील-मुंहासे और दाग-धब्बे से मुक्ति मिल जाएगी।