हाई ब्लड प्रेशर एक आम बीमारी बनती जा रही है। आजकल हर दूसरा व्यक्ति इस बीमारी की चपेट में हैं। तनाव, किडनी की बीमारी, आलस, मौसम में बदलाव और खराब डाइट इस बीमारी को तेजी से बढ़ाते हैं। ब्लड प्रेशर दो तरह का होता है हाई और लो ब्लड प्रेशर, दोनों ब्लड प्रेशर बॉडी के जरूरी अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg तक होता है और 140/90 से अधिक को हाई ब्लड प्रेशर के रूप में माना जाता है।
ब्लड प्रेशर एक ऐसी बीमारी है जिससे पूरी दुनिया में एक अरब से भी ज्यादा लोग शिकार हैं। खराब खान-पान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से पनपने वाली ये बीमारी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। ब्लड प्रेशर का कम और ज्यादा होना दोनों सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल नहीं किया जाए तो उससे स्ट्रॉक और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए डाइट पर कंट्रोल जरूरी है, साथ ही योग भी जरूरी है। योग गुरू बाबा रामदेव के मुताबिक आप योग का सहारा लेकर बिना दवाई के भी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से योग ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।
अनुलोम विलोम योगासन कीजिए: बाबा रामदेव के मुताबिक अनुलोम-विलोम योगासन को करने से बॉडी हेल्दी रहती है। ये योगा लंग्स को हेल्दी रखता है और बॉडी में ऑक्सीजन का प्रवाह सुचारु रूप से करता है। ये योगासन बीपी को कंट्रोल करता है और सांस से संबंधी बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है।
तिर्यक ताड़ासन कीजिए: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए तिर्यक ताड़ासन बेस्ट है। ये आसन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है साथ ही मोटापा भी कम करता है। मोटापा ब्लड प्रेशर की वजह से होने वाली बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकता है। इस योगासन का नियमित अभ्यास करने से ब्लड प्रेशर की परेशानी दूर हो सकती है।
उष्ट्रासन कीजिए: हाई बीपी के मरीज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए उष्ट्रासन करें। यह आसन पोश्चर में सुधार करता है, साथ ही मोटापा कम भी करता है। इस आसन को करने से कमर के दर्द से राहत मिलती है।