कोरोनावायरस के कारण भारत में 3 मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में सभी क्रिकेटर्स भी घरों में बंद हैं। वे फैंस से जुड़ने के लिए लगातार सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों में युजवेंद्र चहल सबसे आगे हैं। वे ट्विटर, इंस्टाग्राम के साथ-साथ टिकटॉक पर भी लगातार सक्रिय हैं। चहल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बहन भी दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।

दरअसल, वीडियो में चहल वीडियो में एक लड़की को कॉल लगाते हैं और हैल्लो-हैल्लो करते हैं। जब चहल एकदम से एक्साइटेड होकर हैल्लो करते हैं, तो उनकी बहन हंस कर उन्हें गाली देती है और बोलती है कि मैं तेरी बहन बोल रही हूं। जल्दी घर आ गैस खत्म हो गया है और उसे फिल कराना है। यह सुनकर चहल हैरान हो जाते हैं और गुस्से में बोलते हैं कि फोन रख। इस वीडियो को टिकटॉक पर अब तक 9 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

चहल ने टिकटॉक पर अब तक 39 वीडियो बनाए हैं। टिकटॉक पर 4.2 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उन्हें अब तक 29.5 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। चहल खुद 94 लोगों को फॉलो करते हैं। चहल ने इससे पिछला वीडियो भी अपनी बहन के साथ ही बनाया था। उसमें दोनों डांस करते हुए नजर आए थे। भारतीय स्पिनर इससे पहले मम्मी और पाप के साथ भी डांस करते हुए वीडियो डाल चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

Phir phaswaa Diya behna ne @geetchahal #staysafe #stayathome #quarantinelife @indiatiktok

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23) on


चहल ने पहला वीडियो अपने डॉगी के साथ पिछले साल 12 दिसंबर को बनाया था। टीम इंडिया के साथियों के साथ उन्होंने 2 जनवरी को एक वीडियो शेयर किया था, जिसे 55.3 मिलियन बार देखा गया। कोरोनावायरस के कारण भारत में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। 15 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हुए हैं। डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ लोगों को ठीक करने में दिन-रात लगे हुए हैं।