महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी रविवार यानी 31 जनवरी को पहली बार इंस्टाग्राम पर लाइव आईं। इस दौरान उन्होंने खुद के बारे में, जीवा के बारे में और धोनी के बारे में काफी चीजों का खुलासा किया। जैसे ही साक्षी चेन्नई सुपरकिंग्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव वैसे ही टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल वहां पहुंच गए। चहल ने साक्षी को लूडो खेलने का चैलेंज दे दिया। भारतीय स्पिनर ने इससे पहले भी कई बार धोनी के प्रति अपने प्रेम को जाहिर किया है।
चहल ने लिखा- भाभी मैं आपको लूडो के लिए चैलेंज करता हूं। इस पर साक्षी ने उनका लूडो चैलेंज स्वीकार भी कर लिया। चहल ने इसके बाद साक्षी से पूछा- हेलो भाभी माही भाई कहां हैं? फिर उन्होंनेचेन्नई सुपरकिंग्स के प्रति अपने प्यार को भी दिखाया। चहल ने लिखा- सीएसके और इमोशन्स जुड़ के माही भाई यानी थाला बनते हैं। धोनी को दक्षिण भारत में प्यार से थाला (यानी बड़ा भाई) कहा जाता है। इसके बाद चहल ने कमेंट बॉक्स में 13 बार माही माही लिख कर दर्जनों दिल के इमोजी सेंड किए।
चहल इससे पहले भी कई बार लाइव चैट में दखल दे चुके हैं। उन्होंने हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के चैट में एंट्री मारी थी। तब कोहली ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया था। भारतीय कप्तान ने कहा था, ‘‘लो जी चहल यहां भी आ गए। ये नहीं मानेगा। अबे मान जा भाई, तुझे हर जगह घुसना है। कोई भी बात कर रहा हो इसका कमेंट जरूर आएगा। हद ही हो गई है भाई, जिस दिन ये चीजें नॉर्मल होंगी ये भागता ही दिखेगा सड़कों पर, इसे घर नहीं जाना वापस। अंदर से इसकी तारें वारें हिल गई हैं।’’
Online Game खेलने के लिए क्लिक करें
चहल ने इससे पहले फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ के लाइव चैट में भी एंट्री मारी थी। कटरीनाके प्रति चहल का लगाव बहुत पुराना है। वे उनकी फेवरेट हिरोइन हैं। चहल ने कमेंट करते हुए लिखा- हाय, कटरीना मैम। चहल खुलासा कर चुके हैं कि उनका कटरीना पर सेलेब्रिटी क्रश हैं। चहल ने 2017 में बताया था, ‘‘कटरीना मेरी क्रश हैं। उनकी स्माइल काफी अपील करती है।’’