Women Premier League Auction 2024: मुंबई में शनिवार, 9 दिसंबर 2023 को वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन की नीलामी में भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा रहा। काश्वी गौतम को 2 करोड़ रुपये तो वृंदा दिनेश को 1.3 करोड़ रुपये मिला। दूसरे सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ी अनाबेल सदरलैंड और काश्वी गौतम रहीं। ऑक्शन से पहले श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू और वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन का नाम काफी चर्चा में रहा था, लेकिन दोनों खिलाड़ियों को किसी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। अटापट्टू लगातार दूसरी बार अनसोल्ड रहीं। ऑस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। वह इस ऑक्शन की सबसे महंगी कैप्ड खिलाड़ी रहीं। काश्वी गौतम अनकैप्ड के साथ-साथ अबतक महंगी भारतीय खिलाड़ी रहीं। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। वृंदा दिनेश को यूपी ने 1.3 करोड़ में खरीदा। शबनीम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा। फोबे लिचफील्ड को गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा। फोबे लिचफील्ड को गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा। डेनियल वायट को 30 लाख में यूपी वॉरियर्स ने अपने साथ जोड़ा। अंत में वेदा कृष्णमूर्ति और सबिनेनी मेघना को खरीदार मिल गया।

Live Updates

WPL auction:श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू लगातार दूसरी बार अनसोल्ड रहीं।

15:12 (IST) 9 Dec 2023
WPL Auction 2024 Live: फीबी लिचफील्ड को गुजरात ने 1 करोड़ में अपने साथ जोड़ा

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन के दूसरे संस्करण में सबसे पहले कैप्ड खिलाड़ियों के लिए बोली लगी। ऑस्ट्रेलिया फीबी लिचफील्ड के लिए सबसे पहले बोली लगी। यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स में होड़ लगी। गुजरात ने 1 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

15:05 (IST) 9 Dec 2023
WPL Auction 2024 Live:डब्ल्यूपीएल ऑक्शन शुरू

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन की शुरुआत भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी के संबोधन से हुई।

14:43 (IST) 9 Dec 2023
WPL Auction 2024 Live: मल्लिका सागर कराएंगी ऑक्शन

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन की ऑक्शनर मल्लिका सागर होंगी। पिछले साल भी उन्होंने ने ही ऑक्शनक की भूमिका निभाई थी। उनके पास ऑक्शन कराने का अच्छा अनुभव है। पिछले 2 दशक से वह यह भूमिका निभा रही हैं। वह प्रो कबड्डी लीग में भी ऑक्शन करा चुकी हैं।

14:23 (IST) 9 Dec 2023
WPL Auction 2024 Live: क्या किसी खिलाड़ी के लिए स्मृति मंधाना से ज्यादा की बोली लगेगी

डब्ल्यूपीएल का पहली बार जब ऑक्शन हुआ था तब टीम इंडिया की ओपनर स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा महंगी बिकी थीं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)ने स्मृति मंधाना को 3.40 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। क्या लीग के दूसरे ऑक्शन में उनका रिकॉर्ड टूटेगा यह देखने वाली बात होगी।

14:10 (IST) 9 Dec 2023
WPL Auction 2024 Live: दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में 2.25 करोड़ रुपये

दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में 2.25 करोड़ रुपये हैं। टीम में 3 स्लॉट खाली हैं। एक विदेशी खिलाड़ी के लिए स्लॉट खाली है। ऑक्शन से पहले टीम ने 3 खिलाड़ियों को रिलीज किया। टीम में 15 खिलाड़ी हैं।

13:52 (IST) 9 Dec 2023
WPL Auction 2024 Live:मुंबई इंडियंस की पर्स में 2.1 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस के पर्स में 2.1 करोड़ रुपये हैं। टीम में 5 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है। टीम में सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी के लिए वैकेंसी है। पहले सीजन की चैंपियन ने 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया। 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया।

13:36 (IST) 9 Dec 2023
WPL Auction 2024 Live: यूपी वॉरियर्स में 5 स्लॉट खाली

यूपी वॉरियर्स के पर्स में 4 करोड़ रुपये हैं। टीम में 5 स्लॉट खाली हैं। टीम को सिर्फ 1 विदेशी खिलाड़ी चाहिए। ऑक्शन से पहले टीम ने 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया। टीम ने 13 खिलाड़ी रिटेन किए हैं।

13:22 (IST) 9 Dec 2023
WPL Auction 2024 Live: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में 7 स्लॉट खाली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पर्स में 3.35 करोड़ रुपये हैं। टीम में 7 खिलाड़ियों की स्लॉट खाली है। इनमें से 3 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। ऑक्शन से पहले टीम ने 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया।

13:10 (IST) 9 Dec 2023
WPL Auction 2024 Live: गुजरात जायंट्स को 5.95 करोड़ रुपये में भरने हैं 10 स्लॉट

गुजरात जायंट्स के पर्स में 5.95 करोड़ रुपये हैं। टीम में 10 स्लॉट खाली है। इनमें 3 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। टीम ने ऑक्शन से पहले केवल 8 खिलाड़ियों को रिटेन किया।

12:30 (IST) 9 Dec 2023
WPL Auction 2024 Live: विदेश खिलाड़ियों के लिए सिर्फ 9 स्लॉट खाली

165 खिलाड़ियों में 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनके लिए केवल 9 स्लॉट खाली हैं। गुजरात में सबसे ज्याद 3 विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह खाली है। आरसीबी में भी 3 विदेशी खिलाड़ियों की जगह खाली है। इसके अलावा मुंबई, दिल्ली और यूपी में एक-एक विदेशी खिलाड़ियों की जगह खाली है।

12:13 (IST) 9 Dec 2023
WPL Auction 2024 Live: वुमेंस प्रीमियर लीग की टीमें

वुमेंस प्रीमियर लीग में कुल 5 टीमें हैं। मुंबई इंडियंस पिछली बार चैंपियन बनी थी। दिल्ली कैपिटल्स उप विजेता रही थी। यूपी वॉरियर्स तीसरे नंबर पर रही। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) चौथे और गुजरात जायंट्स (GG)पांचवें नंबर पर रही थी।

12:08 (IST) 9 Dec 2023
WPL Auction 2024 Live: वुमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन आज

वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL)के सेकेंड एडिशन का ऑक्शन शनिवार, 9 दिसंबर को मुंबई में होना है। 165 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए नाम दिया है। 5 टीमें इनमें से केवल 30 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं।

WPL auction: डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में नॉकआउट में जगह बनाने वाले तीन टीमें विजेता मुंबई इंडियंस, उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स और तीसरे स्थान पर रहे यूपी वारियर्स (13) ने ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज नहीं किया है। 18 खिलाड़ियों का स्क्वायड में से मुंबई और यूपी ने 13-13 तो दिल्ली कैपिटल्स ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। दूसरी ओर गुजरात जायंट्स ने 10, जबकि आरसीबी में 7 खिलाड़ियों की जगह खाली है। दिल्ली और मुंबई के पर्स में ज्यादा पैसा नहीं है। ऑक्शन में जंग आरसीबी और गुजरात के बीच ही दिखेगी। आरसीबी के पास 3.35 करोड़ रुपये हैं। वहीं गुजरात के पास 5.95 करोड़ रुपये हैं।