WPL 2023 Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए नीलामी 13 फरवरी 2023 को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुई। ऑक्शन से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरुण कुमार धूमल ने डब्ल्यूपीएल का लोगो जारी किया। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग की नीलामी के इतिहास में बिकने वाली पहली क्रिकेटर बनीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा।

स्मृति मंधाना के अलावा पहले दौर की प्रमुख SOLD प्लेयर्स में से एक ऑस्ट्रेलिया की ऑफ स्पिन ऑलराउंडर एशले गार्डनर रहीं। एशले गार्डनर को गौतम अडानी के स्वामित्व वाली गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इंग्लैंड की ऑलराउंडर नताली सीवर ब्रंट 3.2 करोड़ रुपए में बिकीं। नताली सीवर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा।

स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) के बाद दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) बनीं। दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा। हालांकि, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने स्मृति मंधाना से करीब आधी कीमत 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में जेमिमा रोड्रिगेज को पहले खिलाड़ी के रूप में खरीदा।

जेमिमा रोड्रिगेज पर दिल्ली कैपिटल्स ने 2.2 करोड़ रुपए की सफल बोली लगाई। भारतीय सलामी बल्लेबाज और अंडर-19 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को आरसीबी ने 1.9 करोड़ रुपए मे खरीदा।

ऑलराउंडर्स में पूजा वस्त्राकर भी हरमनप्रीत कौर से महंगी बिकीं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.9 करोड़ रुपए में खरीदा। स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी को आरसीबी ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा। यूपी वॉरियर्स ने घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलने वालीं देविका वैद्य पर 1.4 करोड़ रुपए की सफल बोली लगाई। डब्ल्यूपीएल (WPL) नीलामी में अब तक बिकी और नहीं बिकी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें।

Live Updates

WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में 246 भारतीय और 155 विदेशी खिलाड़ी शामिल हुईं।

16:11 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction 2023: हीथर नाइट अनसोल्ड रहीं

40 लाख बेस प्राइस वालीं इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट अनसोल्ड रहीं। 30 लाख बेस प्राइस वाली ऑस्ट्रेलिया की एन्नाबेल सदरलैंड को 70 लाख रुपये में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वालीं साउथ अफ्रीका की सुने लुस अनसोल्ड रहीं। 50 लाख की बेस प्राइस वाली डेनी व्हाइट अनसोल्ड रहीं।

15:49 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction 2023 Live: शैफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा

टीम इंडिया की ओपनर शैफाली वर्मा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। 30 लाख बेस प्राइस वाली टैमी ब्यूमोंट अनसोल्ड रहीं।

15:47 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: सूजी बेट्स अनसोल्ड

न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सूजी बेट्स का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। वह अनसोल्ड रहीं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। दिल्ली कैपिटल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा। साउथ अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स अनसोल्ड रहीं। साउथ अफ्रीका की लौरा वोलवार्ड भी अनसोल्ड रही।

15:42 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction 2023 Live: जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

इंग्लैंड की सोफिया डंकले का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। 60 लाख रुपये में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। टीम इंडिया की क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। 2 करोड़ 20 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

15:36 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction 2023 Live: शबनम इस्माइल को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

40 लाख बेस प्राइस वाली साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल को यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा। 40 करोड़ बेस प्राइस वाली न्यूजीलैंड की अमेला केर को 1 करोड़ में खरीदा। दूसरी कैटेगरी की बोली समाप्त हो गई है।

15:31 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: ताहिला मैक्ग्रा को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

40 लाख बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर ताहिला मैक्ग्रा को यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर 40 लाख बेस प्राइस वाली बेथ मूनी को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।

15:26 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction LIVE: नीलामी में अब तक के टॉप SOLD प्लेयर्स

स्मृति मंधाना को आरसीबी ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा।

हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.8 करोड़ रुपए में खरीदा।

सोफी डिवाइन को आरसीबी ने 50 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा।

एशले गार्डनर को गुजरात जायंट्स ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा।

एलिस पेरी को आरसीबी ने 1.7 करोड़ रुपए में खरीदा।

सोफी एक्लेस्टोन को यूपी वारियर्स ने 1.8 करोड़ रुपए में खरीदा।

दीप्ति शर्मा को यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ रुपए की सफल बोली लगाई।

15:25 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: रेणुका सिंह को आरसीबी ने खरीदा

भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। 50 लाख बेस प्राइस वाली इंग्लैंड की ऑलराउंडर नटाली स्कीवर को 3 करोड़ 20 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।

15:20 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: दीप्ति शर्मा यूपी से खेलेंगी

महिला प्रीमियर लीग में भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के लिए बोली लग रही है। 50 लाख का बेस प्राइस है। गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स में होड़ लगी। 2 करोड़ के बाद यूपी वॉरियर्स नें दिलचस्पी दिखाई और 2 करोड़ 60 लाख में खरीदा।

15:02 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: सोफी एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

50 लाख की बेस प्राइस वाली इंग्लैंड की क्रिकेटर सोफी एक्लेस्टोन को खरीदने के लिए गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स में होड़ लगी। यूपी वॉरियर्स ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा। मार्की खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो गई है।

14:59 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: एश्ले गार्डनर को गुजरात ने खरीदा, एलिस पैरी को रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर ने खरीदा

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर के लिए बोली लग रही है। 50 लाख बेस प्राइस है। 3 करोड़ 20 लाख रुपये में गुजरात जायंट्स ने खरीदा। 50 लाख बेस प्राइस वाली कंगारू ऑलराउंडर एलिस पैरी को रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर ने 1 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा।

14:54 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: सोफी डिवाइन बेस प्राइस में बिकीं

न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के लिए बोली लग रही है। उन्हें बेस प्राइस में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा। इसके बाद वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज की बोली लगी। 40 लाख बेस प्राइस है। वह अनसोल्ड रहीं।

14:52 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

स्मृति मंधाना के बाद हरमनप्रीत कौर के लिए बोली लग रही है। 50 लाख रुपये उनका बेस प्राइस है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होड़ लगी। मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स ने भी दिलचस्पी दिखाई। 1 करोड़ 80 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।

14:49 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: स्मृति मंधाना को आरसीबी ने खरीदा

महिला प्रीमियर लीग की नीलामी शुरू हो गई। मार्की खिलाड़ियों की बोली लग रही है। स्मृति मंधाना के लिए सबसे पहले बोली लगी। 50 लाख बेस प्राइस है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही हैं। आरसीबी ने 3 करोड़ 40 लाख रुपये में बाएं हाथ की ओपनर को खरीदा।

14:41 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: महिला प्रीमियर लीग के लोगो का अनावरण

वुमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी शुरू होने वाली है। महिला प्रीमियर लीग के लोगो के अनावरण बीसीसीआई अधयक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और आईपीएल कमिश्नर अरुण धूमल ने किया।

14:25 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: फ्रैंचाइजियों को मिलेगा स्ट्रैटजी ब्रेक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)ऑक्शन के दौरान हर घंटे के बाद फ्रैंचाइजियों को 10 मिनट का ब्रेक देगा। इस फ्रैंचाइजी अपनी रणनीति की समीक्षा कर सकेंगी।

14:22 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: 7 सेट में खिलाड़ियों की बोली लगेगी

वुमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में 7 सेट में खिलाड़ियों की बोली लगेगी। ये सेट मार्की प्लेयर, बैट्सैमन, ऑलराउंडर, विकेटकीपर, फास्ट बॉलर, स्पिन बॉलर और इमर्जिंग प्लेयर है।

14:10 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: गुजरात की टीम लगा सकती है शेफाली वर्मा पर बड़ा दांव

आकाश चोपड़ा का कहना है कि शेफाली वर्मा के लिए नीलामी में गुजरात की टीम बड़ा दांव लगा सकती है। आकाश ने कहा कि शेफाली 4 ओवर गेंदबाजी भी कर सकती हैं और विस्फोटक बैटर भी हैं। गुजरात की टीम उन्हें भविष्य की कप्तान के रूप में देख सकती है।

14:04 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: हर टीम को कम से कम नौ करोड़ रुपये खर्च करने होंगे

वुमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन के दौरान हर टीम को अपने पर्स से खिलाड़ियों को खरीदने में न्यूनतम राशि नौ करोड़ खर्च करनी होगी। हर टीम के पास 12 करोड़ रुपये का पर्स है। 15 से 18 खिलाड़ियों का स्क्वायड बनाना होगा।

13:58 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: कौन हैं कप्तानी की रेस में

ऑक्शन के दौरान पांचों फ्रेंचाइजी बेहतरीन कप्तान हासिल करने की कोशिश करेंगी, जिसमें स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के अलावा अन्य उम्मीदवारों में दिग्गज खिलाड़ी मेग लैंनिंग, इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट और न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन शामिल हैं।

13:58 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: मंधाना और हरमनप्रीत कप्तानी की रेस में सबसे आगे

सभी 5 फ्रेंचाइजीस बेहतरीन कप्तान हासिल करने की कोशिश करेंगी। इसमें स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा के अलावा अन्य उम्मीदवारों में दिग्गज क्रिकेटर मेग लैंनिंग, इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट और न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन भी शामिल हैं।

13:54 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: जेमिमा रोड्रिग्स को भी नीलामी में अच्छी राशि मिल सकती है

विदेशी टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाली जेमिमा रोड्रिग्स को भी नीलामी में अच्छी राशि मिल सकती है। अनकैप्ड (जिसने एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) भारतीय खिलाड़ियों के वर्ग में कश्मीर की जसिया अख्तर और रेलवे की स्वगातिका रथ मुख्य नाम हैं। अंडर-19 विश्व कप विजेता महिला टीम में से बल्लेबाज श्वेता सहरावत, स्पिनर पार्श्वी चोपड़ा, मन्नत कश्यप और अर्चना देवी के साथ तेज गेंदबाज टिटास साधू के भी अच्छी राशि में बिकने की उम्मीद है।

13:31 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: ऐसे देखें नीलामी की LIVE STREAMING

वुमन्स प्रीमियर लीग के लिए नीलामी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से होगी। नीलामी का लाइव टेलीकॉस्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आप इसके साथ https://www.jansatta.com/khel/ पर नीलामी से जुड़े अपडेट्स पा सकते हैं।

13:23 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: हर टीम का सैलरी पर्स 12 करोड़ रुपए

पहले साल के लिए हर टीम के पास 12 करोड़ रुपए का सैलरी पर्स होगा। 18 खिलाड़ियों की टीम में 6 विदेशी खिलाड़ी होंगी। बेस प्राइस (आधार मूल्य) पांच ‘ब्रैकेट्स’ में होगा। इसमें सबसे कम 10 लाख और सबसे अधिक 50 लाख रुपए की राशि होगी। अन्य ब्रैकेट 20, 30 और 40 लाख रुपए के होंगे। उम्मीद है कि मौजूदा भारतीय टीम के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की सदस्यों की नीलामी में सबसे ज्यादा मांग होगी।

13:20 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: स्मृति मंधाना समेत इन खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोलियां

नीलामी के दौरान स्मृति मांधना, हरमनप्रीत कौर और युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज और ऋचा घोष पर बोली लगाने के लिए होड़ लगने की उम्मीद है। विदेशी खिलाड़ियों में एलिसा हीली, बेथ मूनी, एलिस पैरी, नेट शिवर, मेगन शट और डियांड्रा डॉटिन पर बड़ी बोलियां लगने की उम्मीद है।

13:16 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: 409 में से 90 खिलाड़ियों के लिए लगेगी बोली

वुमन्स प्रीमियर लीग की पांच टीमें- मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स 409 खिलाड़ियों की सूची में से 90 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी।

12:51 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: महिला प्रीमियर लीग की टीमें

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन में 5 टीमें हैं। ये पांच टीमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स हैं।

12:35 (IST) 13 Feb 2023
WPL Auction: एक टीम में अधिकतम 12 भारतीय और छह विदेशी खिलाड़ी हो सकती हैं

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के ऑक्शन के लिए 5 फ्रैंचाइजियों का पर्स 12-12 करोड़ रुपये का है। हर टीम को 15-18 खिलाड़ी खरीदने होंगे। ऐसे में 409 में से 90 खिलाड़ियां ही बिकेंगी। एक टीम में अधिकतम 12 भारतीय और छह विदेशी खिलाड़ी हो सकती हैं।

WPL Auction 2023: भारत की शानदार बल्लेबाज स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा के नाम को लेकर सोमवार को यहां शुरूआती महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) नीलामी के दौरान बोली लगाने के लिए होड़ लगने की उम्मीद है। विदेशी खिलाड़ियों में एलिसा हीली, बेथ मूनी, एलिस पैरी, नेट साइवर, मेगान शुट और डियांड्रा डॉटिन कुछ ऐसे बड़े नाम हैं जिनके लिये बड़ी बोलियां लगने की उम्मीद है। पांच टीमें – मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स – 409 खिलाड़ियों की सूची में से 90 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। पहले वर्ष के लिए प्रत्येक टीम के लिये 12 करोड़ रूपये का ‘सैलरी पर्स’ (सीमित राशि) होगा और 18 खिलाड़ियों की टीम में छह विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगी। इससे 60 भारतीयों में से कम से कम 20 से 25 खिलाड़ियों के अच्छी नीलामी राशि में बिकने की उम्मीद है। बेस प्राइस (आधार मूल्य) पांच ‘ब्रैकेट्स’ में होगा जिसमें सबसे कम 10 लाख रूपये और सबसे अधिक 50 लाख रूपये की राशि होगी। अन्य ब्रैकेट 20, 30 और 40 लाख रूपये होंगे। उम्मीद है कि मौजूदा भारतीय टीम के अलावा आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की सदस्यों की नीलामी में सबसे ज्यादा मांग होगी। अगर फ्रेंचाइजी से जुड़े कुछ अधिकारियों पर भरोसा किया जाये तो स्मृति, शेफाली, हरमनप्रीत और आल रांउडर दीप्ति शर्मा के 1.25 करोड़ से दो करोड़ रूपये के बीच की राशि हासिल करने की उम्मीद है। बिग हिटर ऋचा घोष और तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को लेकर भी बोली लगाने वालों के बीच काफी दिलचस्पी होगी। ऐसा ही कुछ राजेश्वरी गायकवाड़ और राधा यादव जैसी स्पिनरों तथा मेघना सिंह और शिखा पांडे जैसी तेज गेंदबाजों का लेकर होगा। विदेशी टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाली जेमिमा रोड्रिग्स को भी नीलामी में अच्छी राशि मिल सकती है। अनकैप्ड (जिसने एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) भारतीय खिलाड़ियों के वर्ग में कश्मीर की जसिया अख्तर और रेलवे की स्वगातिका रथ मुख्य नाम हैं। अंडर-18 विश्व कप विजेता महिला टीम में से बल्लेबाज श्वेता सहरावत, स्पिनर पार्श्वी चोपड़ा, मन्नत कश्यप और अर्चना देवी के साथ तेज गेंदबाज टिटास साधू के भी अच्छी राशि में बिकने की उम्मीद है। पांचों फ्रेंचाइजी बेहतरीन कप्तान हासिल करने की कोशिश करेंगी जिसमें स्मृति और हरमनप्रीत के अलावा अन्य उम्मीदवारों में दिग्गज खिलाड़ी मेग लैंनिंग, इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट और न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेविने शामिल हैं। इसमें खिलाड़ियों को खरीदने में न्यूनतम राशि नौ करोड़ खर्च करनी होगी जबकि टीम में अनिवार्य सदस्यों की संख्या 15 होगी और अधिकतम 18 खिलाड़ियों को रखा जा सकता है। टीम में अधिकतम 12 भारतीय और अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। नीलामी में 246 भारतीय और 155 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगी।