न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर 15 गेंद शेष रहते जीत के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि ग्रुप ए की टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? ग्रुप ए में अब केवल दो मैच और खेले जाने बाकी हैं। भारत रविवार (13 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा और न्यूजीलैंड सोमवार (14 अक्टूबर) को पाकिस्तान से भिड़ेगा। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट (NRR) वर्तमान में 0.282 है। यह अभी भी भारत के नेट रन रेट 0.576 से काफी कम है।

IND W vs AUS W T20 World Cup 2024 LIVE Score: Watch Here

आइए जानते हैं भारत, न्यूजीलैंड, और पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण:

  • भारत और न्यूजीलैंड दोनों जीतते हैं तो इन दोनों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के भी 6 अंक होंगे। सर्वश्रेष्ठ नेट रन रेट वाली दो टीमें सेमीफाइनल में होंगी।
  • भारत और न्यूजीलैंड दोनों हारते हैं तो पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से सर्वश्रेष्ठ नेट रन रेट वाली टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल में शामिल होती है।
  • भारत या न्यूजीलैंड में से कोई एक अपना अंतिम मैच हार जाता है, तो दूसरी टीम छह अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

IND-W Vs AUS-W: भारत-ऑस्ट्रेलिया लाइव टेलीकास्ट, ऐसे देखें आज के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

तीसरे परिदृश्य में किसी गुणा-गणित की जरूरत नहीं है। इसमें नेट रन रेट मुद्दा नहीं है। ऊपर के दो समीकरणों के बारे में विस्तार से जानें:

भारत और न्यूजीलैंड दोनों जीत जाएं तो क्या होगा?

दोनों पहले बल्लेबाजी करते हैं, तो न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के जीत के अंतर से कम से कम 17 से 18 रन अधिक से जीतना होगा। यह समीकरण स्कोर पर निर्भर करेगा। उदाहरण के लिए, यदि ऑस्ट्रेलिया को भारत 10 रन से हरा देता है, तो न्यूजीलैंड को पाकिस्तान को कम से कम 27 से 28 रन से हराना होगा।

हालांकि, इस बात की संभावना बहुत कम है कि अगर भारत से बड़ी हार के कारण ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाए। अगर भारत 150 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 61 रन या उससे अधिक रनों से हरा देता है, तो ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट भारत से नीचे चला जाएगा। अगर भारत ठीक 61 रन से जीतता है, तो न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 77 या उससे अधिक से हराना होगा। अगर वह लक्ष्य का पीछा करता है, तो कम से कम 58 गेंद शेष रहते जीत दर्ज करनी होगी।

अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है और न्यूजीलैंड लक्ष्य का पीछा करता है, तो भारत को एक रन से जीत के लिए स्कोर के आधार पर न्यूजीलैंड को 14 से 16 गेंदें शेष रहते जीतना होगा। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करता है और आखिरी गेंद पर जीत हासिल करता है, तो न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने पर 19 से 20 रन से जीतना होगा। अगर न्यूजीलैंड भी लक्ष्य का पीछा करता है, तो उसे 14 से 15 गेंदें शेष रहते जीत हासिल करनी होगी।

भारत-न्यूजीलैंड दोनों हार जाएं

अगर भारत मैच हार जाता है, तो उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि अगर वह पहले बल्लेबाजी करता है तो वह 15 से 16 गेंदें शेष रहते हुए न हारे। अगर वह लक्ष्य का पीछा करता है, तो उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि वह 18 रन से ज्यादा से न हारे। अगर भारत यह सुनिश्चित करता है और न्यूजीलैंड भी भले ही मैच की आखिरी गेंद पर या सिर्फ एक रन से हार जाता तो नेट रन रेट के हिसाब से हरमनप्रीत कौर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

दोनों के हारने पर पाकिस्तान के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा, लेकिन खराब नेट रन रेट को देखते हुए ऐसा होने की संभावना कम है। अगर भारत सिर्फ एक रन से हार जाता है, तो पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने पर 58 या उससे ज्यादा रन से जीतना होगा। अगर पाकिस्तान चेज करता है, तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना और भी कम हो जाएगी। स्कोर के आधार पर उन्हें लगभग 63 या उससे ज्यादा गेंद शेष रहते जीतना होगा। अगर भारत 30 या उससे ज्यादा गेंदें शेष रहते हार जाता है, तो पाकिस्तान को अपने नेट रन रेट को बेहतर करने के लिए कम से कम 30 रन या कम से कम 24 गेंदें शेष रहते जीतना होगा।